Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

करगिल की विजयगाथा… जब दुनिया ने देखा हिंदुस्तान का पराक्रम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 26, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
25
SHARES
845
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : 26 जुलाई, यही वह तारीख है जिसे भारत अपनी ‘विजय’ और पाकिस्तान अपनी ‘पराजय’ के लिए कभी भूल नहीं पाएगा. भारतीय क्षेत्र में करगिल की पहाड़ियों पर कब्जा करके 16 हजार फीट की ऊंचाई पर बैठा दुश्मन सैनिक बेफिक्र बैठा था. लेकिन भारतीय जवानों के जोश, जुनून और देश भक्ति के आगे न तो 16 हजार फीट ऊंची पहाड़ी टिकी और न ही माइनस 10 डिग्री का पारा. करीब तीन महीने चली जंग के बाद 26 जुलाई 1999 को उन्हीं पहाड़ियों पर तिरंगे झंडे के साथ ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंज रहे थे.

हर साल 26 जुलाई को पूरे देश में करगिल विजय दिवस मनाया जाता है. करगिल विजय दिवस भारतीय सेना के साहस, पराक्रम, और शौर्य का प्रतीक है. यह दिन पाकिस्तान के खिलाफ लड़े गए करगिल युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों की जीत का जश्न का दिन है. 1999 करगिल युद्ध के उन सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को श्रद्धांजलि देने और सम्मान देने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने अपनी जमीन की ‘अस्मत’ बचाने के लिए अपनी जान की परवाह तक नहीं की थी. युद्ध के दौरान हुए ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन विजय’ के नाम से भी जाना जाता है और उस गौरवशाली विजय की तारीख को ‘करगिल विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. इस साल करगिल विजय दिवस की 24वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है.

इन्हें भी पढ़े

lng train india

गृह मंत्री अमित शाह ने LNG से चलने वाली देश की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026
PM Modi

मन की बात: युवाओं द्वारा नशे के खिलाफ लिए गए संकल्प की पीएम मोदी ने की सराहना

September 27, 2026
Gyanesh Kumar

ज्ञानेश कुमार पर आरोपों के बीच चुनाव आयोग, SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए

September 27, 2026
ai data lab

AI सीखने सरकार दे रही ट्रेनिंग, कई कोर्स फ्री, जानें कहां से शुरू करें

September 27, 2026
Load More

करगिल विजय दिवस 2023: इतिहास

मई 1999, इस महीने में पाकिस्तान ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश की थी. पाकिस्तानी सैनिकों ने तत्कालीन जम्मू और कश्मीर (अब लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश) के करगिल जिले में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की. 3 मई, 1999 को स्थानीय चरवाहों द्वारा पहली घुसपैठ की सूचना मिली थी. 08 मई 1999 को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ शुरू किया. ऑपरेशन विजय का लक्ष्य एलओसी के साथ भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करना था, जिस पर पाकिस्तानी घुसपैठियों ने कब्जा कर लिया था. भारतीय वायु सेना ने भारतीय सेना का समर्थन करने के लिए ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ के तहत 26 मई को हवाई हमला किया. 26 जुलाई 1999 को, भारतीय सेना ने करगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों द्वारा कब्जा कर ली गई सभी सैन्य चौकियों पर कब्ज़ा करने के बाद ऑपरेशन विजय को सफल घोषित किया. इस युद्ध में भारत के 527 वीर जवान शहीद हुए थे, 1363 जवान घायल हुए थे. वहीं 700 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई थी.

करगिल विजय दिवस 2023: महत्व

करगिल विजय दिवस भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी और वीरता को सम्मान देने और स्मरण करने का एक अवसर है. इस दिन देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. करगिल युद्ध के नायकों के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त करने के लिए पूरे देश में कई कार्यक्रम, परेड और समारोह आयोजित किए जाते हैं. हालांकि, मुख्य समारोह लद्दाख के द्रास में करगिल युद्ध स्मारक पर आयोजित किया जाता है. इस साल भी भारतीय सेना की ओर से 25 और 26 जुलाई को करगिल युद्ध स्मारक पर दो दिवसीय समारोह का आयोजन किया गया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

सीएम धामी ने संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर के ‘सम्मान अभियान’ कार्यशाला में किया प्रतिभाग

April 12, 2025
संसद

संसद को बनाएं गंभीर चर्चा का मंच

February 9, 2023
Kejriwal CBI

सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, मिली जमानत!

September 13, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गृह मंत्री अमित शाह ने LNG से चलने वाली देश की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
  • मन की बात: युवाओं द्वारा नशे के खिलाफ लिए गए संकल्प की पीएम मोदी ने की सराहना
  • ज्ञानेश कुमार पर आरोपों के बीच चुनाव आयोग, SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.