Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

बीजेपी ने सूक्खू सरकार के 5 साल पूरा करने पर जताया संशय

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 18, 2023
in राज्य
A A
Rajeev Bindal
23
SHARES
765
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला : हिमाचल प्रदेश में सर्दियों की दस्तक के साथ तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम में ठंडक के बावजूद हिमाचल प्रदेश की सियासत में गर्माहट कम होने का नाम नहीं ले रही. कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) के नेता आए दिन किसी न किसी मुद्दे को लेकर आपस में भिड़ते हुए नजर आते हैं. अब पहाड़ी राज्य हिमाचल की सियासत के दो कद्दावर नेता एक बार फिर आमने-सामने हो गए हैं.

हिमाचल प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार की ओर से लगातार लिए जा रहे कर्ज पर सवाल खड़े किए. बिंदल ने कहा कि बीते 10 महीने में ही सरकार 10 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है. अगर सरकार इसी गति से कर्ज लेती रही, तो पांच साल के 60 महीने के मुताबिक सरकार को 60 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेना पड़ेगा.

इन्हें भी पढ़े

aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
Load More

सुक्खू सरकार को लेकर जाहिर किया ये संशय

इसी दौरान डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के पूरे पांच साल चलने पर भी संशय जाहिर कर डाला. राजीव बिंदल ने कहा कि जिस तरह प्रदेश में सरकार के हालात हैं, उसे तो यही प्रतीत हो रहा है. डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश में सभी विकास कार्य ठप होने के भी आरोप लगाए. बिंदल ने कहा कि सरकार कर्ज तो ले रही है, लेकिन प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ संस्थानों को बंद करने का ही काम हो रहा है.

राजस्व मंत्री का डॉ. बिंदल पर पलटवार

वहीं राजीव बिंदल की टिप्पणी के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी सामने आए. जगत सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जाने की बात मुंगेरीलाल के हसीन सपनों की तरह हैं. उन्होंने राजीव बिंदल पर व्यक्तिगत निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व बीजेपी सरकार के वक्त पहले उनको विधानसभा अध्यक्ष पद से हटाया गया. इसके बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया. फिर उन्हें हिमाचल प्रदेश बीजेपी का भी अध्यक्ष का पद भी छोड़ना पड़ा.

तीन साल बाद हुई है बिंदल की वापसी

राजस्व मंत्री ने तंज कसते हुए हुए कहा कि बिंदल को यह बताना चाहिए कि आखिर उन्होंने पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पद क्यों छोड़ दिया था? गौरतलब है कि साल 2020 में डॉ. राजीव बिंदल ने नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके तीन साल बाद मई, 2023 में डॉ. राजीव बिंदल की बतौर हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष दोबारा वापसी हुई है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
खनन माफिया

प्राकृतिक आपदा और खड़िया खनन माफिया

September 5, 2023
Tihar Jail

तिहाड़ बन रहा अपराध का गढ़!

May 6, 2023
terrorists

क्यों खौफ में हैं दुनिया दहलाने वाले दहशतगर्द?

June 1, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.