Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारत के सब्र का इम्तेहान ले रहा बांग्लादेश, अब किया ये काम!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 24, 2024
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
BSF
14
SHARES
462
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के खिलाफ बजे बिगुल के बाद से ही भारत बांग्लादेश सीमा पर तनाव के बादल साफ देखे जा रहे हैं. अब बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) ने भारत-बांग्लादेश सीमा के पास पहले से चले आ रहे केटल फेंसिंग (मवेशियों के लिए बाड़) के काम को रोक दिया. यह बाड़ दोनों देशों के मवेशियों को एक दूसरे के देश में न घुसने देने के लिए सालों पहले से बनती आ रही थी. ऐसे में अचानक बांग्लादेशी सेना की ओर से कर्मियों के पास आकर काम को रोकने के लिए कहना और चुप पड़ जाना कई तरह के सवाल खड़ा करने के साथ ही दोनों देशों के बीच तनाव भी पैदा कर रहा है. गौरतलब है कि यह बाड़ सीमा पर नहीं, सीमा के पास बन रही थी.

बीएसएफ के एक टॉप आफिसर ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया कि मवेशी बाड़ का निर्माण दोनों देशों के बीच 2012 में हुए समझौते के अनुसार किया जा रहा है. अधिकारी ने कहा, “जब हमारे कर्मी मवेशियों के लिए बाड़ के निर्माण की निगरानी कर रहे थे, तब बीजीबी के कर्मी वहां आए और उन्होंने आपत्ति जताई. यह सीमा पर बाड़ भी नहीं थी…बाड़ का निर्माण एक देश के मवेशी दूसरे देश में न घुसें, इसलिए किया जा रहा था क्योंकि अक्सर इस कारण दोनों तरफ के गांव के लोगों में विवाद हो जाता है.” जीबी और बीएसएफ बटालियन के कमांडेंट ने इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए सीमा पर फ्लैग मीटिंग की पर हल नहीं निकला और खबर लिखे जाने तक काम पूरा रुका हुआ है.

इन्हें भी पढ़े

Crude oil

रूस, सऊदी या ईरान, दुनिया के सबसे ज्यादा देश किससे खरीदते हैं तेल?

September 18, 2026
hydrogen train

हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर रेलवे का बड़ा प्लान, अब दिल्ली तक चलाई जा सकती है ट्रेन

September 18, 2026
PM Modi

विकसित भारत की मजबूत नींव बनाने में जुटे हैं PM नरेंद्र मोदी!

September 18, 2026
semiconductor chip

अब चीन नहीं, भारत बनेगा चिप मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल बॉस

September 18, 2026
Load More

अक्टूबर में तयशुदा बैठक में उठाया जाएगा मसला लेकिन…

अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट कहती है कि यह मामला अक्टूबर के पहले सप्ताह में दिल्ली में होने वाली दोनों सेनाओं के महानिदेशकों की बैठक में उठाया जाएगा. सीमा के दोनों ओर कोई हिंसा नहीं है, लेकिन दोनों सेनाओं की ओर से गश्त बढ़ा दी गई है. मगर इसी के साथ गौरतलब है कि दोनों सीमा सुरक्षा बलों के प्रमुख 4,096.7 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर मसलों पर चर्चा करने के लिए साल में दो बार मिलते हैं. इस साल 5 मार्च को पिछली बैठक बांग्लादेश में हुई थी. बीजीबी को आगामी बैठक की तारीख की पुष्टि करनी है.

7 दिन में दूसरी बार तनावपूर्ण कदम उठाया है बांग्लादेश ने…

पिछले ही हफ्ते बीजीबी ने पांच भारतीय नागरिकों को वापस करने से इनकार कर दिया जो गलती से बांग्लादेश के जल इलाके में चले गए थे. ये पांच लोग गंगा में तस्करी किए गए जानवरों को बचाने में बीएसएफ की मदद कर रहे थे मगर स्पीड बोट में खराबी के कारण धारा उन्हें बांग्लादेश की ओर ले गई. कई बार फ्लैग मीटिंग हुईं लेकिन बीजीबी ने उन्हें वापस नहीं सौंपा. बल्कि, बांग्लादेश की जेल में बंद कर दिया.

बांग्लादेश के बदलते हुए हालात, भारत चौकस

बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार विजेता और माइक्रोफाइनेंस के अग्रणी मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार चल रही है. हिंसा और आगजनी के दौर के बीच कई लोगों, खासकर हसीना की अवामी लीग के समर्थकों या सदस्यों ने भारत में घुसने की कोशिश की है, जिससे बीएसएफ को अपनी चौकसी बढ़ानी ही पड़ी है. वैसे तो बीजीबी ने अवैध घुसपैठ और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा से जुड़े मामलों पर अच्छी प्रतिक्रिया दी है मगर कई मसलों पर चीजें बदलती हुई दिखी हैं खासतौर से पूर्वी सीमा पर.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Swati Maliwal

स्वाति को लगवाया चांटा…आम आदमी पार्टी में ‘सन्नाटा’!

May 17, 2024

सर्द जापान में गर्मी व बुजुर्ग!

July 11, 2022
cm dhami

निजी बसों की सवारियों को भी मिले दुर्घटना बीमा/आर्थिक सुरक्षा : सीएम धामी

January 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रूस, सऊदी या ईरान, दुनिया के सबसे ज्यादा देश किससे खरीदते हैं तेल?
  • हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर रेलवे का बड़ा प्लान, अब दिल्ली तक चलाई जा सकती है ट्रेन
  • विकसित भारत की मजबूत नींव बनाने में जुटे हैं PM नरेंद्र मोदी!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.