Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

CM केजरीवाल बोले- AAP को खत्म करने के लिए BJP ने बनाए 3 प्लान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 20, 2024
in दिल्ली, राजनीति
A A
Arvind Kejriwal
16
SHARES
535
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन करने से पहले एक पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज हमें आज इकट्ठा होना पड़ा क्योंकि प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी को पूरी तरह से खत्म करने के लिए ऑपरेशन झाड़ू चलाया है. बहुत से ऐसे लोग हैं जो प्रधानमंत्री से मिलते हैं, उन्होंने बताया कि ये आम आदमी पार्टी वाले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. ये प्रधानमंत्री के शब्द हैं जोकि मुझे उनसे मिलकर आने वालों ने बताया.

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बीजेपी के लिए आम आदमी पार्टी और बड़ी चुनौती बन सकते हैं. इससे पहले कि आम आदमी पार्टी बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती बने इसलिए उससे पहले ही ऑपरेशन झाड़ू चलाकर पार्टी को खत्म कर दिया जाए. आने वालों समय में चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के बैंक खातों को सीज करना, दफ्तर को खाली कराकर सड़क पर लाना और पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार करना ये तीन प्लान बनाए गए हैं.

इन्हें भी पढ़े

Shivraj singh

भारत-अमेरिका ट्रेड डील भारतीय अर्थव्यवस्था को देगी नई ऊंचाइयां और गति : शिवराज सिंह

February 8, 2026
rekha gupta

इन कर्मचारियों को CM रेखा ने दी बड़ी सौगात, दूर होगी वेतन और पेंशन की टेंशन

February 8, 2026
Shivraj singh

भारत-US ट्रेड डील पर शिवराज का विपक्ष को करारा जवाब, बोले- भारत का बाजार भारतीयों के लिए

February 7, 2026
police

सोशल मीडिया पर लापता लड़कियों को लेकर फैलाया जा रहा डर, दिल्ली पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

February 6, 2026
Load More

आम आदमी पार्टी एक विचारधारा- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं बता दूं कि आम आदमी पार्टी कोई पार्टी नहीं है, ये एक विचारधारा है. जैसे हमने ईमानदारी से दिल्ली और पंजाब में काम किया, ये विचारधारा पूरे देश में तेजी से फैल रही है. लोग जैसी सरकारों का सपना देखते थे हमने दिल्ली और पंजाब में किया. मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली दे दी, बीजेपी काम में नहीं कर पा रही है इसलिए प्रधानमंत्री चाहते हैं कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार करे.

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब सभी महिलाओं को 1 हजार रुपए देने जा रही है और ये बात पूरे देश में फैल रही है. आप एक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे तो 100 केजरीवाल पैदा होंगे. बीजेपी ने भ्रष्टाचार के इतने आरोप लगाए, एक आरोप नहीं चिपका तो अब कोई शराब घोटाला बता रहे हैं. इन्होंने खुद सुप्रीम कोर्ट में कहा कि एक चवन्नी नहीं मिली, 100 करोड़ की बात कर रहे हैं. जनता भी इनसे पूछ रही है.

केजरीवाल ने बीजेपी को चुनौती
दिल्ली सीएम ने कहा कि 2022 में पंजाब के चुनाव के दौरान भी बीजेपी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल खालिस्तान बनाकर वहां का प्रधानमंत्री बनना चाहता हैं. आने वाले 10-15 दिनों में अभी ऐसी बहुत सारी बातें आएंगी. लोग सतर्क रहें. आम आदमी पार्टी का एक-एक नेता अग्नि परीक्षा देकर आया है. हमको खुद ही पता चलता है तो निकाल देते हैं, लेकिन बीजेपी ने इन दो सालों से आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया. सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया. कल मेरे पीए विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया और अब कह रहे हैं कि राघव चड्ढा को गिरफ्तार कर लेंगे, तो मैंने कहा कि आज हम सभी आ रहे हैं, कर लो किसको गिरफ्तार करना है. कर लो गिरफ्तार हम आ रहे हैं, जहां तक जाने देंगे तो हम जाएंगे आधा घंटा सड़क पर बैठेंगे. अगर वो गिरफ्तार नहीं करते हैं तो ये उनकी हार होगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Uttar Pradesh vidhansabha chunav

भ्रष्टाचार, विकास योजनाएं और भारत के गांव

September 19, 2025

राजनीति में विचारधारा का क्या कोई महत्त्व नहीं

April 24, 2023
दान

भारत में दान करने की प्रथा से गरीब वर्ग का होता है कल्याण

December 18, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रूस ने भारतीयों को नौकरी देने में दिखाई दिलचस्पी, भर-भरकर जारी हो रहे वर्क परमिट
  • ई-पैंट्री सर्विस क्‍या है जिसे IRCTC ने इन 25 ट्रेनों में किया लॉन्‍च, कैसे होगा आपको फायदा?
  • पाकिस्तान के दोस्त को भारत ने साध लिया, मोदी ने चल दी ब्रिक्स वाली चाल?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.