Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में कांग्रेस!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 9, 2024
in राष्ट्रीय
A A
Jagdeep Dhankhar
16
SHARES
537
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है. विपक्षी सांसदों की ओर से सभापति पर पक्षपात करने का आरोप लगाया जाता रहा है. लेकिन अब सूत्रों का कहना है कि संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में विपक्षी सांसद अब सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं. कई सांसदों ने इसके लिए अपनी रजामंदी भी जताई है.

सूत्रों के अनुसार, विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की ओर से राज्यसभा के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की संभावना है. विपक्ष ने उन पर सदन में पक्षपातपूर्ण तरीके से काम करने का आरोप लगाया है. विपक्षी पार्टियां संविधान के अनुच्छेद 67(बी) के तहत अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगी.तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC), आम आदमी पार्टी (AAP), समाजवादी पार्टी (SP) समेत इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियों ने अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में अपने हस्ताक्षर कर दिए हैं.

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

BRICS : पीएम मोदी बोले- अपने तीसरे दशक में जाने वाला है ब्रिक्स, चीन को मिली अगली मेजबानी

September 13, 2026
PM Modi

आज दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है, संकट किसी एक इलाके तक सीमित नहीं : पीएम मोदी

September 13, 2026
ai scam safety

आवाज बदलकर नहीं हो पाएगी धोखाधड़ी, श्रीधर वेम्बु ने दिया ‘वर्बल पासवर्ड’ का गुरुमंत्र

September 13, 2026
fortuner car

घर बैठे सिर्फ 5 मिनट में कराएं कार का इंश्योरेंस, ऐसे मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

September 13, 2026
Load More

सभापति ने कल सुबह बुलाई बैठक

केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सांसदों ने कांग्रेस और उसके शीर्ष नेताओं पर विदेशी संगठनों और लोगों के जरिए से देश की सरकार तथा अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगाया. साथ ही इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग करते हुए सत्ता पक्ष के सांसदों ने सोमवार को राज्यसभा में जोरदार हंगामा किया, जिस वजह से कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी.

दूसरी ओर, राज्यसभा में गतिरोध दूर करने के लिए राज्यसभा सभापति ने अहम बैठक बुलाई है. सभापति कल मंगलवार सुबह 10.30 बजे राज्यसभा के फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक करेंगे.

विपक्षी सांसदों ने उठाए सवाल

सांसदों के हंगामे के बीच कांग्रेस के सांसद राजीव शुक्ला ने आसन से सवाल पूछा कि सत्ताधारी दल के सदस्यों को किस नियम के तहत बोलने की इजाजत मिल रही है. उन्होंने कहा, “ये अपनी सारी बातें रख रहे हैं. इस दौरान इनके माइक भी खुले रहते हैं. इनके फोटो भी (राज्यसभा टीवी पर) लगातार दिखाए जा रहे हैं. यह सब कुछ बिल्कुल गलत है। शोरगुल और हल्ला नहीं दिखाया जाता है, लेकिन इन्हें दिखाया जा रहा है.”

कांग्रेस के एक अन्य सांसद दिग्विजय सिंह ने भी सभापति पर पक्षपात का आरोप लगाया और यह सवाल किया कि किस नियम के तहत उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा शुरू की है.

जबकि इससे पहले, सुबह राज्यसभा में सूचीबद्ध सभी कार्यों को नियम 267 के तहत स्थगित कर अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग संबंधी नोटिस आसन ने खारिज कर दिया.

बाजपेयी के मौका मिलने से भड़का विपक्ष

हालांकि बीजेपी के लक्ष्मीकांत बाजपेयी को शून्यकाल में जब बोलने का मौका मिला तो उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर बोलना शुरू किया. इस पर कांग्रेस के जयराम रमेश ने उनकी टिप्पणी पर आपत्ति जताई और कहा कि जब सभापति ने नियम 267 के तहत सभी नोटिस खारिज कर दिए तो उसमें उल्लिखित मुद्दों को उठाने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि बहुत गलत हो रहा है. आप सभापति हैं. आप सदन के रक्षक हैं। कृपया आप पक्षकार मत बनिए.

इस बीच संसदीय कार्यमंत्री किरन रीजिजू ने कहा कि हंगामा करने और आसन के सामने आ जाने वाले AAP के सांसद संजय सिंह की ओर से ऐसी बातें शोभा नहीं देतीं. नेता प्रतिपक्ष मल्लिाकर्जुन खरगे ने कहा, “बहुत देर से मैंने अपना हाथ उठाया रखा था. जब सदन के नेता ने कुछ बात कही लेकिन मैं उससे सहमत नहीं था. मैंने ऊंगली उठाकर आपका ध्यान अपनी ओर करने की कोशिश की, लेकिन आपने मौका नहीं दिया. आपने मंत्री को बुला लिया जो कि यह अच्छा नहीं है.”

इस पर धनखड़ ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को उनके ऊपर आरोप लगाने की जदह अपनी बात रखनी चाहिए. उन्होंने कहा, “आप हर बार कहते हो कि मैं मंत्री का पक्ष लेता हूं. नेता सदन का पक्ष लेता हूं. यह आपके श्रीमुख से शोभा नहीं देता. मुझे आरोपित क्यों कर रहे हैं.”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

क्या पाकिस्तान फिर टूट जाएगा?

July 22, 2022

सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की होगी ओपन हार्ट सर्जरी 

December 24, 2022
tribal "Ho" society

झारखण्ड : शराब दुकान खोलने के फैसले के विरुद्ध आदिवासी “हो” समाज महिला महासभा ने की बैठक !

May 22, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • BRICS : पीएम मोदी बोले- अपने तीसरे दशक में जाने वाला है ब्रिक्स, चीन को मिली अगली मेजबानी
  • आज दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है, संकट किसी एक इलाके तक सीमित नहीं : पीएम मोदी
  • भारत को तोड़ने वाले UK के होंगे 3 टुकड़े?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.