Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

उत्तराखंड : विवि-कॉलेजों में पढ़ रहे हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 28, 2023
in राज्य
A A
student result
20
SHARES
665
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून : पिछले अकादमिक सत्र की शुरुआत में बड़े-बड़े दावे करने वाले प्रदेश के राज्य व केंद्रीय विवि की सुस्ती ने हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा दिया है। न तो वे पीजी में अपने राज्य या बाहरी विश्वविद्यालयों में दाखिला ले पा रहे हैं और न ही आयु सीमा से जुड़ी सीडीएस जैसी भर्तियों में शामिल हो पा रहे हैं।

रिजल्ट समय से न आने की वजह से उनकी छात्रवृत्ति भी अटक रही है। ये हाल तब है जबकि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत प्रदेश में एक प्रवेश, एक सत्र, एक परीक्षा के निर्देश दे चुके हैं। विवि के हालात, छात्रों के नुकसान पर एक रिपोर्ट।

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी

October 14, 2026
CM Dr. Mohan Yadav

गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

October 14, 2026
वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा

बिहार के वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा, नदी से निकाली गई नाव में मिला बड़ा छेद, 14 बच्चों की मौत से पसरा मातम

October 14, 2026
pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
Load More

गढ़वाल केंद्रीय विवि: गढ़वाल विश्वविद्यालय ने अपने अकादमिक कैलेंडर में परीक्षाओं का जिक्र तो नहीं किया लेकिन ये नियम बनाया हुआ है कि पीजी दाखिलों के समय यूजी अंतिम वर्ष के रिजल्ट होने चाहिएं। अब पीजी के दाखिले शुरू हो चुके हैं, लेकिन स्नातक की अंतिम परीक्षाओं के बाद अभी तक प्रैक्टिकल चल रहे हैं। रिजल्ट का कोई ठिकाना नहीं है।

कुमाऊं विवि: विवि के अकादमिक कैलेंडर के मुताबिक वार्षिक पैटर्न के कोर्स बीए, बीएससी आदि की परीक्षाएं 16 अप्रैल से छह मई तक कराने के बाद सात जून को रिजल्ट जारी करना था, लेकिन 16 अगस्त को विवि का एनवायरमेंटल साइंस का आखिरी पेपर हुआ है। रिजल्ट का अभी कोई ठिकाना नहीं है।

श्रीदेव सुमन विवि: विवि की वार्षिक स्नातक परीक्षाएं अकादमिक कैलेंडर में 10 अप्रैल से 05 मई के बीच होनी थीं। लेकिन विवि की परीक्षाएं 13 जून को खत्म हुईं। इन परीक्षाओं का अभी तक रिजल्ट नहीं आया है।

सोबन सिंह जीना अल्मोड़ा विवि: अकादमिक कैलेंडर के हिसाब से परीक्षाएं 09 मई से 09 जून के बीच होनी थी। विवि में बीए की परीक्षाएं 07 अक्तूबर तक, बीएससी की 03 अक्तूबर, बीकॉम की 29 सितंबर तक होंगी। ऐसे में कब रिजल्ट आएगा और कब दाखिले होंगे, कुछ पता नहीं।

उत्तराखंड मुक्त विवि: अकादमिक सत्र के मुताबिक, ग्रीष्मकालीन सत्र की वार्षिक परीक्षाएं जून-जुलाई में होनी चाहिए, लेकिन स्नातक की वार्षिक परीक्षाएं 28 अगस्त तक होनी हैं। इसके बाद रिजल्ट आएंगे और फिर यहां के छात्र कहीं और पीजी में दाखिला नहीं ले पाएंगे।

ये हो रहा नुकसान

  • समय से रिजल्ट न आने की वजह से छात्र किसी भी अन्य राज्य में पीजी में दाखिला लेने से वंचित।
  • रिजल्ट न आने से सीडीएस जैसी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने से वंचित।
  • छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए पिछली कक्षा का रिजल्ट जरूरी लेकिन रिजल्ट न आने की वजह से छात्रवृत्ति से वंचित।
  • तीन साल का स्नातक कोर्स पूरा करने में छात्र के चार से पांच साल बर्बाद हो रहे हैं।

समर्थ से पीजी दाखिले भी लटके

ग्रेजुएशन के रिजल्ट न आने की वजह से राज्य के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में समर्थ पोर्टल के माध्यम से होने वाले पीजी दाखिले भी लटक गए हैं। छात्र परेशान हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। उधर, गढ़वाल विवि अंतिम सेमेस्टर के रिजल्ट की प्रत्याशा में सीयूईटी से पीजी के दाखिले दे रहा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Saurabh Bharadwaj

AAP नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर ईडी के छापे!

August 26, 2025
PM Narendra Modi

इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिन्तांग आदिपूर्णा’ से सम्मानित हुए PM नरेंद्र मोदी

July 7, 2026
dilli high court

दिल्ली सरकार को एक हफ्ते की मोहलत, रेपिड रेल के लिए जल्द फंड दें: हाई कोर्ट

November 22, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
  • दिल्ली: ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी और अभिजीत दीपके समेत 6 पर FIR
  • आतंक प्रभावित कश्मीर में RSS को मार्च की इजाजत तो तमिलनाडु में रोक क्यों: हाई कोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.