Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक कल, 2024 और पांच राज्यों के चुनाव पर होगा जोर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 15, 2023
in राष्ट्रीय
A A
Congress committee
26
SHARES
877
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : कांग्रेस की पुनर्गठित वर्किंग कमेटी (CWC) की पहली बैठक शनिवार को यहां होगी जिसमें अगले साल के लोकसभा चुनाव और इस साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार कार्य समिति की इस बैठक के साथ ही कांग्रेस तेलंगाना के लिए छह ‘गारंटी’ देगी और सरकार बनने के तुरंत बाद, कर्नाटक की तर्ज पर उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस तेलंगाना के साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में भी जीत हासिल करेगी, जहां कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं।

वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, ”नवगठित कांग्रेस कार्य समिति की पहली बैठक 2.30 बजे होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इसकी अध्यक्षता करेंगे। पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी तथा कार्य समिति के सभी सदस्य इसमें शामिल होंगे। विशेष आमंत्रित सदस्य और स्थायी आमंत्रित सदस्य भी शनिवार की बैठक में मौजूद होंगे।” उन्होंने बताया, ”हमने 90 लोगों को कार्य समिति की बैठक के लिए आमंत्रित किया था। छह लोगों ने व्यक्तिगत कारणों से उपस्थित होने में असमर्थता जताई है।” वेणुगोपाल ने कहा कि इस बैठक में कांग्रेस शासित राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी शामिल होंगे।

इन्हें भी पढ़े

Pralhad Joshi

केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी

September 29, 2026
Kaveri engine

कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!

September 29, 2026
Phase-3 elevated corridor

दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

September 29, 2026
literacy in india

भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश

September 29, 2026
Load More

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक 16 सितंबर को होने के बाद अगले दिन विस्तारित कार्य समिति की बैठक होगी। विस्तारित कार्य समिति की बैठक में कार्य समिति के सभी सदस्यों के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कई अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। इसके बाद 17 सितंबर की शाम हैदराबाद के निकट एक जनसभा होगी जिसे खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई अन्य नेता संबोधित कर सकते हैं। वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस के सांसद संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो जाएंगे, लेकिन पार्टी के अन्य नेता तेलंगाना के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनता से संपर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि बीआरएस सरकार के खिलाफ ‘आरोप पत्र’ लाया जाएगा। संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से आरंभ हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की एकजुटता बढ़ाने पर भी चर्चा हो सकती है।

सूत्रों ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दूसरे चरण के बारे में भी कार्य समिति में चर्चा हो सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति की इस बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था की स्थिति, चीन के साथ सीमा पर तनाव और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर भी मंथन हो सकता है। कांग्रेस ने गत 20 अगस्त को अपनी कार्य समिति का पुनर्गठन किया था जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। इस कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं।

इस कार्य समिति में सचिन पायलट और शशि थरूर जैसे नेताओं को पहली बार जगह मिली है। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक ऐसे समय हो रही है जब उसने और दो दर्जन से अधिक विपक्षी दलों ने मिलकर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का गठन किया है। ‘इंडिया’ के घटक दलों ने फैसला किया है कि वे अगला लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे और जहां तक संभव हो सकेगा सीटों पर तालमेल करेंगे। कांग्रेस की कोशिश है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी को और मजबूत किया जाए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
bjp-aap

सीएम केजरीवाल के ‘लक्ष्मी-गणेश’ पर बीजेपी का काउंटर प्लान, किया ये बड़ा ऐलान?

October 29, 2022
राजकीय माध्यमिक विद्यालय

खुशियां बांटने से दोगुनी होती हैं, वक्त मिले तो दूसरों के साथ अपनी खुशियां बांटें : शिक्षाविद् सुखबीर जाखड़

December 2, 2024
Himachal

हिमाचल : नहीं बदला रिवाज, कांग्रेस को मिला राज

December 9, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.