Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

Gyanvapi मस्जिद के ASI सर्वे की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 24, 2024
in राज्य
A A
Gyanvapi Masjid
21
SHARES
684
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

वाराणसी : वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद की एएसआई सर्वे की रिपोर्ट अब जल्द सामने आ जाएगी.  क्योंकि इसको लेकर आज (24 जनवरी) सुनवाई के दौरान जिला जज ने आदेश कर दिया है कि सर्वे की रिपोर्ट पक्षकारों को दे दी जाए. आज दोपहर जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश ने सुनवाई के दौरान आपत्ति करने वाले मुस्लिम पक्ष से पूछा कि आखिर जब तक ASI रिपोर्ट की कॉपी पक्षकारों को नहीं दी जाएगी, तब तक उसपर आगे कैसे सुनवाई होगी?

हिंदू पक्ष से कोर्ट में मौजूद वकील विष्णु शंकर जैन ने इस बात पर लगातार जोर दिया कि रिपोर्ट की कॉपी पक्षकारों के ईमेल पर प्रोवाइड कराई जाए. जिसको लेकर ASI की तरफ से यह आपत्ति की गई कि ईमेल पर रिपोर्ट की टेंपरिंग हो सकती है और रिपोर्ट साइबर फ्रॉड का भी शिकार हो सकता है. इसलिए इसकी हार्ड कॉपी ही मुहैया कराई जाए. इसपर मुस्लिम पक्ष भी सहमत हुआ.

इन्हें भी पढ़े

हिंदू मंदिर

UP में कितने मंदिरों और तीर्थस्थलों का हुआ जीर्णोद्धार?

October 21, 2026
Baba Ramdev

बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- ‘अभी सामने आना…’

October 19, 2026
CM Dhami

CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास

October 19, 2026
Technology-based initiatives in the vehicle fitness system

वाहन फिटनेस व्यवस्था में तकनीक आधारित पहल; रीवा में अंकित शुक्ला ने शुरू किया अधिकृत फिटनेस सेंटर

October 18, 2026
Load More

इसके बाद जिला जज ने ASI की ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट पक्षकारों को हार्ड कॉपी देने का आदेश कर दिया है. अब दो से तीन दिनों के अंदर सर्वे की रिपोर्ट सामने आने की उम्मीद है.

हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने क्या कहा?

इस बारे में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि दोनों पक्ष हिंदू मुस्लिम से यह सहमति बन चुकी है कि ASI सर्वे की रिपोर्ट की हार्ड कॉपी उनको उपलब्ध कराई जाएगी. इस पर उचित ऑर्डर को कोर्ट पास करेगा. कोर्ट अपने ऑर्डर में क्या-क्या लिखता है यह देखने के बाद ही पता चल पाएगा. दोनों पक्षों में यह सहमति बन चुकी है कि उनको ASI सर्वे की हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी.

अंडरटेकिंग लेने के सवाल के जवाब में विष्णु शंकर जैन ने कहा कि उसको लेकर कोर्ट में किसी तरह का आदेश नहीं किया है. जब ऑर्डर आएगा तो पता चलेगा. ईमेल पर रिपोर्ट की कॉपी उपलब्ध कराए जाने की मांग को पुरातात्विक सर्वे के वकीलों ने यह कहते हुए आपत्ति की थी कि ऐसा करने से साइबर फ्रॉड हो सकता है. उन्होंने बताया कि जब कोर्ट का ऑर्डर आएगा तब हार्ड कॉपी के लिए उनकी तरफ अप्लाई किया जाएगा और फिर सर्वे रिपोर्ट का अध्ययन किया जाएगा.

मुस्लिम पक्ष ने कही ये बात

वहीं, मुस्लिम पक्षियों से वकील तौहीद खान और मेराजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि जिला जज ने यह आदेश कर दिया है कि सभी पार्टी को ज्ञानवापी मस्जिद के ASI सर्वे की रिपोर्ट कॉपी दी जाएगी. उन्होंने बताया कि रिपोर्ट पब्लिक ना होने पर इसको लेकर आपत्ति की गई थी ताकि उसका मीडिया ट्रायल ना शुरू हो और ना ही लोगों में वैमनस्यता फैले.

लोगों के बीच में सर्वे रिपोर्ट न जाने पाए इसके जवाब में मुस्लिम पक्ष के वकीलों ने बताया कि इसको लेकर जिला जज ने कोई अलग से आदेश नहीं किया है. मुस्लिम पक्ष के वकील इस बात पर भी राजी नजर आए कि अब रिपोर्ट आम लोग भी पढ़ सकते हैं और रिपोर्ट पूरी तरह से सार्वजनिक हो जाएगी. उन्होंने बताया कि रिपोर्ट की सील कल यानी गुरुवार को खुल सकती है और 2 से 3 दिन के अंदर उसकी कॉपी भी मिलने की उम्मीद है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india indonesia

ब्रह्मोस, अस्त्र मिसाइल और EVM… इंडोनेशिया के साथ हुई 20 बड़ी डील

July 7, 2026
पालीताना शहर

भारत में है दुनिया का पहला शाकाहारी शहर, जानिए यहां क्यों बैन है मीट

September 15, 2022
Indian Army's K-9 Vajra

ऑपरेशन सिंदूर, लिली और बंदर : भारत की शौर्यगाथा से जब-जब दहला पाक, लिखी गई वीरता की नई इबारत!

May 8, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को दी चेतावनी, कहा- रूस के साथ डील कर लो वरना…
  • भारतीय इंजीनियर ने बनाया ऐसा AI मॉडल जो चैटजीपीटी के GPT-6 Astra से 125 गुना तेज और 150 गुना सस्ता
  • UP में कितने मंदिरों और तीर्थस्थलों का हुआ जीर्णोद्धार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.