Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

भेड़ की खाल ओढ़कर कलाकारों ने पेश किया सिरमौर का भड़ाल्टू लोक नृत्य

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 2, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला में चल रहे पुस्तक मेले के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान चूड़ेश्वर लोकनृत्य सांस्कृतिक मंडल के कलाकारों ने भेड़ की खाल ओढ़कर भड़ाल्टू नृत्य प्रस्तुत किया। मुंह पर राख मलकर, घास फूस के आभूषण पहने कलाकारों ने मंच पर आदिकाल में भेड़ पालकों द्वारा किए जाने वाला नृत्य प्रस्तुत किया। भेड़ पालक ईष्ट देव शिरगुल महाराज के समक्ष भेड़ बकरियों की रक्षा के लिए यह नृत्य करते थे। विलुप्त हो रहे इस नृत्य का मंचन जोगेंद्र हाब्बी की अगुवाई में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी हो चुका है। जोगेंद्र सिंह हाब्बी ने बताया कि इस नृत्य के गीत पद्मश्री विद्यानंद सरैक ने लिखे हैं। परिधान गोपाल हाब्बी ने बनाए हैं। चमन लाल, अमीचंद, नवीन, महिला कलाकारों में सरोज कुमारी, अनु चौहान, लक्ष्मी देवी व काजल ने नृत्य प्रस्तुत किया। गीत रामलाल वर्मा ने गाए। ढोलक व ढोल वादक कलाकारों में संदीप कुमार व रमेश, शहनाई पर बलदेव चौहान, बांसुरी पर देवीराम के अलावा अमन हाब्बी और सुनील कुमार ने साथ दिया। इससे पहले केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने योग क्रियाएं प्रस्तुत की। चंबा के भरमौर से आए लोक कलाकारों ने परंपरागत मुसादा गायन प्रस्तुत किया।  कुल्लू के लोक कलाकारों ने कुल्लवी नाटी भी प्रस्तुत की।

पुस्तक मेले में किताबों पर 80 फीसदी तक पहुंची छूट
एनबीटी की ओर से गेयटी थियेटर और पद्मदेव परिसर में लगाए गए पुस्तक मेले में शनिवार को प्रकाशकों और वितरकों ने पुस्तकों पर छूट बढ़ाकर 80 फीसदी तक कर दी। विशेषकर बाल साहित्य और धार्मिक पुस्तकों पर छूट में इजाफा किया गया है। नॉन फिक्शन किताबों पर भी भारी छूट दी जा रही है। दिल्ली के नायर बुक सर्विस (वितरक) प्रतियोगिता और आर्ट पुस्तकों में 50 से 70, जबकि बाल साहित्य पर 80 फीसदी छूट दी जा रही है। अरिहंत बुक डिस्ट्रीब्यूर  हिंदी साहित्य की पुस्तकें 100 रुपये, कॉफी टेबल बुक्स 499, बाल साहित्य 200 रुपये में भी उपलब्ध करवा रहे हैं, अन्य किताबों पर 70 फीसदी तक छूट दे रहे हैं। पैट्लस पब्लिशर्स पंजाब के प्रतिनिधि हरप्रीत मक्कड़ ने बताया कि किताबों पर अधिकतम 60 से 70 फीसदी तक छूट दी जा रही है।

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी

October 14, 2026
CM Dr. Mohan Yadav

गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

October 14, 2026
वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा

बिहार के वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा, नदी से निकाली गई नाव में मिला बड़ा छेद, 14 बच्चों की मौत से पसरा मातम

October 14, 2026
pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
Load More

देवधरा हिमाचल की जानकारी का उत्कृष्ट संकलन : गुप्ता
साहित्यिक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पुस्तक न्यास भारत द्वारा प्रकाशित लेखिका डॉ. रचना गुप्ता की पुस्तक ‘देवधरा’ पर चर्चा हुई। सचिव कला एवं साहित्य अकादमी केआर भारती और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुदर्शन वशिष्ट की मौजूदगी में साहित्यकारों ने पुस्तक पर अपने विचार रखे। सेतु पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि देवधरा हिमाचल की जानकारी का उत्कृष्ट संकलन है। लेखनी पर पत्रकार का प्रभाव दिखता है। पुस्तक में इनकी राजनैतिक और सामाजिक विषयों पर अच्छी जानकारी की झलक दिखती है। डॉ. सुदर्शन वशिष्ठ ने इस पुस्तक को पाठकों के लिए हिमाचल के संदर्भ में जानकारी परक  करार दिया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल

संसद में उठी मांग, देश का नाम India हटा कर सिर्फ भारत रखा जाए

July 28, 2023
Khamenei

खामेनेई को मारने पर क्यों तुला इजरायल ? ईरान के बाद इजरायल का नया वॉर फ्रंट!

June 27, 2025

मोदी सरकार ला रही है अग्निपथ योजना, सेना भर्ती में होगा बड़ा बदलाव

April 6, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
  • दिल्ली: ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी और अभिजीत दीपके समेत 6 पर FIR
  • आतंक प्रभावित कश्मीर में RSS को मार्च की इजाजत तो तमिलनाडु में रोक क्यों: हाई कोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.