Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home Uncategorized

चीन का पहला सुपर-कैरियर भारतीय नौसेना के लिए क्या बनेगा सिरदर्द

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 11, 2024
in Uncategorized
A A
China's first super-carrier
11
SHARES
357
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका पर हमेशा तिरछी निगाहें रखने वाला चीन नई कवायद में जुटा है। उसने अपनी समुद्री सीमाओं को और मजबूत बनाने के लिए पहला सुपर-कैरियर तैयार कर लिया है। ये मॉडर्न युद्धपोत समुद्री टेस्ट पूरा करने के बाद पोर्ट पर लौट आया है। इसके आते ही आधुनिक एयरक्राफ्ट कैरियर भारतीय नौसेना के लिए नई चुनौती पेश कर सकता है। फुजियान अपनी श्रेणी का सबसे एडवांस्ड एयरक्राफ्ट कैरियर है। इसे चीन में ही तैयार किया गया है। ये वहां की सैन्य और नौसैनिक क्षमताओं में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही। 80 हजार टन का ये युद्धपोत जिसे फुजियान कहा जाता है, अपना समुद्री टेस्ट पूरा करने के बाद बंदरगाह पर लौट आया है। ये एयरक्राफ्ट कैरियर चीन में निर्मित अपनी श्रेणी का सबसे उन्नत युद्धपोत है।

फुजियान एयरक्राफ्ट कैरियर में क्या है खास

इन्हें भी पढ़े

Shri Krishna Janmashtami

झण्डेवाला देवी मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

September 5, 2026
hezbollah new chief

हिज्बुल्लाह के नए चीफ ने इजरायल से सीधी बातचीत से किया इनकार, रखीं 5 शर्तें

April 27, 2026
us-iran war

US ने एक और यू-टर्न से दुनिया को चौंकाया!

April 7, 2026
india iran

युद्ध के बीच ईरान ने भारत को दिया बड़ा आश्वासन, सुरक्षा पर क्या बोला?

April 2, 2026
Load More

इसकी खूबियों पर गौर करें तो फुजियान या टाइप 003 क्लास का सुपर कैरियर चीन का पहला स्वदेशी विमान वाहक डिजाइन है। इसमें पहली बार इंटीग्रेटेड प्रोपल्सन सिस्टम और विद्युत चुम्बकीय कैटापुल्ट का इस्तेमाल किया गया है। इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापुल्ट, जो पारंपरिक भाप से चलने वाले कैटापुल्ट की जगह लेते हैं। इसका उद्देश्य फुजियान के डेक से एयरक्राफ्ट की सटीक लॉन्चिंग है। अमेरिकी नौसेना, जिसे अभी भी दुनिया में तकनीकी रूप से सबसे एडवांस्ड नेवी माना जाता है, उनके पास मौजूद कैरियर्स में इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जैसा चीन के सुपर कैरियर में है।

सुपर कैरियर पर जल्द शुरू होगी एयरक्राफ्ट टेस्टिंग

उम्मीद है कि फुजियान जल्द ही अपने एयरक्राफ्ट का परीक्षण शुरू कर देगा, जो वारशिप को सभी प्रकार से ऑपरेशन योग्य घोषित किए जाने से पहले एक साल तक चल सकता है। इस एयरक्राफ्ट कैरियर को डेवलप करने से चीन की नौसैनिक क्षमता में इजाफा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही ये हिंद और प्रशांत महासागर क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन के लिए की जा रही कवायद का अहम हिस्सा है।

लियाओनिंग था चीन का पहला एयरक्राफ्ट कैरियर

चीन का पहला एयरक्राफ्ट कैरियर, लियाओनिंग, मूल रूप से सोवियत युग का पोत था। इसे 1998 में यूक्रेन से खरीदा गया था। उस समय, यह कैरियर अधूरा था और इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। बाद में इसे 2012 में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (PLAN) में शामिल किया गया। लियाओनिंग का इस्तेमाल मुख्य रूप से ट्रैनिंग उद्देश्यों और चीन की बढ़ती सैन्य स्थिति के प्रतीक के रूप में किया जाता रहा है।

मॉडर्न एयरक्राफ्ट कैरियर पर चीन का फोकस

चीन का दूसरा और स्वदेश में निर्मित पहला कैरियर, शांदोंग है, जिसे अप्रैल 2017 में लॉन्च किया गया था और दिसंबर 2019 से सेवा में आया। ये युद्धपोत, लियाओनिंग का एक काफी मॉडर्न संस्करण है, जिसे शेनयांग जे-15 ‘फ्लाइंग शार्क’ लड़ाकू विमान के इस्तेमाल से ऑपरेशनल तैनाती की गई। इसके अलावा, चीनी नौसेना जे-35 नाम से एक कैरियर स्टेल्थ फाइटर विकसित कर रही है, जिसके भविष्य में सर्विस में आने की उम्मीद है। जे-35 को चीन के मॉडर्न एयरक्राफ्ट कैरियर फुजियान से संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है।

भारत में एयरक्राफ्ट कैरियर का क्या है हाल

भारतीय नौसेना की बात करें तो वर्तमान में दो एयरक्राफ्ट कैरियर, आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विक्रांत का ऑपरेशनल हैं। भारतीय नौसेना एक दशक से भी अधिक समय से एक बड़े और ज्यादा सक्षम एयरक्राफ्ट कैरियर की चाहत रखती रही है। हालांकि, इसके डेवलपमेंट, निर्माण और संचालन की अत्यधिक लागत के कारण लगातार सरकारों ने इसे ठुकरा दिया। फुजियान क्लास के एक एयरक्राफ्ट कैरियर के निर्माण में भारत को 7 बिलियन डॉलर (56,000 करोड़ रुपये) का खर्च आएगा। फिलहाल, सरकार आईएनएस विक्रांत के बराबर आकार के एक छोटे एयरक्राफ्ट कैरियर को हरी झंडी दिखाने पर विचार कर रही है। सरकार फ्रांस की कंपनी डसॉल्ट के साथ आईएनएस विक्रांत के लिए 26 राफेल-एम लड़ाकू विमान खरीदने के लिए बातचीत कर रही है, जिसकी अनुमानित लागत 8 बिलियन डॉलर (65,920 करोड़ रुपये) होगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
कीड़े

अमेरिका में कीड़े के काटने से फैल रही ये खतरनाक बीमारी, क्या भारत में भी है खतरा?

July 28, 2023
Supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की रिट याचिका

May 1, 2025
Indian economic

वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में आर्थिक विकास दर ने चौंकाया

September 2, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कौन हैं IPS प्रीता वर्मा, जिन पर सम्राट सरकार ने फिर जताया भरोसा!
  • नौकरी छोड़ने के बाद EPF का ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता, जानें क्यों?
  • सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, इन नामों पर राष्ट्रपति ने लगाई मोहर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.