Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

चंबा के मिंजर मेले को मिला अंतरराष्ट्रीय दर्जा, अधिसूचना जारी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 31, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

चंबा। मिंजर मेले को आखिरकार अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिल गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को मिंजर मेले के समापन पर आयोजित समारोह में इसकी जानकारी दी। उधर, राज्यपाल की मंजूरी के बाद भाषा एवं संस्कृति विभाग के सचिव राजेश कंवर ने इसकी अधिसूचना जारी की। चंबा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मिंजर मेले के अंतरराष्ट्रीय दर्जे के नाम पर पूर्व कांग्रेस सरकारें जिला चंबा के साथ हमेशा धोखा करती आई हैं।

आधिकारिक तौर पर आज तक इस मेले को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिया ही नहीं गया था। इसका पता लगते ही भाजपा सरकार ने इस ऐतिहासिक मेले को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने की अधिसूचना जारी की है। सीएम ने कहा कि उन्हें पता चला कि इस मेले को अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा प्राप्त नहीं है। इसको लेकर उन्होंने जिला प्रशासन से पूरी जानकारी मांगी तो पता चला कि यह मेला राष्ट्रीय स्तर का है। इसे अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने के लिए सदर विधायक पवन नैयर ने भी मांग रखी थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।

इन्हें भी पढ़े

pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
High Court

रेत खनन और परिवहन विवाद में हाईकोर्ट का फैसला; याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

October 12, 2026
Load More

भव्य शोभायात्रा, रावी नदी में मिंजर विसर्जन के साथ मेला संपन्न
ऐतिहासिक चौगान में आयोजित आठ दिवसीय मिंजर मेला रावी नदी में मिंजर विसर्जन की रस्म के साथ रविवार को संपन्न हो गया। रावी नदी में मिंजर का विसर्जन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। इससे पहले मिंजर मेले के समापन पर अखंड चंडी पैलेस से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के मुख्य बाजार से होती हुई मंजरी गार्डन पहुंची।
अखंड चंडी पैलेस से निकली शोभायात्रा की अगुवाई शहर के प्रमुख देवता भगवान रघुवीर ने की। शोभायात्रा में भगवान रघुवीर के अलावा स्थानीय देवी-देवताओं ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा पुलिस और होमगार्ड जवानों की टुकड़ियां भी शोभायात्रा में शामिल रहीं। इस मौके पर देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति, वेशभूषा और लोकगीतों से लोगों को रूबरू होने का मौका मिला।

शोभायात्रा के मंजरी गार्डन पहुंचने पर लोक गायकों ने पारंपरिक कुंजड़ी मल्हार का गायन किया। पान वितरण की रस्म अदायगी के बाद मंत्रोच्चारण के बीच मुख्यमंत्री ने रावी नदी में नारियल और मिंजर प्रवाहित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक चौगान में छिंज (कुश्ती) मुकाबले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में भी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मिंजर मेला समिति ने मुख्यमंत्री को शॉल और टोपी पहनाने के अलावा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

राज्यपाल ने किया था शुभारंभ
मिंजर मेले का शुभारंभ इस बार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया। वर्ष 2012 के बाद पहली बार राज्यपाल ने मेले का आगाज किया जबकि गत दो साल से मिंजर मेले का कोरोना महामारी के कारण आयोजन धूमधाम से नहीं हो सका था। मेला रस्म अदायगी तक ही सीमित रहा। इससे पहले सरकार के मंत्री मेले का आगाज करते रहे। गौरतलब है कि मिंजर मेले के आगाज की परंपरा को राज्यपाल निभाते हैं जबकि समापन समारोह में सीएम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचते हैं।

आउटसोर्स कर्मियों के नाम पर कांग्रेस ने ऐंठे वोट : जयराम
मिंजर मेले के समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह के परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि प्रदेश में बेरोजगार यात्रा निकालने वाली कांग्रेस के ऐसे नेता हैं, जिनका परिवार वर्षों तक सत्ता में रहा। लेकिन आउटसोर्स कर्मियों को नियमित करने के नाम पर सिर्फ वोट ऐंठते रहे। पिछले चुनावों में भी कांग्रेस के उस परिवार ने कहा था कि मुझे सातवीं बार मुख्यमंत्री बनाओ, मैं तुम्हें नियमित करूंगा।

जयराम ने जनसभा में कहा कि कांग्रेस का वह परिवार चाहता तो आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए कोई नीति बना सकता था। लेकिन उन्होंने राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए ऐसा नहीं किया। अब चुनाव नजदीक आते ही बेरोजगार रैली निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आए दिन कांग्रेस के नेता भाजपा सरकार के कार्यकाल में उपलब्धियों पर पूछते हैं। इसको लेकर उन्होंने विधानसभा सत्र में विपक्ष से पूछा था कि वे कांग्रेस सरकार के पिछले पांच साल के कार्यकाल में हुए एक बड़े कार्य या योजना का नाम बताएं। लेकिन वहां मौजूद 22 विधायक इसका जवाब देने के लिए कुर्सी से उठने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 50 सालों तक हिमाचल में राज किया। लेकिन कभी भी गरीब लोगों के इलाज के लिए कोई योजना नहीं बनाई। उन्होंने हिमकेयर योजना शुरू की। इस योजना के तहत गरीब लोगों का मुफ्त इलाज हो रहा है। लोगों को 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सितंबर में सरोल में बन रहे मेडिकल कॉलेज भवन का उद्घाटन किया जाएगा। इससे जिला के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया होंगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

हिमाचल में छात्रवृत्ति योजनाओं की राशि बढ़ाई, स्कूलों को किया अपग्रेड

June 25, 2022
population

अगले 36 सालों में भारत में होने वाला है बहुत बड़ा बदलाव?

December 28, 2024
cm Dhami

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच संतुलन बनाते हुए विकास को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : CM धामी

August 20, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.