Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

सीपी राधाकृष्णन होंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति, 452 वोट के साथ जीता चुनाव

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 9, 2025
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
cp radhakrishnan
16
SHARES
522
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे सी.पी. राधाकृष्णन भारत के नए उपराष्ट्रपति चुने गए हैं. राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि उन्हें 452 प्रथम वरीयता मत मिले. वहीं विपक्ष के उम्मीदवार जस्टिस सुदर्शन रेड्डी को 300 प्रथम वरीयता मत प्राप्त हुए. इस तरह स्पष्ट अंतर से राधाकृष्णन की जीत पक्की हुई. राधाकृष्णन के नामांकन के बाद से ही एनडीए खेमे का पलड़ा भारी माना जा रहा था. उनके चुने जाने के साथ ही अब वे राज्यसभा के सभापति पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा, ‘सी.पी. राधाकृष्णन जी को 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में विजयी होने पर बधाई. उनका जीवन सदैव समाज सेवा और गरीबों व वंचितों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है. मुझे विश्वास है कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे, जो हमारे संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करेंगे और संसदीय संवाद को आगे बढ़ाएंगे.’

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप युवाओं को दिया जाए कौशल व भाषा प्रशिक्षण : सीएम धामी

August 31, 2026
javelin missile

भारत में ही बनेगी जैवलिन मिसाइल, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स ने किया बड़ा करार

August 31, 2026
rekha gupta

सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- राजधानी में साफ हो रही लैंडफिल साइट्स, 85-95 एकड़ जमीन मिली वापस

August 31, 2026
India Uranium Deal Uzbekistan

यूरेनियम के पीछे भारत, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब उज्बेकिस्तान से डील के क्या हैं मायने?

August 31, 2026
Load More

बीजेपी के सभी सांसद मंगलवार रात करीब 9.30 बजे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के आवास पर मिलेंगे. वे यहां नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का स्वागत करेंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राधाकृष्णन को बधाई देने पहुंचेंगे.

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: विपक्षी उम्मीदवार ने क्या कहा?

नतीजों के बाद विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा, ‘हमारे महान गणराज्य की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में अटूट विश्वास के साथ मैं विनम्रतापूर्वक परिणाम स्वीकार करता हूं.’ उन्होंने लिखा कि ‘हालांकि परिणाम मेरे पक्ष में नहीं है, लेकिन वैचारिक संघर्ष और भी जोरदार तरीके से जारी है.’

किसने की क्रॉस-वोटिंग?
INDIA गठबंधन ने दावा किया था कि उसके उम्मीदवार को 315 वोट मिलेंगे. इसका मतलब है कि लगभग 14-15 विपक्षी सांसदों ने शायद क्रॉस वोट किया है.

जयराम रमेश बोले- विपक्ष की हार नहीं, नैतिक जीत हुई है
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि इस चुनाव में विपक्ष पूरी तरह से एकजुट रहा और उसका प्रदर्शन ‘सम्मानजनक’ रहा. उन्होंने बताया कि विपक्ष के साझा उम्मीदवार जस्टिस (सेवानिवृत्त) बी. सुदर्शन रेड्डी को करीब 40% वोट मिले. जबकि 2022 के उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष को महज 26% वोट ही मिले थे. रमेश ने लिखा, ‘यह दिखाता है कि विपक्ष का आधार मजबूत हो रहा है.’

जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा की अंकगणितीय जीत वास्तव में एक नैतिक और राजनीतिक हार है. उन्होंने जोर देकर कहा कि विचारधारा की लड़ाई अभी भी पूरी मजबूती से जारी है और इसे और आगे ले जाया जाएगा

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
State Transport Minister

प्रदेश परिवहन मंत्री ने ली परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम की समीक्षा बैठक

October 15, 2022
TV journalist

पत्रकारिता का पतन: एक साझा जिम्मेदारी!

September 11, 2023

संवैधानिक व्यवस्था पर बुलडोजर

June 19, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का किया आयोजन!
  • चीन को साधने भारत में अपने जेट भेज रहा जापान, पहली बार हमारे आसमान में गरजेंगे F-2
  • विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप युवाओं को दिया जाए कौशल व भाषा प्रशिक्षण : सीएम धामी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.