Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

छात्र नेताओं को रास आ रही बगावत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 2, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों में बगावत छात्रनेताओं को बहुत रास आ रही है। पिछले चार छात्रसंघ चुनावों की बात करें तो अपेक्स अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी वहीं रहे हैं, जिन्होंने अपने संगठन से बगावत कर चुनाव लड़ा। फिर चाहे एबीवीपी हो या एनएसयूआई, बगावत करने वाले प्रत्याशी छात्रों की पसंद भी बने हैं। फिर वह पूजा वर्मा हो या फिर विनोद जाखड़ , अंकित धायल या पवन यादव।

1967 में हुई थी छात्रसंघ चुनाव की शुरुआत
दरअसल राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव 1967 से हुई थी। पहले छात्रसंघ अध्यक्ष आदर्श किशोर सक्सेना अप्रत्यक्ष रूप से चुने गए थे। अध्यक्ष पद पर कब्जा करने वाली अकेली छात्रा रही है प्रभा चौधरी। प्रभा ने साल 2011-12 में चुनाव जीत कर इतिहास बनाया था। प्रभा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और एबीवीपी और एनएसयूआई को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की।

इन्हें भी पढ़े

खाकर विरोध करो, भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से बोल आए मंत्री, अब घिर गए

August 28, 2026
Deputy CM Samrat Chaudhary

महिला स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा

August 27, 2026
rishikesh karnprayag rail project

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, 2028 तक ब्यासी सेक्शन में दौड़ेंगी ट्रेनें

August 27, 2026
CM Dhami

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत

August 26, 2026
Load More

एबीवीपी ने नहीं दिया टिकट तो हुए बागी
2016-17 में निर्दलीय प्रत्याशी अंकित धायल ने जीता चुनाव। एबीवीपी से बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में धायल ने चुनाव लड़ा था। उन्होंने अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अखिलेश पारीक को हराया
2017-18 में निर्दलीय प्रत्याशी पवन यादव ने अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। परिषद से टिकट नहीं मिलने पर यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ कर एनएसयूआई के दीपक मीणा को शिकस्त दी।

एनएसयूआई ने नकारा, बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा
2018-19- निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विनोद जाखड़़़ ने चुनाव जीता। एनएसयूआई से टिकट नहीं मिलने पर जाखड़ ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया और चुनाव लड़ा। उसने एनएसयूआई के रणबीर सिंघानिया को बड़े अंतर से हराया।

2019-20 में एनएसयूआई ने बागी हुई पूजा वर्मा ने चुनाव जीता। उन्होंने उत्तम चौधरी को हराया और राजस्थान विवि की दूसरी छात्रसंघ अध्यक्ष बनी।
पूजा वर्मा लंबे समय से राजस्थान विश्वविद्यालय में बतौर एनएसयूआई कार्यकर्ता सक्रिय रही, लेकिन चुनाव से ठीक पहले उन्होंने संगठन से बगवात कर दी। दरअसल, संगठन ने पूजा की अध्यक्ष पद पर चुनाव लडऩे की मांग को दरकिनार करते हुए उसके प्रतिनिधित्व का नकार दिया। ऐसे में पूजा ने निर्दलीय चुनाव लडऩे का फैसला लिया और एनएसयूआई के ही उत्तम चौधरी को हराकर राजस्थान विवि की पहली दलित छात्रसंघ अध्यक्ष बनीं।

पिछले पांच सालों में जहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जिन प्रत्याशियों को अपेक्स अध्यक्ष पद का टिकट दिया गया उनमें से किसी को जीत हासिल नहीं हुई, उसी तरह से पिछले चार साल से एनएसयूआई ने जिन प्रत्याशियों को टिकट दिया वह भी पार्टी की हार की वजह बने। अब दो साल बाद इस साल होने जा रहा छात्र संघ चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी भी दम ठोंकते नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों छात्रसंगठनों के कई छात्रनेता भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

एनएसयूआई से इस बार सबसे अधिक छात्र नेता दावेदारी कर रहे हैं। जिसमे राजस्थान कॉलेज से अध्यक्ष रहे महेंद्र देगड़ा, महारानी कॉलेज से अध्यक्ष रही रितु बराला के अलावा रोहिताश मीणा, महेश चौधरी,रविंद्र महलावत, मोहित यादव सहित करीब एक दर्ज छात्रनेता चुनावी प्रचार में लगे हुए हं। वहीं परिषद ने देव पलसानिया, नरेंद्र यादव, महेंद्र चौधरी, राजेंद्र प्रजापत, रोहित मीणा और मनु दाधीच दावेदारी जता रहे हैं। दोनों ही छात्र संगठनों को टक्कर देने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। इनमें सबसे आगे निर्मल चौधरी और लोकेन्द्र सिंह रायथलिया का नाम है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
eye check-up camp

‘कल्याणं करोति’ नेत्र संस्थान ने दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर भावपूर्ण रूप से संपन्न

April 20, 2025

कांग्रेस के भस्मासुर है, मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह : भास्कर राव रोकड़े

June 28, 2024
opposition to unite

सामूहिक वैचारिक पतन पर आत्म चिंतन करे विपक्षी दल

April 28, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक
  • अंतरिक्ष में भारत की ऊंची छलांग! 2030 तक $45 अरब का होगा स्पेस मार्केट
  • ग्रहण मोक्ष के बाद घर और मंदिर में गंगाजल कैसे छिड़कें? जानिए इसका महत्व

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.