Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

पेट साफ रखने का आयुर्वेदिक सीक्रेट, कब्ज से बचाएंगे आयुर्वेद के ये 7 नियम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 17, 2026
in लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य
A A
constipation
22
SHARES
745
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आपने अक्सर महसूस किया होगा कि जब सुबह उठते ही अगर पेट ठीक से साफ न हो, तो पूरा दिन खराब लगने लगता है। ऐसे में पेट भारी-भारी लगता है, गैस बनती है, खाने का मन नहीं करता और कई बार चिड़चिड़ापन भी होने लगता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कब्ज एक आम समस्या बन चुकी है। इसकी बड़ी वजह है गलत खानपान, बाहर का खाना, देर रात तक जागना और समय पर खाना न खाना।

आयुर्वेदिक डॉक्टर और हेल्थ इंफ्लुएंसर डॉ. चैताली राठौड़ अक्सर अपने मरीजों को कुछ आसान नियम अपनाने की सलाह देती हैं। उनका कहना है कि अगर रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी आदतों को सुधारा जाए, तो पेट लंबे समय तक स्वस्थ रह सकता है। आइए जानते हैं कब्ज से बचने के लिए उनके बताए 7 आसान आयुर्वेदिक नियम।

इन्हें भी पढ़े

constipation

2 दिन तक पेट साफ न होने को समझते हैं नॉर्मल? जानिए कैसे मिलेगी इस समस्या से राहत

October 16, 2026
drink ginger water

घर बैठे ऐसे करें अपने फेफड़ों को डिटॉक्स, रोज पिएं ये ड्रिंक

September 20, 2026
terminalia arjuna

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का सबसे आसान तरीका, सीने में दर्द से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद

September 16, 2026
इलायची

सिर्फ स्वाद नहीं, धन बढ़ाने में भी सहायक है इलायची; जानें उपाय

September 8, 2026
Load More

दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें

डॉ. चैताली राठौड़ के अनुसार, सुबह उठते ही एक-दो गिलास गुनगुना पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। इससे शरीर को दिन की शुरुआत करने में मदद मिलती है और पेट भी धीरे-धीरे साफ होने की दिशा में काम करता है। कई लोगों को सिर्फ यह आदत अपनाने से ही काफी राहत महसूस होती है।

मलासन और भीगे हुए काले किशमिश का करें इस्तेमाल

सुबह कुछ मिनट मलासन में बैठना पेट के लिए अच्छा माना जाता है। यह एक आसान योग मुद्रा है, जो शौच की प्राकृतिक प्रक्रिया को सहज बनाने में मदद कर सकती है। इसके साथ रातभर पानी में भिगोए गए काले किशमिश खाने की सलाह भी दी जाती है। किशमिश में मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने में मदद कर सकता है।

खाने में थोड़ा देसी घी जरूर रखें

आजकल वजन बढ़ने के डर से कई लोग घी खाना पूरी तरह बंद कर देते हैं। लेकिन आयुर्वेद में सीमित मात्रा में गाय के घी को फायदेमंद माना गया है। डॉ. राठौड़ के मुताबिक दाल, रोटी या खिचड़ी में थोड़ा घी मिलाकर खाने से पेट को आराम मिल सकता है और कब्ज की परेशानी कम हो सकती है।

जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक लेने की न करें गलती

अगर आप बार-बार पिज्जा, बर्गर, चिप्स, पैकेट वाले स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक लेते हैं, तो यह आदत कब्ज की समस्या बढ़ा सकती है। डॉ. चैताली राठौड़ कहती हैं कि पेट को स्वस्थ रखना है तो बाहर के तले-भुने और ज्यादा प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाना जरूरी है। यही वह एक बड़ी गलती है, जिससे बचना चाहिए।

रात में नाक में घी और समय पर खाना-पीना

आयुर्वेद में रात को सोने से पहले नाक में गाय के घी की कुछ बूंदें डालने की प्रक्रिया को नस्य कहा जाता है। डॉ. राठौड़ इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह देती हैं। इसके अलावा रोज एक ही समय पर खाना खाने और सोने की आदत भी पेट की सेहत के लिए बेहद जरूरी मानी जाती है।

अच्छी नींद भी है पेट साफ रहने का राज

कई लोग सोचते हैं कि कब्ज का संबंध सिर्फ खाने से है, लेकिन नींद भी इसमें बड़ी भूमिका निभाती है। देर रात तक मोबाइल चलाना और नींद पूरी न होना पाचन से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है। इसलिए कोशिश करें कि रोज समय पर सोएं और पर्याप्त नींद लें।

गांठ बांध लें एक्सपर्ट की सलाह

कब्ज से बचने के लिए हमेशा दवा लेने की जरूरत नहीं होती। कई बार हमारी रोजमर्रा की आदतें ही समस्या की जड़ होती हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ. चैताली राठौड़ के बताए ये 7 आसान नियम पेट को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। हालांकि अगर कब्ज लंबे समय तक बनी रहे या बार-बार परेशानी हो, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Indian Army's K-9 Vajra

ऑपरेशन सिंदूर, लिली और बंदर : भारत की शौर्यगाथा से जब-जब दहला पाक, लिखी गई वीरता की नई इबारत!

May 8, 2025
PM Modi

मोदी परिवार की हुंकार, इस बार 400 पार!

March 6, 2024

तेल का खेल है

July 3, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष से सवाल: 41 दिन बाद भी राष्ट्रपति को नहीं मिले सबूत, सियासत जारी
  • हरिद्वार में सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताया शोक
  • IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.