Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

तुर्की, अजरबैजान के बॉयकॉट से इन मुस्लिम देशों की चमकी किस्मत?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 22, 2025
in विश्व
A A
Boycott of Türkiye
22
SHARES
744
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाक की मदद करने वाले तुर्की और पाक का समर्थन करने वाले अजरबैजान के पर्यटन स्थलों का भारतीय बहिष्कार कर रहे हैं और लगातार अपने टिकट कैंसल करवा रहे हैं। इसके साथ ही लोग गर्मी की छुट्टियों के लिए नए गंतव्यों की तलाश कर रहे हैं। इस सिलसिले में कज़ाकिस्तान, मिस्र, जॉर्डन, जॉर्जिया और आर्मेनिया जैसे देश भारतीय पर्यटकों के लिए नए विकल्प बनकर उभरे हैं।

पर्यटन उद्योग के जानकारों के मुताबिक, कुछ लोग दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों मसलन, इंडोनेशिया, वियतनाम और कंबोडिया के लिए भी जानकारी जुटा रहे हैं लेकिन इस समय वहां का गर्म मौसम कुछ के लिए अड़चनें पैदा कर रहा है तो कुछ को वीजा फ्री इंट्री लुभा रहा है। दूसरी तरफ ठंडी जलवायु होने के बावजूद यूरोपीय देश इस स्थिति का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं क्यों कि वहां वीजा मिलने में कठिनाई आ रही है।

इन्हें भी पढ़े

Himalaya

हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी

April 1, 2026
nato

अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

April 1, 2026
Strait of Hormuz

ईरान के ‘टोल प्लान’ से जंग का नया मुद्दा बना होर्मुज?

April 1, 2026
nasa moon mission

54 साल बाद आखिर नासा को मून मिशन की जरूरत क्यों पड़ी?

April 1, 2026
Load More

जर्मनी, फ्रांस, इटली और स्पेन जाने में वीजा की अड़चन

विशेषज्ञों के मुताबिक, भारतीय नागरिकों के लिए सबसे लोकप्रिय शेंगेन देश जर्मनी, फ्रांस, इटली और स्पेन रहे हैं लेकिन वहां वीज़ा अपॉइंटमेंट के लिए कई महीनों तक इंतजार करना पड़ता है। इसलिए मौजूदा गर्मियों की छुट्टियों के मौसम में वहां जाना मुश्किल लग रहा है। ऐसी परिस्थितियों में भारतीय पर्यटकों ने मध्य एशियाई देशों की तरफ अपना रुख कर लिया है।

10 दिनों में 42 फीसदी की गिरावट

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में वीज़ा प्रोसेसिंग प्लेटफ़ॉर्म एटलिस के हवाले से कहा गया है कि पिछले 10 दिनों में, जब से तुर्की और अज़रबैजान ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर पाकिस्तान के समर्थन में आए हैं, तब से इन दोनों देशों के लिए वीज़ा आवेदनों में भारी गिरावट आई है। एटलिस के मुताबिक, तुर्की और अजरबैजान के लिए वीजा आवेदनों में 42 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

इन मुस्लिम बहुल मुल्कों की तरफ झुकाव

एसटीआईसी ट्रैवल ग्रुप के चेयरमैन और इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ) के अध्यक्ष सुभाष गोयल के मुताबिक, बदले भू-राजनीतिक परिस्थितियों में भारतीय पर्यटकों की पसंद तुर्की की जगह इस्लामिक देश मिस्र और जॉर्डन हो गई है, जबकि अजरबैजान की तुलना में लोग अब आर्मेनिया और जॉर्जिया को प्राथमिकता दे रहे हैं। कुछ लोग मुस्लिम बहुल कजाकिस्तान भी जा रहे हैं।

कहां-कहां कितने मुसलमान

प्यू रिसर्च सेंटर के अनुमान के अनुसार, कजाकिस्तान में 71% आबादी इस्लाम धर्म मानने वाली है। वहीं, मिस्र की धार्मिक संरचना में भी मुस्लिम सबसे आगे हैं। मिस्र की विवादित 2006 की जनगणना के अनुसार, लगभग 94.9% मिस्रवासी मुस्लिम, 5.1% ईसाई और 1% से भी कम अन्य धर्मों के अनुयायी के रूप में पहचाने जाते हैं। जॉर्डन भी सुन्नी इस्लाम प्रमुख देश है। देश की आबादी में मुसलमानों की संख्या लगभग 97.2% है। उनमें से कुछ शिया भी हैं। वहीं जॉर्जिया और आर्मेनिया में ज्यादातर लोग ईसाई हैं, जिनमें से अधिकांश अर्मेनियाई अपोस्टोलिक चर्च के सदस्य हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सॉफ्ट हिंदुइज्म कार्ड से हार्ड हिंदुत्व को चुनौती

June 13, 2023

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, अमेरिका को दिया सुझाव!

March 28, 2024
Democracy In India

खामियां तमाम लेकिन पश्चिम से कहीं आगे है भारत का लोकतंत्र

May 8, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.