Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

कोरोना महामारी में माता-पिता को खोने वाले बच्चों को मिला पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना का लाभ

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 31, 2022
in राष्ट्रीय
A A
Corona virus
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खोया है, उनकी तकलीफ को शब्दों में कह पाना मुश्किल है। उन बच्चों के सामने आज अलग-अलग चुनौतियों का अंबार लगा है। ऐसी चुनौतियों को कम करने के लिए ही पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन एक छोटा सा प्रयास है। हर देशवासी पूरी संवेदनशीलता के साथ ऐसे बच्चों के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री सोमवार को पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन की लाभ राशि जारी करते हुए इसके लाभार्थी बच्चों से वर्चुअली बात कर रहे थे।

हरियाणा में अलग-अलग जिला मुख्यालयों पर 93 लाभार्थी बच्चों ने प्रधानमंत्री का संवाद सुना। इस योजना से जुड़े अलग-अलग लाभपत्र के सर्टिफिकेट व आयुष्मान भारत योजना का हेल्थ कार्ड मुख्यालयों पर मौजूद मुख्य अतिथियों द्वारा लाभार्थी बच्चों को वितरित किए गए। योजना के नोडल महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री कमलेश ढांडा कैथल जिले से वर्चुअली जुड़ीं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएम केयर्स योजना के तहत लाभ देने की व्यवस्था की गई है। ऐसे बच्चों को वित्तीय सहायता के साथ-साथ उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देना सुनिश्चित किया गया है। योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा 29 मई 2021 को की गई थी। यह योजना वित्तीय सहायता, भोजनालय, आवास, स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य बीमा के लिए सहायता प्रदान करती है। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की महानिदेशक हेमा शर्मा भी मौजूद रही।

इन्हें भी पढ़े

LPG Gas

LPG से UPI और रेलवे टिकट तक के बदलेंगे नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू

September 30, 2026
Nitin Gadkari

E20 तो बस शुरुआत, E100 पर दौड़ेंगी गाड़ियां; गडकरी ने बताया भविष्य का प्लान

September 30, 2026
Modi Government

केंद्रीय कैबिनेट: गेहूं की एमएसपी में वृद्धि, 2.79 लाख करोड़ रुपये की तीन योजनाओं को मंजूरी

September 30, 2026
warships

ऐतिहासिक कदम: इस साल भारतीय नौसेना को मिलेंगे 18 युद्धपोत

September 30, 2026
Load More

भिवानी में कृषि मंत्री और सांसद ने वितरित किए लाभ
इसी कड़ी में भिवानी से हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल व भिवानी के सांसद धर्मबीर जुड़े। श्री दलाल ने कहा  कि इस योजना के माध्यम से अनाथ हुए बच्चों का शिक्षा, स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य के लिए सर्वांगीण विकास होगा तथा सरकार द्वारा इन बच्चों के सामने कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। कोविड से अनाथ हुए बच्चों के लिए पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना बहुत ही मददगार साबित होगी। कृषि मंत्री और सांसद ने बच्चों को लाभपत्र वितरित किए।

रेवाड़ी में सहकारिता मंत्री डॉ.बनवारी लाल ने सौंपे लाभ पत्र
हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ.बनवारी लाल ने कहा कि कोरोना काल के दौरान जिन बच्चों ने अपने माता पिता को खो दिया है उन बच्चों की परवरिश व शिक्षा का जिम्मा देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत लिया है जोकि सराहनीय कदम है। कुरुक्षेत्र के सांसद  नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा व उपायुक्त मुकुल कुमार ने कुरुक्षेत्र के 3 लाभार्थियों को 10-10 लाख रुपये जमा करवाने के बाद बैंक पास बुक दी। इसके साथ-साथ 5 लाख रुपए तक की राशि का इलाज करवाने के लिए स्वास्थ्य कार्ड और प्रमाण पत्र वितरित किए। अम्बाला लोकसभा सांसद रत्न लाल कटारिया, विधायक असीम गोयल, महिला एवं बाल विकास विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी. अनुपमा ने 3 बच्चों को लाभ पत्र दिए। उन्हें सहायता किट वितरित की गई।

सांसद डीपी वत्स ने योजना के तहत बच्चों को लाभपत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यह महत्वपूर्ण योजना चलाई गई है।करनाल के लघु सचिवालय सभागार में नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता और उपायुक्त अनीश यादव ने पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के लाभार्थी बच्चों को लाभ पत्र वितरित किए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
cm yogi

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

April 19, 2025
income

भारत निम्न मध्यम आय श्रेणी से उच्च मध्यम आय श्रेणी में परिवर्तित होने की ओर अग्रसर

January 30, 2026

अमेरिका ने वैश्विक आर्थिक नीतियों पर लिया यू टर्न

March 12, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली जल बोर्ड : 17,970 करोड़ से होगा पानी और सीवर व्यवस्था का कायाकल्प
  • LPG से UPI और रेलवे टिकट तक के बदलेंगे नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू
  • E20 तो बस शुरुआत, E100 पर दौड़ेंगी गाड़ियां; गडकरी ने बताया भविष्य का प्लान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.