रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस विधायक अनीता शर्मा ने ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाने के लिए आह्वान किया और इसके लिए सभी को आगे आने को कहा है. अनीता के इस बयान से कांग्रेस के बड़े नेताओं ने किनारा कर लिया है. अनीता पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करने पहुंची थीं.
दरअसल, शुक्रवार को पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए धरसीवा विधानसभा की महिला विधायक अनीता शर्मा ने हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए एकता का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी हिंदुओं को हिंदू राष्ट्र के लिए एक साथ आना चाहिए.
उनके द्वारा दिए गए इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विधायक ने स्थानीय छत्तीसगढ़ी बोली में कहा “हम सभी, हम जहां भी हैं… हमें हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लेना चाहिए.. हमें हिंदुओं के लिए बात करनी चाहिए और यह तभी संभव है जब सभी हिंदू एक साथ आएं.”
कांग्रेस नेताओं का अनीता के बयान से किनारा
अनीता के ‘हिंदू राष्ट्र’ के आह्वान पर कांग्रेस से बड़े नेता चुप्पी साधे हुए हैं. किसी को ओस से भी अनीता के बायन पर कुछ नहीं कहा गया है.







