Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

राहुल बोले: चीन पर पूरा सच नहीं बता रही केंद्र सरकार, BJP पर किया कटाक्ष

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 25, 2023
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
rahul ladakh
19
SHARES
648
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

श्रीनगर : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि चीन पर केंद्र सरकार पूरा सच नहीं बता रही है। लद्दाख एक रणनीतिक जगह है। चीन ने हजारों किलोमीटर जमीन भारत से छीनी है। दुख की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की बैठक में कहा था कि चीन ने एक इंच भी जमीन नहीं छिनी। प्रधानमंत्री की ये बात बिल्कुल झूठ है। लद्दाख का हर व्यक्ति इस बात को जानता है कि लद्दाख जमीन की चीन ने ली है। प्रधानमंत्री सच नहीं बोल रहे हैं। लद्दाख दौरे के अंतिम दिन कारगिल में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ये बातें कहीं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि सीमा पर जब भी युद्ध हुआ तो लद्दाख के लोगों ने पूरी बहादुरी के साथ इसका सामना किया है। एक बार नहीं अनेक बार लद्दाख ने अपनी बहादुरी का परिचय दिया है। इसके लिए वे दिल से लद्दाख वासियों का धन्यवाद करते हैं। वह लद्दाख दौरे के दौरान के चारों ओर घुमे हैं। ये सबसे सुंदर जगहों में से एक है। लद्दाख के लोग दिल से बात करते हैं।

इन्हें भी पढ़े

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
Vande Bharat Train

रेलवे का बड़ा फैसला, अब 24 कोच के साथ दौड़ेंगी ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट होगी खत्म

August 24, 2026
cm samrat chaudhary

सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश

August 24, 2026
private TV channels

टीवी पर 12 मिनट के विज्ञापन की समय-सीमा हटी, केंद्र सरकार ने बदल दिया सालों पुराना नियम

August 24, 2026
Load More

कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘मैं लद्दाख के कोने-कोने में गया। लोगों से बात की। दूसरे नेता (पीएम नरेंद्र मोदी) हैं वो अपने मन की बात करते हैं। मैंने सोचा कि मैं आपके (लद्दाखवासी के) मन की बात सुनूं। राहुल ने कहा कि उन्होंने लद्दाख के लोगों की समस्याओं और उनके असल मुद्दों को समझने की कोशिश की।  लद्दाख के लोगों का कहना है कि उनकी आवाज दबाई जा रही है।

लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश तो बनाया गया, लेकिन जो अधिकार के वादे किए गए उन्हें पूरा नहीं किया गया। लद्दाख के कोने-कोने में किसी भी युवा से बात की जाए तो बताएगा लद्दाख बेरोजगारी का एपीसेंटर है। यहां फोन नेटवर्क की दिक्कत को भी लोगों ने प्रमुखता से उठाया। साथ ही लद्दाख में हवाई अड्डा तो बनाया दिया गया, लेकिन हवाई जहाज यहां पर नहीं आते हैं। इन मुद्दों में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है।

राहुल ने कहा, ‘लद्दाख के लोगों का उनकी जमीन, रोजगार, संस्कृति, भाषा को लेकर जो संघर्ष है, इसमें कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। लद्दाख में प्राकृतिक संसाधन की कमी नहीं है। यहां सौर ऊर्जा की भी उपलब्ध है। भाजपा ये बात जानती है। भाजपा के नेता लद्दाख के लोगों से जमीन लेना चाहते हैं और अडानी के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट यहां लगाना चाहते हैं। इसका फायदा आपको ( लद्दाख के लोगों को) नहीं देना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी ने लेह अपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस की सभी मांगों का पूरा समर्थन करती है।

लद्दाख के लोगों के डीएनए में बसता है प्यार

राहुल गांधी ने कहा कि लद्दाख में देश के अलग-अलग राज्यों से श्रमिक काम करने के लिए पहुंचते हैं। लद्दाख में यात्रा के दौरान उन्होंने प्रवासी श्रमिकों से पूछा कि उन्हें लद्दाख के लोगों का सहयोग मिलता है तो श्रमिकों ने बताया कि लद्दाख उनके दूसरे घर जैसा है। जब भी उन्होंने किसी तरह की जरूरत पड़ती है तो लद्दाखवासी उनकी मदद करते हैं। लोगों के लिए प्यार लद्दाख के लोगों के दिल में है। प्यार लद्दाख के लोगों के डीएनए में है।

राहुल गांधी ने कहा कि उनका लद्दाख का दौरा भारत जोड़ो यात्रा की ही हिस्सा है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वे लद्दाख तक आना चाहते थे, लेकिन उस समय के बर्फीले मौसम के चलते उन्हें प्रशासन की तरफ से इसकी इजाजत नहीं मिली।

आज बाइक से घाटी पहुंचेंगे राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज लद्दाख दौरा पूरा कर कश्मीर घाटी के लिए रवाना होंगे। सूत्रों के अनुसार, आज करीब ढाई बजे राहुल गांधी बाइक से सोनमर्ग पहुंचेंगे। यहां से आगे अन्य वाहन से राहुल गांधी दो दिवसीय निजी यात्रा के लिए श्रीनगर के लिए रवाना होंगे। यहां शनिवार को उनकी मां सोनिया गांधी भी उनसे मिलने पहुंचेंगीं।

राहुल गांधी सप्ताह लद्दाख में रहे। इस दौरान उन्होंने लद्दाख में करीब हर उम्र के व्यक्ति से जुड़ने की कोशिश की। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते देखा गया। 20 अगस्त को उन्होंने पैंगोंग झील पर अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन भी मनाया।

लद्दाख यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल ने मोटरसाइकिल पर पैंगोंग झील, नुब्रा घाटी, खारदुंगला टॉप, लामायुरू और जांस्कर सहित लगभग सभी प्रसिद्ध स्थानों का दौरा किया। लद्दाख में उन्होंने लेह सेवानिवृत्त सैन्य अफसरों से मुलाकात भी की। इसके साथ ही उन्हें लेह के मुख्य बाजार में फल खरीदते हुए भी देखा गया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

देश की कोयला आवश्यकताओं की पूर्ति में वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड का योगदान महत्वपूर्ण : सतीश चंद्र दुबे

November 27, 2025
PM Modi-Vladimir Putin

व्लादिमीर पुतिन ने किया पीएम मोदी का दोस्त की तरह किया स्वागत

July 9, 2024
donald trump

ईरान मुद्दे पर ट्रंप का पलटवार, प्रस्ताव का समर्थन करने वाले सांसदों को बताया देशहित के खिलाफ

June 5, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड
  • गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन
  • रेलवे का बड़ा फैसला, अब 24 कोच के साथ दौड़ेंगी ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट होगी खत्म

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.