Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

बिहार फतह के मिशन पर BJP, कमजोर इलाकों के लिए प्लान तैयार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 17, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
BJP
15
SHARES
487
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली।  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने पूरा दमखम झोंक दिया है। मिशन बिहार के पार्टी ने अब तक का सबसे आक्रामक प्रचार अभियान शुरू किया है। जहां अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मैदान में उतर रहे हैं। उनका लक्ष्य है एनडीए को एकजुट रखना, एंटी-इंकम्बेंसी को कुंद करना और उन इलाकों में मोदी फैक्टर का असर बढ़ाना जहां गठबंधन कमजोर माना जा रहा है।

अमित शाह का 35 रैली मिशन

इन्हें भी पढ़े

RJD विधायक ने रामविलास पासवान को कहा ‘बेचारा’, बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा!

February 16, 2026
sangam snan

महाशिवरात्रि पर टूटा कुंभ का रिकॉर्ड, संगम में इतने लोगों ने लगाई डुबकी

February 16, 2026
cm dhami

उत्तराखंड : CM धामी की सख्ती के बाद एक्शन मोड में आए अधिकारी!

February 16, 2026
teachers

उत्तराखंड : 54 हजार शिक्षकों को उन्नत डिजिटल सिस्टम की ट्रेनिंग देगी धामी सरकार

February 16, 2026
Load More

बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह 17 अक्टूबर से बिहार के चुनावी दौरे का आगाज कर चुके हैं। तीन दिन के इस दौरे में वे 35 से ज्यादा जनसभाएं करेंगे। उनका फोकस जमीन स्तर पर एनडीए की एकजुटता मजबूत करना और 2020 में जीती सीटों पर एंटी-इंकम्बेंसी को रोकने पर होगा।

शाह की रैलियां कोरहा, दरभंगा, केओटी, गोपालगंज, परू (मुजफ्फरपुर), बेतिया, मोतिहारी और कटिहार जैसे इलाकों में होंगी। इसके अलावा, वे राज्य नेताओं के साथ अंदरखाने मीटिंग्स भी करेंगे ताकि प्रत्याशी चयन के बाद रणनीति पर अंतिम मुहर लगाई जा सके।

योगी आदित्यनाथ की दो दर्जन से ज्यादा सभाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के सबसे लोकप्रिय प्रचारक माने जाते हैं और इस बार वे दो दर्जन से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में रैलियाँ करेंगे। उनकी सभाएं मुख्य रूप से उत्तर और मध्य बिहार में होंगी, जहां उनकी लोकप्रियता वोटों में तब्दील होती दिखती है। बीजेपी ने योगी के लिए खास इलाके चुने हैं जहां पूर्वी यूपी और उत्तर बिहार की सांस्कृतिक समानता असर दिखाती है, जिसमें मिथिलांचल का ढाका, रीगा, खजौली, बिस्फी, दरभंगा, जाले क्षेत्र, सीमांचल का फारबिसगंज, पूर्णिया, कटिहार, प्रणपुर इलाका और पश्चिमी बेल्ट के चनपटिया, गोविंदगंज, गोपालगंज शामिल हैं।

राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा की रैलियां

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का प्रचार दौरा सारण, मिथिलांचल, सीमांचल और पश्चिम मध्य बिहार तक फैला रहेगा। वे हाजीपुर, बक्सर, छपरा, गोरेयाकोठी, कटिहार और बांका जैसे अहम केंद्रों पर रैलियां करेंगे। वहीं, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा कैडर मजबूती और बूथ स्तरीय नेटवर्क पर फोकस करेंगे। वे रामनगर (बगहा), जाले (दरभंगा) और लौरिया में सभाएं करेंगे।

जहां पार्टी कमजोर है वहां ‘मोदी ब्रह्मास्त्र’

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों का शेड्यूल लगभग तय हो चुका है। उनकी सभाएं उन इलाकों में होंगी जहां एनडीए की पकड़ कमजोर मानी जाती है, लेकिन मोदी की व्यक्तिगत लोकप्रियता अब भी सबसे बड़ी ताकत है। हर रैली या रोड शो 15 से 20 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा और इसका लाइव प्रसारण गांव-गांव तक पहुंचाने की तैयारी चल रही है।

40 स्टार प्रचारकों की सेना मैदान में

बीजेपी ने बिहार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी से लेकर भोजपुरी स्टार पवन सिंह, मनोज तिवारी और निरहुआ तक शामिल हैं। सूची में अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, हिमंता बिस्वा सरमा, स्मृति ईरानी और गिरिराज सिंह जैसे दिग्गजों के नाम भी हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

अब दोष बताना जुर्म है!

July 5, 2022
पंजाब किसान

औसत बारिश के बावजूद क्यों है परेशान भारत के किसान!

July 22, 2023
electricity

कंपनियां कैसे उठाएंगी सरकार की फ्री बिजली का भार?

June 8, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत-पाक मैच से पहले ‘जन गण मन’ गाते दिखे पाकिस्तानी फैंस, वीडियो वायरल
  • UGC के नए नियमों पर देशभर में बवाल, JNU में गूंजे विवादित नारे, सरकार से जवाब की मांग तेज
  • AI इंपैक्ट समिट 2026 पर PM मोदी का मेगा प्लान और भारत में होने का कारण!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.