Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

बीजेपी नेताओं का सचिन पायलट प्रेम, तारीफ के बहाने निशाने पर गहलोत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 4, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान में गहलोत सरकार पर आए सियासी संकट के समय से ही बीजेपी नेताओं का सचिन पायलट प्रेम जग जाहिर है। भाजपा नेता सचिन पायलट की तारीफ करते नहीं थकते हैं। हाल ही में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भी सचिन पायलट की जमकर तारीफ कर चुके हैं।

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने 1 अगस्त को मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सचिन पायलट की जमकर तारीफ की और कहा कि सचिन पायलट ने मरी हुई पार्टी को जिंदा कर दिया था और सीएम गहलोत उन्हें निकम्मा-नकारा कहते हैं। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े

pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
High Court

रेत खनन और परिवहन विवाद में हाईकोर्ट का फैसला; याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

October 12, 2026
Load More

जानकारों की माने तो नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की ओर से सचिन पायलट की तारीफ करने के पीछे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सियासी हमला है। भाजपा नेता पायलट की तारीफ की आड़ में सीएम गहलोत को निशाना पर ले रहे हैं। सूत्रों की माने तो भाजपा नेता चाहते हैं कि कांग्रेस में सचिन पायलट के और गहलोत कैंप बीच खींचतान चलती रहे जिसका लाभ विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हो सके।

बीजेपी के एक दर्जन नेता कर चुके सचिन पायलट की तारीफ
दरअसल राजस्थान में सियासी संकट के बाद से ही बीजेपी के एक दर्जन केंद्रीय नेता और प्रदेश के नेता खुलकर सचिन पायलट की तारीफ कर चुके हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व राज्यसभा सांसद ओम माथुर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित कई अन्य नेता कई बार मीडिया में और सार्वजनिक मंचों पर भी सचिन पायलट की जमकर तारीफ कर चुके हैं।

गहलोत सरकार पर आए सियासी संकट के दौरान जुलाई 2020 में ओम प्रकाश माथुर ने सचिन पायलट को भाजपा में शामिल होने का ऑफर तक दे दिया था।
बीजेपी के कई नेता यह कहते नहीं थकते हैं कि विपक्ष में रहते सचिन पायलट ने जमकर मेहनत की थी और उन्हीं के दम पर राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी लेकिन उसका फल कोई और ले गया। बीजेपी नेताओं का कहना है कि जन समर्थन आज भी सचिन पायलट के साथ है लेकिन कांग्रेस आलाकमान उनकी अनदेखी कर रहा है।

भाजपा नेताओं की प्रशंसा पर सचिन पायलट की चुप्पी
वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं की ओर से लगातार सचिन पायलट की तारीफ किए जाने पर सचिन पायलट ने चुप्पी साध रखी है। सचिन पायलट भाजपा नेताओं के बयान पर कोई प्रतिक्रिया देने से बचते हैं।

गहलोत पायलट के बीच अदावत जगजाहिर
वहीं दूसरी ओर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच अदावत जगजाहिर है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से ही सचिन पायलट कैंप और गहलोत कैंप के बीच जुबानी जंग का दौर जारी है।

सचिन पायलट कैंप की बगावत के बाद गहलोत सरकार पर आए सियासी संकट के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को निकम्मा और नाकारा तक कहा था। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हाल फिलहाल में भी कई बार निकम्मा और नाकारा शब्द का प्रयोग करते हुए यहां तक कह चुके हैं कि मैं अगर किसी को निकम्मा नकारा कहता हूं तो लोगों को बुरा क्यों लगता है।

सचिन पायलट भी कई बार गहलोत पर साध चुके हैं निशाना
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर कई बार निशाना साध चुके हैं। निकम्मे नकारा शब्द पर सचिन पायलट ने कहा था कि अशोक गहलोत उनके पिता तुल्य है इसलिए वो उनकी बात का बुरा नहीं मानते हैं, लेकिन किसी को भी ऐसे शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जिससे दूसरों को दुख पहुंचता हो।

यही नहीं, सचिन पायलट साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को 21 सीटें और साल 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को 56 सीटें को लेकर भी गहलोत पर निशाना साध चुके हैं।
सचिन पायलट यहां तक कह चुके हैं कि आखिर ऐसी क्या कमी रही थी कि सरकार रिपीट नहीं हो पाती है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को लेकर में सचिन पायलट ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव गहलोत जोधपुर से चुनाव हार गए। अगर वो चुनाव नहीं हारते तो गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्र में मंत्री नहीं बन पाते।

दोनों खेमों के बीच अभी चल रहा है कोल्ड वॉर
वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सचिन पायलट कैंप के बीच अभी भी कोल्ड वॉर चल रहा है। दोनों खेमों के नेता एक-दूसरे पर बयानबाजी करने का मौका नहीं चूकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
One Election

पहले कब हुआ वन नेशन वन इलेक्शन, क्या फायदा और क्या नुकसान?

September 2, 2023
Karnataka election

कर्नाटक चुनाव : Opinion Polls और Exit Polls में कितना है अंतर?

May 11, 2023
Chief Minister Dhami

लाटू में आयोजित कार्यक्रम सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है, यह आस्था, परम्परा और एकता का प्रतीक : CM धामी

May 13, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.