Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

क्या गर्मी के कारण भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें इसके जोखिम को कैसे करें दूर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 1, 2026
in लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य
A A
heart attack
22
SHARES
741
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में तेज धूप और पसीने की वजह से शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। यह बदलाव कई तरह की शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकते हैं। हालांकि, कुछ अस्थायी समस्याएं तो थोड़ी ही समय में अपने आप ठीक हो जाती है। जबकि, कुछ बदलाव गंभीर और जानलेवा हो सकते हैं। यही वजह है कि डॉक्टर गर्मियों के दिनों में हार्ट, डायबिटीज और बीपी के मरीजों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।

साथ ही, डॉक्टर्स बताते हैं कि गर्मियों के दिनों में तापमान बढ़ने पर शरीर को ठंंडा रखने के लिए हार्ट स्किन की ओर ब्लड फ्लो करने के लिए तेजी से पंप करता है। इस बदलाव से हार्ट की कार्यप्रणाली पर दबाव पड़ता है, जो हार्ट से जुड़ी गंभीर स्थिति की वजह बन सकता है। इस लेख में आगे जानते हैं कि क्या गर्मियों के दौरान हार्ट अटैक होने की संभावना बढ़ जाती है और इससे बचाव के लिए क्या करना चाहिए?

इन्हें भी पढ़े

cycling

साइकिलिंग करने से किस बॉडी पार्ट को सबसे ज्यादा फायदा होता है!

July 19, 2026
diabetes

सिर्फ आपके दिल ही नहीं, दिमाग की भी दुश्मन है डायबिटीज!

July 18, 2026
दवाई

दो जरूरी दवाओं की कीमत में 50 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए आखिर क्यों हुआ महंगा?

July 15, 2026
योग

सुबह का योग बनाएगा दिन बेहतर, शरीर को मिलेंगे कई बड़े फायदे

July 12, 2026
Load More

क्या गर्मियों में हार्ट अटैक आने का जोखिम बढ़ जाता है?

एनसीबीआई के अनुसार गर्मियों के दिनों में जब तापमान बढ़ता है तो ऐसे में शरीर बॉडी टेम्परेचर को कूल डाउन करने के लिए त्वचा की रक्त वाहिकाओं को फैलाता है। इस दौरान ब्लड प्रेशर कम होना शुरू होता है, और दिल को तेजी से काम करना पड़ता है। इसी समय पसीने के कारण शरीर में पानी और इलेक्ट्रॉलाइट्स की कमी हो जाती है, जो हार्ट पर अतिरिक्त दबाव उत्पन्न करती है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को पहले से हार्ट से जुड़ी समस्या या बीपी से जुड़ी समस्या हो तो उनको स्ट्रोक और हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है।

गर्मियों में हार्ट अटैक आने के क्या कारण हो सकते हैं?

डिहाइड्रेशन

गर्मियों में पानी की कमी से होने वाले डिहाइड्रेशन की वजह से कार्डियोवैस्कुलर प्रणाली के कार्यों पर दबाव पड़ सकता है। एनसीबीआई की रिपोर्ट के अनुसार शरीर में पानी की कमी से हार्ट पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसके अलावा गर्मी में ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे कुछ लोगों में खून गाढ़ा होने की समस्या देखने को मिल सकती है।

ब्लड प्रेशर लो होना

गर्मियों में जब शरीर से पसीना अधिक निकलता है तो इस स्थिति में व्यक्ति को ब्लड प्रेशर लो होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। एनसीबीआई के मुताबिक गर्मी की वजह से जब रक्त वाहिकाएं फैलती है तो इससे ब्लड प्रेशर गिरता है, जिसका असर हृदय पर पड़ता है। ऐसे में हार्ट से जुड़ी गंभीर स्थिति जैसे स्ट्रोक और हार्ट अटैक की संभावना हो सकती है।

इलेक्ट्रॉलाइट्स की कमी

यूरोपियन हेल्थ जनरल के अनुसार पसीना निकलने की वजह से शरीर में इलेक्ट्रॉलाइट्स जैसे सोडियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम आदि में असंतुलन हो सकता है। यह असुंतलन हार्ट की रिदम यानी की धड़कनों में बदलाव कर सकता है।

गर्मियों में हार्ट अटैक से बचने के उपाय

  • हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग के अनुसार गर्मियों में हार्ट अटैक से बचाव के लिए आपको आगे बताए उपाय अपनाने चाहिए।
  • गर्मियों के दिनों में पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
  • यदि बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें।
  • गर्मियों में शराब का सेवन कम करें।
  • बाहर जाते समय त्वचा को किसी कॉटन कपड़े से कवर करें।
  • ज्यादा पसीना आने पर किसी ठंडी व छांव वाली जगह पर बैठकर कुछ मिनट आराम करें।
  • गर्मियों के दिनों में पहले से हार्ट और बीपी के मरीजों को खास ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। दिन के समय तेज धूप में बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ में रखें। यदि, किसी तरह की समस्या हो रही हो तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
rachita juyal

IPS पद से रचिता जुयाल का इस्तीफा, नए सपनों के साथ होगी नई शुरुआत?

June 3, 2025
csir ihbt

डॉ प्रबोध त्रिवेदी ने संभाला CSIR-IHBT के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

March 3, 2023
पालीताना शहर

भारत में है दुनिया का पहला शाकाहारी शहर, जानिए यहां क्यों बैन है मीट

September 15, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • टैरिफ पर आखिर भारत पर क्यों ‘मेहरबान’ हुए डोनाल्ड ट्रंप?
  • रेलवे का कांवड़ियों को तोहफा: 30 जुलाई से 6 स्पेशल ट्रेनें, 4 का रूट बढ़ाया
  • कल 5 खास योगों में देवशयनी एकादशी, 4 राशियों को मिलेगा लाभ

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.