Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

नीतीश कुमार ही होंगे बिहार के मुख्यमंत्री, सिर्फ एक स्थिति में बन सकता है बीजेपी का सीएम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 17, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
nitish kumar
18
SHARES
588
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रिजल्ट में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद सियासी गलियारों में बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर चर्चाओं का दौर जारी है। पटना से लेकर दिल्ली तक नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण पर मंथन चल रहा है। बताया जा रहा है कि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ही फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। दूसरी ओर, चुनाव में बराबर सीटों पर लड़कर जेडीयू से 4 विधायक ज्यादा बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का सीएम एक ही स्थिति में बन सकता है।

नीतीश कुमार ही फिर से लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ?

इन्हें भी पढ़े

Kedarnath Dham

अस्थायी तौर पर रोकी गई केदारनाथ यात्रा!

May 31, 2026
pm modi

दिल्ली में बीजेपी नेताओं की बड़ी बैठक, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

May 31, 2026
CBSE

विशेष विश्लेषण : CBSE का नया मूल्यांकन सिस्टम विवादों में, क्या लाखों छात्रों के भविष्य से हुआ बड़ा प्रयोग?

May 30, 2026
BJP

UP बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी, शीर्ष स्तर पर 50% फेरबदल

May 29, 2026
Load More

अब तक की जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार के ही फिर से मुख्यमंत्री बनने के पूरे आसार हैं। चुनाव नतीजों के बाद जेडीयू के वरीय नेताओं की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि बिहार में सीएम पद की कोई वैकेंसी नहीं है, नीतीश ही फिर से शपथ लेंगे।

लोजपा-रामविलास के मुखिया चिराग पासवान ने भी नीतीश के ही फिर से मुख्यमंत्री बनने के संकेत दिए हैं। वहीं, रविवार को पटना में सीएम से मिलने के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे।

हालांकि, भाजपा की ओर से नीतीश के नाम पर खुलकर नहीं कहा जा रहा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ा है और कहा कि विधायक दल की बैठक के बाद सब साफ हो जाएगा। इससे सीएम पद पर थोड़ा संशय बना हुआ है।

भाजपा नेताओं के अनुसार, पहले एनडीए में शामिल सभी पांचों दल (भाजपा, जदयू, लोजपा-आर, हम, आरएलएम) के विधायकों की बैठक होगी। उसमें सभी पार्टियां अपने-अपने विधायक दल के नेताओं को चुनेंगी। उसके बाद एनडीए की बैठक बुलाई जाएगी, उसमें सभी पांचों दलों के नेता-विधायक मिलकर गठबंधन के नेता यानी मुख्यमंत्री का चयन करेंगे।

एक ही स्थिति में बन सकता है भाजपा का सीएम

रिपोर्ट्स में एनडीए के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सिर्फ एक ही स्थिति में भाजपा पहली बार बिहार में अपना मुख्यमंत्री बना सकती है, अगर खुद नीतीश कुमार कहें। नीतीश खुद से पहल करते हैं तो ही भाजपा का सीएम बन सकता है। ऐसे में अब सबकुछ उनकी इच्छा और फैसले पर निर्भर करता है।

भाजपा का मुख्यमंत्री बना तो जेडीयू से होगा एक डिप्टी सीएम

अगर इस स्थिति में बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनता है तो नीतीश की पार्टी से एक डिप्टी सीएम बन सकता है। नीतीश अपने राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में किसी नेता को आगे करेंगे तो उसे सरकार में नंबर दो की पॉजिशन मिल सकती है। हालांकि, इसकी संभावना कम नजर आ रही है।

नीतीश कुमार के 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की पूरी संभावना नजर आ रही है। चुनाव से पहले विरोधी दलों के नेताओं की ओर से दावा किया जा रहा था कि भाजपा नतीजों के बाद नीतीश को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। ऐसे में जेडीयू किसी भी स्थिति में नीतीश के अलावा किसी और को मुख्यमंत्री बनाने का रिस्क नहीं लेगी, जिससे विरोधियों को हमला करने का मौका मिल जाए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Parliament

संसद विवाद को लेकर विपक्षी दलों का जोरदार प्रदर्शन!

December 22, 2023
CSIR-IHBT

CSIR-IHBT ने सरकारी स्कूलों में किया 16 किस्मों के 1200 सजावटी पौधों का वितरण

August 31, 2023
CSIR

CSIR पालमपुर ने किया इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन

November 8, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मंदिरों में VIP दर्शन खत्म होगा क्या, हाईकोर्ट की टिप्पणी से छिड़ी नई बहस
  • अस्थायी तौर पर रोकी गई केदारनाथ यात्रा!
  • चीन को ‘चेकमेट’ करने के इरादे से भारत आए म्यांमार के राष्ट्रपति!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.