Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

IAS कोचिंग सेंटर मौत मामले में बड़ा खुलासा, छात्र का दावा- इतने लोगों की हुई मौत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 28, 2024
in दिल्ली
A A
IAS कोचिंग
11
SHARES
358
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस स्टडी सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से दो छात्राओं और एक छात्र की मौत हो गई थी, अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. यह खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि उस छात्र ने किया है जो कल रात कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने और तीन छात्रों की जान जाने के बाद एमसीडी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा था.

छात्र का दावा- 8 से 10 लोगो की हुई मौत

इन्हें भी पढ़े

Delhi Traffic

दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान

June 27, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

June 27, 2026
Delhi University

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 67 कॉलेज और 73 कोर्स में होगा दाखिला

June 27, 2026
ev charging

दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा

June 25, 2026
Load More

MCD के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे छात्र ने सरकारी दावों के इतर अलग ही खुलासा किया है, छात्र ने बताया ”एमसीडी का कहना है कि यह एक आपदा है, लेकिन मैं कहूंगा कि यह पूरी तरह से लापरवाही है. आधे घंटे की बारिश में घुटनों तक पानी भर जाता है. आपदा ऐसी चीज है जो कभी-कभी होती है. मेरे मकान मालिक ने बताया कि वह पिछले 10-12 दिनों से पार्षद से कह रहा था कि नाले की सफाई होनी चाहिए. पहली मांग यह है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. तत्काल मांग यह है कि घायलों और मौतों की वास्तविक संख्या बताई जाए. आपदा प्रबंधन के लोगों ने मुझे बताया कि 8-10 लोग मारे गए हैं.”

कोचिंग सेंटर में थे 30 से 35 बच्‍चे

जांच में सामने आया है कि बेसमेंट में लाइब्रेरी थी. लाइब्रेरी में अमूमन 30 से 35 बच्चे थे. अचानक से बेसमेंट में पानी तेजी से भरने लगा. छात्र बेसमेंट में बेंच के ऊपर खड़े हो गए. पानी के दबाव से बेसमेंट में लगे कांच फटने लगे. राजेंद्र नगर के राव स्टडी सेंटर में हादसे के बाद कई पंप लगाकर पानी निकाला गया. देर रात तक सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा था. स्टडी सेंटर के छात्रों का कहना था कि यहां पानी भरने का मामला कोई नया नहीं है. इससे पहले हुई बारिश के दौरान पार्किंग में कई बार पानी भर चुका था. कई बार थोड़ा पानी बेसमेंट में भी आ गया था।. इसके बावजूद स्टडी सेंटर प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया.

बेसमेंट में एक ही था दरवाजा

स्टडी सेंटर में पढ़ाई करने वाले छात्र ने बताया कि बेसमेंट में लाइब्रेरी के अलावा एक छोटा सा क्लासरूम बना हुआ है. यहां टीचर छात्रों की समस्यों को दूर करते हैं. बेसमेंट में आने और जाने के लिए एक ही रास्ता है. यहां पर बायोमैट्रिक सिस्टम भी लगा हुआ है. करीब 400 गज की इमारत में बेसमेंट के अलावा ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग और ऊपर चार मंजिल इमारत बनी हुई है. यहां क्लास के अलावा बाकी स्टूडियो और दूसरे कमरे बने हुए हैं.

नालों की सफाई के एमसीडी के दावे हुए धराशायी

एमसीडी प्रतिवर्ष मानसून से पहले नालों की सफाई करने का दावा करती है. इसी कड़ी में उसने इस साल भी नालों की सफाई करने की घोषणा की थी, लेकिन राजधानी में शनिवार की शाम बारिश के दौरान नाला ओवरफ्लो होने से कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी घुस गया और डूबने से छात्राओं की मौत हो गई. एमसीडी प्रतिवर्ष मानसून आने से पहले 15 जून तक अपने सभी नालों की सफाई करने के लिए एक्शन प्लान बनती है. इसमें नालों के नाम, लंबाई व गहराई का उल्लेख होता है.

दिल्ली सरकार ने दिए मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश

ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस स्टडी सेंटर में छात्राओं की मौत मामले की मजिस्ट्रेट से जांच होगी. दिल्ली सरकार ने मुख्य सचिव को आदेश देकर 24 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा है. राजस्व मंत्री आतिशी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और तत्काल जांच की जानी चाहिए. सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

आरएसएस के कितने लोग आजादी की लड़ाई में शहीद हुए?

December 12, 2023
RSS

देश की युवा पीढ़ी में राष्ट्रीयत्व का भाव जगा रहा RSS!

March 27, 2025
केतन अग्रवाल

शादी से पहले मौत या रची गई साजिश? लोहागढ़ किले की रहस्यमयी कहानी

June 23, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान
  • 5 मिनट में करें अप्लाई, 3 दिन में मिल जाएगा NPS में जमा सारा पैसा
  • दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.