Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

क्लासरूम में टीचर के सामने 12वीं के छात्र की चाकू गोदकर हत्या

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 24, 2022
in जुर्म, राज्य
A A
murder
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

करनाल l हरियाणा के करनाल स्थित गांव हरिसिंह पुरा में एक प्राइवेट स्कूल के क्लास रूम में एक छात्र ने दूसरे छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. पूरी घटना स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. बताया जा रहा है कि दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था. इसी को लेकर आज फिर कहासुनी हो गई.

जानकारी के अनुसार, हरसिंहपुरा गांव के संस्कार भारती प्राइवेट स्कूल में आज गुरुवार को 12वीं क्लास का प्रैक्टिकल था. करीब 9 बजे यह परीक्षा शुरू होनी थी. परीक्षा के दौरान ही बारहवीं कक्षा के छात्र का एक अन्य छात्र से विवाद हो गया. दोनों छात्रों में विवाद इतना बढ़ा कि एक छात्र ने दूसरे की चाकू घोंपकर हत्या (Murder) कर दी. क्लासरूम में हुई इस घटना के समय और भी बच्चे मौजूद थे. वारदात को अंजाम देकर आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया .

इन्हें भी पढ़े

cm yogi

स्वास्थ्य सुरक्षा के विश्वास तक… CM योगी बोले- बढ़ें स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश की ओर

October 9, 2026
bjp

UP राज्यसभा चुनाव में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, बीजेपी का 8 सीटों पर कब्ज़ा

October 9, 2026
cm dhami

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भरता की ओर उत्तराखंड : CM धामी

October 8, 2026
Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
Load More

घटना के बाद स्कूल परिसर में इधर-उधर भागने लगे बच्चे

क्लास में घायल छात्र को लहूलुहान देखकर स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया. छात्र इधर-उधर भागने लगे. गंभीर रूप से घायल छात्र को इलाज के लिए घरौंडा के सामुदायिक केंद्र में ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे करनाल रेफर कर दिया. करनाल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी लड़ाई झगड़े हुए थे. छात्र की हत्या (Student Murder) को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है. स्कूल में हुई हत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. वहीं एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

स्कूल में हुई छात्र की हत्या की सूचना मिलते ही डीएसपी मनोज कुमार भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और घटना की छानबीन शुरू कर दी. स्कूल में हुई इस वारदात की कुछ तस्वीरें स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई हैं. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है. छात्र की मौत के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है. इसको देखते हुए गांव में सुरक्षा बल तैनात किया गया है. डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

सीएम धामी ने किया ‘एक साल नई मिसाल’ विकास पुस्तिका का विमोचन

March 24, 2023
city clean and pollution free

शहर को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त रखना प्रथम लक्ष्य : नगर आयुक्त

June 23, 2025
WCL

वेकोलि में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2024 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

June 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • TB के खिलाफ जंग! CM रेखा गुप्ता बोलीं – मैदान में उतरी हेल्थ, यूथ और डिफेंस की त्रिशक्ति
  • स्वास्थ्य सुरक्षा के विश्वास तक… CM योगी बोले- बढ़ें स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश की ओर
  • UP राज्यसभा चुनाव में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, बीजेपी का 8 सीटों पर कब्ज़ा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.