Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

बांग्लादेश से बोले एस जयशंकर, तय कर लो भारत के साथ किस तरह का संबंध चाहते हो…

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 25, 2025
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
Minister S Jaishankar
19
SHARES
637
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: बांग्लादेश में जबसे मोहम्मद यूनुस की अगुआई में कट्टरपंथियों की कठपुतली सरकार आई है, तब से भारत के साथ उसके रिश्ते बिगड़ते ही जा रहे हैं। अंतरिम सरकार से जुड़े लोग जब तब भारत के खिलाफ जहर उगलते रहे हैं। इस बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बांग्लादेश को सख्त भाषा में संदेश दे दिया है कि भारत के साथ कैसे रिश्ते चाहिए, ये बांग्लादेश तय कर ले। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को तय करना होगा कि वो भारत के साथ कैसा रिश्ता चाहता है। वो अच्छी बातें तो करता है लेकिन साथ ही अपनी हर गलती के लिए भारत को दोषी ठहराता है। जयशंकर ने पिछले हफ्ते मस्कट में अपने समकक्ष से मुलाकात के बाद बांग्लादेश को दो टूक संदेश दिया।

एस. जयशंकर ने शनिवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा कि बांग्लादेश सरकार के लोग रोज भारत पर इल्जाम लगाते हैं। कुछ इल्जाम तो बिल्कुल बेतुके होते हैं। उन्होंने कहा, ‘आप एक तरफ तो अच्छे रिश्तों की बात करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ अपनी हर गलती के लिए हमें जिम्मेदार ठहराते हैं। बांग्लादेश को तय करना होगा कि वो क्या चाहता है।’ जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों में दो तरह की समस्याएं हैं। पहली, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले। दूसरी, बांग्लादेश की अपनी राजनीति।

इन्हें भी पढ़े

Himalaya

हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी

April 1, 2026
nato

अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

April 1, 2026
Tax

आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!

April 1, 2026
Strait of Hormuz

ईरान के ‘टोल प्लान’ से जंग का नया मुद्दा बना होर्मुज?

April 1, 2026
Load More

विदेश मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर जो हमले हो रहे हैं, वो हमारे लिए चिंता का विषय हैं। हम इस पर अपनी बात रखते हैं और रखते रहेंगे। बांग्लादेश की अपनी राजनीति है, लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि हम पड़ोसी देश हैं। उन्होंने कहा, ‘उन्हें (बांग्लादेश को) तय करना होगा कि वो हमारे साथ कैसा रिश्ता चाहते हैं। हमारा बांग्लादेश के साथ लंबा इतिहास रहा है। 1971 से हमारा एक खास रिश्ता रहा है।’

जयशंकर ने बांग्लादेश के साथ रिश्तों पर अपनी नाराजगी साफ तौर पर जाहिर की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सरकार के कुछ लोग हर रोज भारत पर दोषारोपण करते हैं। जयशंकर ने कहा, ‘अगर अंतरिम सरकार का कोई व्यक्ति हर रोज उठकर हर चीज के लिए भारत को दोषी ठहराता है, तो उनमें से कुछ चीजें, अगर आप रिपोर्टों को देखें, तो बिल्कुल हास्यास्पद हैं। आप एक तरफ यह नहीं कह सकते कि अब मैं आपके साथ अच्छे संबंध रखना चाहता हूं, लेकिन मैं हर सुबह उठता हूं और हर उस चीज के लिए आपको दोषी ठहराता हूं जो गलत होती है। यह भी एक निर्णय है जो उन्हें करना है।’

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले को लेकर चिंता जताते हुए जयशंकर ने कहा, ‘बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों का दौर, जाहिर तौर पर यह एक ऐसी चीज है जो हमारी सोच को प्रभावित करती है और यह एक ऐसी चीज है जिसके बारे में हमें बोलना है, जो हमने किया है। दूसरा पहलू यह है कि उनकी अपनी राजनीति है, लेकिन दिन के अंत में, दोनों देश पड़ोसी हैं।’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Akhilesh Rahul Gandhi

कांग्रेस के ‘सॉरी’ से नरम पड़े अखिलेश के तेवर, राहुल ने बदला गेम प्लान

October 23, 2023
pm modi

दूसरे कार्यकाल में दूसरी दिशा

May 30, 2022

करगिल की विजयगाथा… जब दुनिया ने देखा हिंदुस्तान का पराक्रम

July 26, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.