Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

NDA के पास 320 सांसदों का समर्थन, कितने और चाहिए

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 16, 2026
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
loksabha
15
SHARES
488
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। NDA यानी केंद्र में सत्तारूढ़ नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस अब परिसीमन और जुड़े महिला आरक्षण पर संशोधन बिल पर पूरी ताकत लगाता नजर आ रहा है। खबर है कि आगामी शीतकालीन सत्र में बिल पेश हो जाएगा। खास बात है कि इस बिल को पास कराने के लिए एनडीए को लोकसभा में दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा छूने की जरूरत है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक दल के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी का कहना है कि एनडीए पूरी ताकत के साथ इसे पास कराने का प्रयास करेगा।

केसी त्यागी ने कहा, ‘परिसीमन बिल और महिला दोनों के आने की संभावना है। और एनडीए पूरी शक्ति के साथ इसे पास कराने का प्रयास करेगा। हमें उम्मीद है कि ये बिल पास हो जाएगा।’ कांग्रेस समेत विपक्ष के रवैये को लेकर कहा, ‘मुझे नहीं लगता है कि परिसीमन पर और महिला विधेयक पर कांग्रेस पार्टी विरोध करके जनता में अपनी विश्वसनीयता कम करने का काम करेगी।’

इन्हें भी पढ़े

chhath puja

उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा संपन्न!

November 16, 2026
pm modi-amit shah

12 साल में PM मोदी पर 4 आने के भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं: अमित शाह

November 16, 2026
BJP

उत्तराखंड चुनाव में खास प्लान, भाजपा हर सीट पर लेगी दावेदारों का ‘टेस्ट’

November 16, 2026
bjp

भारत विरोधियों को दिया मंच, राहुल गांधी पर बरस पड़ी BJP?

November 16, 2026
Load More

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है सत्र

संभावनाएं जताई जा रहीं हैं कि दिसंबर के पहले सप्ताह में ही संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो सकता है। हालांकि, आधिकारिक रूप से तारीखों का ऐलान अब तक नहीं हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, ‘देखिए हम तो महिला आरक्षण बिल लाना ही चाहते हैं। हम चाहते हैं कि महिलाओं की सीटें बढ़ें। परिसीमन हो और महिलाओं की सीटों का नंबर बढ़े। परंतु विपक्ष जानबूझकर शरारत करता है। वो परिसीमन नहीं चाहते, महिलाओं के लिए आरक्षण नहीं चाहते। इसलिए बार-बार अवरोध पैदा करते हैं।’

क्यों दो तिहाई बहुमत है जरूरी

संविधान संशोधन से संबंधित बिल पर सिर्फ बहुमत नहीं, बल्कि सदन में दो तिहाई बहुमत लाना जरूरी है। इसके लिए सरकार को 361 सदस्यों के समर्थन की जरूरत होगी। ये आंकड़ा इसलिए क्योंकि अभी लोकसभा में कुल 540 सांसद हैं और तीन सीटें खाली हैं। इनमें बशीरहाट, शिलॉन्ग और श्रीनगर लोकसभा सीटें शामिल हैं।

विपक्ष से कौन देगा साथ

सरकार के पास अभी 320 सदस्यों का समर्थन है, जो संविधान संशोधन से संबंधित बिल को पास कराने के लिए काफी नहीं होगा। इस लिहाज से एनडीए को 21 सदस्यों की मदद की जरूरत होगी। यानी यह तो साफ है कि बगैर विपक्षी दलों के समर्थन के लिए यह मुमकिन नहीं है। अटकलें थीं कि कई विपक्षी पार्टियों से एनडीए की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन अब तक किसी ने खुलकर इसका समर्थन नहीं किया है।

पीटीआई भाषा से बातचीत में गुरुवार को सरकार के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि यह विधेयक 15 से 18 मतों के अंतर से पारित हो जाएगा। खास बात है कि अब तक मॉनसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ है। सत्र को 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था और तब से इसका सत्रावसान नहीं किया गया है। कुल 94 दिनों से सत्र खत्म नहीं हुआ है, जो रिकॉर्ड है।

क्या होगा बिल कानून बना तो

इन विधेयकों का उद्देश्य परिसीमन के जरिए लोकसभा की मौजूदा 543 सीट संख्या को बढ़ाकर अधिकतम 850 करना है। इससे 2029 के आम चुनावों से पहले संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ हो जाएगा। एजेंसी के अनुसार, पता चला है कि सरकार एक ऐसे फॉर्मूले पर विचार कर रही है, जिसके तहत सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ाई जा सकती है। इसका मकसद परिसीमन के असर को लेकर जताई गई चिंताओं को दूर करना है, खासकर दक्षिणी राज्यों की चिंताओं को।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

एक जिला, एक मेला’ अभियान : सीएम धामी

November 18, 2025
water

विश्व जल दिवस 2023: स्थायी जल प्रबंधन के लिए अभिनव तरीके

March 22, 2023
Uttarakhand Jal Sansthan

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने 11 सूत्री मांग पत्र पर हुई सविस्तार चर्चा

November 24, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बघीरा एप्प की जांच में सामने आया तेज रफ्तार का मामला, पर्यटन अधिकारी ने थमाए नोटिस
  • उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा संपन्न!
  • 12 साल में PM मोदी पर 4 आने के भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं: अमित शाह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.