Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

बागियों पर खूब बरस रहे हैं CM सुक्खू, पूर्व विधायकों ने भी किया पलटवार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 29, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
Sukhvinder Singh Sukhu
17
SHARES
565
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला: हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा और छह विधानसभा सीट के लिए एक जून को मतदान होना है। राज्य में चुनाव प्रचार ने अब पहले से ज्यादा रफ्तार पकड़ ली हैं क्योंकि मतदान में गिने-चुने दिन बचे हैं। हालांकि जब से चुनाव प्रचार शुरू हुआ है तब से शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरा है जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बागियों के लिए ‘बिकाऊ’ जिन्होंने अपना जमीर बेच दिया, ‘काला धन’ और ‘काला नाग’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल न किया हो। सीएम का दावा है कि बागियों के जाने का उनकी सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ा। राज्य सरकार स्थिर है। रैलियों में सीएम का फेवरेट नारा है, ‘धनबल हारेगा, जनबल जीतेगा’।

सुक्खू ने छह विद्रोहियों को ‘काले नाग’ भी बताया और ‘भुट्टो को कुट्टो (भुट्टो को हराओ)’ जैसी टिप्पणी की। इसके बाद राज्य में विपक्षी दल भाजपा ने उनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की। राज्य में विधानसभा उपचुनाव, 27 फरवरी को छह कांग्रेस विधायकों के बागी होने की वजह से हो रहे हैं। इन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करके अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी को हरा दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने इन्हें अयोग्य करार दिया था। बाद में इन सभी ने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी।

इन्हें भी पढ़े

teacher

बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

August 16, 2026
divyastra mk3

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान

August 16, 2026
गन्ने की खेती

गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

August 16, 2026
vimal elaichi ad

विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

August 16, 2026
Load More

सुक्खू को अपनी ही पार्टी के विधायकों से ऐसे झटके की उम्मीद नहीं थी। इसके बाद पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं ने उन्हें नैतिक आधार पर पद से इस्तीफा देने और फ्लोर टेस्ट की भी मांग उठी। सुक्खू सरकार ने विधानसभा में बजट सत्र के लिए एक पार्टी व्हिप जारी किया, लेकिन छह बागी, जो अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा में थे, विधानसभा सत्र में शामिल नहीं हुए। जिसके बाद विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया। छह सीटों पर उपचुनाव एक जून को सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा चुनाव के साथ होगा।

राज्य में उपचुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य केंद्रीय नेताओं के बीच भी काफी अहम हो गया है। 24 मई को सिरमौर जिले के नाहन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने छह सीटों पर उपचुनाव का जिक्र करते हुए राजनीतिक अस्थिरता का संकेत देते हुए कहा था कि राज्य सरकार कभी भी गिर सकती है। इसके जवाब में रविवार को नाहन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई राज्य सरकार को गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

सीएम सुक्खू भी छह बागियों- राजिंदर राणा, सुधीर शर्मा, देविंदर कुमार भुट्टो, चैतन्य शर्मा, इंदर दत्त लखनपाल और रवि ठाकुर पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन्होंने ‘अपनी ईमानदारी बेचने के लिए करोड़ों रुपये स्वीकार’ किए हैं। सुक्खू पर पलटवार करते हुए बागियों ने उन पर सरकार के दौरान उनकी अनदेखी करने और विभागों के बंटवारे में अपने दोस्तों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। बागियों ने सुक्खू पर अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्यों को अनुमति न देने और लोगों की शिकायतों का समाधान न करने का भी आरोप लगाया। सुधीर शर्मा और राजिंदर राणा ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में सुक्खू के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इनमें से दो याचिकाओं में सुक्खू को नोटिस जारी किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Yamuna

यमुना जिए अभियान के संयोजक मनोज मिश्रा

June 24, 2023
जलवायु परिवर्तन

जलवायु परिवर्तन: खतरनाक जोन में भारत का 90% हिस्सा

June 29, 2023

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ 2024 में लागू करना मुमकिन नहीं!

October 26, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए वेकोलि को राष्ट्रीय सम्मान
  • सावन के तीसरे सोमवार झण्डेवाला देवी मंदिर में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक
  • बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.