Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा संपन्न!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 16, 2026
in राष्ट्रीय
A A
chhath puja
21
SHARES
687
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकआस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ आज सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया है. देशभर में श्रद्धालुओं ने नदी, तालाबों और बनाए गए अस्थायी घाटों पर पहुंचकर आस्था की डूबकी लगाई. भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा करने के साथ ही खरना के बाद शुरू हुआ करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत भी पूरा हो गया है. श्रद्धालु पूजा के बाद पारण कर प्रसाद ग्रहण करेंगे और परिवार के लोगों के साथ इस पर्व को संपन्न करेंगे.

दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और देश के कई दूसरे हिस्सों में सोमवार तड़के से ही छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. व्रती महिलाएं और पुरुष पूजा की सामग्री, फल, ठेकुआ और पारंपरिक प्रसाद से भरे दउरे लेकर घाटों पर पहुंचे. उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोग छठी मैया से परिवार की खुशहाली, संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.

इन्हें भी पढ़े

pm modi-amit shah

12 साल में PM मोदी पर 4 आने के भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं: अमित शाह

November 16, 2026
loksabha

NDA के पास 320 सांसदों का समर्थन, कितने और चाहिए

November 16, 2026
bjp

भारत विरोधियों को दिया मंच, राहुल गांधी पर बरस पड़ी BJP?

November 16, 2026
election commission and supreme court

SIR में नाम कटा तो बिना डर फॉर्म-6 भर सकते हैं मतदाता, SC में EC ने दिया भरोसा

November 16, 2026
Load More

दिल्ली-NCR के घाटों पर दिखी आस्था की रौनक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना के घाटों और अलग-अलग इलाकों में बनाए गए पूजा स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. कालिंदी कुंज घाट पर भी सुबह से व्रतियों की भीड़ देखने को मिली. ग्रेटर कैलाश के कालकाजी DDA फ्लैट्स पार्क में भी छठ महापर्व के समापन पर विशेष आयोजन किया गया. गाजियाबाद में भी कई घाटों पर श्रद्धालू उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जुटे. यहां छठ पूजा के लिए की गई सजावट और लेजर लाइट की व्यवस्था आकर्षण का केंद्र रही.

वहीं श्रद्धालुओं की आवाजाही को आसान बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को अपनी सेवाएं सुबह 4:30 बजे से शुरू कीं. आम दिनों में मेट्रो सुबह 6 बजे चलती है. शुरुआती समय में सभी लाइनों पर 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलाई गईं.

बिहार के घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

छठ के लिए खास पहचान रखने वाले बिहार में भी सुबह से ही घाटों पर भारी भीड़ देखने को मिली. पटना में गंगा के घाटों पर बड़ी संख्या में व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जुटे. गया के प्राचीन सूर्यकुंड में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली. मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधेपुरा, रोहतास और लखीसराय समेत कई जिलों में भी छठ पूजा के समापन पर विशेष आयोजन किए गए.

वाराणसी से अयोध्या तक घाटों पर उमड़ी भीड़

उत्तर प्रदेश में भी छठ का उत्साह देखने को मिला. वाराणसी के गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. अयोध्या में भी सरयू नदी के किनारे छठ पूजा के लिए लोगों की भीड़ जुटी. सहारनपुर में महिलाओं ने पूजा-अर्चना की, वहीं हरिद्वार में बिहार और पूर्वांचल से आए लोगों ने पूरे श्रद्धाभाव से पर्व मनाया.

उत्तराखंड के जोशीमठ में ठंड और बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ. गांधी मैदान में लोगों ने पारंपरिक तरीके से पूजा की. राजस्थान के उदयपुर और पाली समेत दूसरे इलाकों में भी छठ पर्व मनाया गया. महाराष्ट्र के जालना में भी श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जुटे.

चार दिनों तक चला आस्था और संयम का पर्व

बता दें कि छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ हुई थी. दूसरे दिन 14 नवंबर को खरना किया गया. इसके बाद व्रतियों ने करीब 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया. तीसरे दिन रविवार शाम को डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया गया. सोमवार सुबह उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने के साथ ही पूजा का समापन हुआ.

छठ पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है. इस दौरान व्रती कठिन नियमों का पालन करते हुए परिवार की सुख-शांति, संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं. यह पर्व प्रकृति, स्वच्छता, अनुशासन और लोक परंपराओं से भी जुड़ा है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Muslims have the first right on the country's property!

देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का!

April 22, 2024
Opposition

नतीजों के बाद कांग्रेस ने ‘इंडिया’ की बैठक बुलाई

December 4, 2023
बढ़ता कर्ज

बड़ी चुनौती बन रही बढ़ता कर्ज!

May 13, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बघीरा एप्प की जांच में सामने आया तेज रफ्तार का मामला, पर्यटन अधिकारी ने थमाए नोटिस
  • उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा संपन्न!
  • 12 साल में PM मोदी पर 4 आने के भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं: अमित शाह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.