Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में कार-बाइक वालों की टेंशन खत्म, CM रेखा गुप्ता देंगी करोड़ों का तोहफा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 13, 2025
in दिल्ली
A A
cm rekha gupta
16
SHARES
522
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद से ही सीएम रेखा गुप्ता फुल एक्शन में दिख रही हैं. दिल्लीवालों के लिए वह एक के बाद एक ताबड़तोड़ फैसले ले रही है. अब रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार एक और ऐसा ही फैसला लिया है, जिससे दिल्ली में कार-बाइक वाले लोग खुश हो जाएंगे. अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या जल्द ही बीते दिनों की बात हो सकती है. रेखा गुप्ता सरकार के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने एक मेगा प्लान तैयार किया है.

इस महत्वाकांक्षी परियोजना का नेतृत्व PWD मंत्री परवेश वर्मा कर रहे हैं. इस योजना का मकसद शहर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाना है. इस योजना के अंतर्गत साउथ दिल्ली से लेकर नॉर्थ वेस्ट दिल्ली तक कई नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स शुरू किए जाएंगे, जिनमें फ्लाइओवर, अंडरपास और मौजूदा संरचनाओं का विस्तार शामिल है.

इन्हें भी पढ़े

महिला सम्मान योजना

दिल्ली की महिलाओं को किस तारीख से मिलेंगे 2500 रुपये?

August 19, 2026
Jhandewala Devi Temple

सावन के तीसरे सोमवार झण्डेवाला देवी मंदिर में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक

August 17, 2026
CM Rekha Gupta

दिल्ली सरकार में जल्द लागू होगा ई-कैबिनेट सिस्टम, पेपरलेस होंगी मंत्रिमंडल की बैठकें

August 16, 2026
CM Rekha Gupta

स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं CM रेखा गुप्ता-‘केंद्र के सहयोग से मिल रहा दिल्ली को लाभ’

August 15, 2026
Load More

अधचिनी से लाडो सराय तक नया फ्लाइओवर

साउथ दिल्ली के अधचिनी से लाडो सराय तक एक नया फ्लाइओवर बनाया जाएगा. यह क्षेत्र अक्सर भारी ट्रैफिक जाम से प्रभावित रहता है, जिससे दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी होती है. इस फ्लाइओवर के निर्माण से स्थानीय निवासियों, कार्यालय कर्मचारियों और छात्रों को काफी राहत मिलेगी. यह परियोजना मालवीय नगर, हौज खास और आस-पास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को भी बेहतर बनाएगी.

पीरागढ़ी में अंडरपास से ट्रैफिक होगा व्यवस्थित

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के व्यस्त चौराहे पीरागढ़ी पर एक नया अंडरपास बनाया जाएगा. यह अंडरपास रोहतक रोड, रोहिणी और पश्चिम विहार से आने-जाने वाले वाहनों की भीड़ को सुव्यवस्थित करेगा. इसके निर्माण से सिग्नल पर लगने वाला समय कम होगा और यात्री बिना किसी रुकावट के अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे.

कालकाजी के सावित्री फ्लाइओवर का दोहरीकरण

कालकाजी स्थित सावित्री सिनेमा के पास का फ्लाइओवर, जो वर्तमान में ट्रैफिक के भारी दबाव में है, अब और विस्तृत किया जाएगा. इस फ्लाइओवर के दोहरीकरण से नेहरू प्लेस, कालकाजी और आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक की स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. अधिक वाहन एक साथ गुजर सकेंगे, जिससे जाम की समस्या कम होगी.

मजनू का टीला से ISBT तक फ्लाइओवर

कश्मीरी गेट और ISBT क्षेत्र की ट्रैफिक समस्या को हल करने के लिए मजनू का टीला से लेकर मेटकाफ बिल्डिंग तक एक नया फ्लाइओवर प्रस्तावित है. यह फ्लाइओवर उन यात्रियों को विशेष लाभ पहुंचाएगा जो हाईवे, पुरानी दिल्ली या चांदनी चौक की ओर जाते हैं. इससे न केवल स्थानीय यातायात सुगम होगा, बल्कि दूर-दराज से आने-जाने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा.

1000 करोड़ का प्रस्ताव, मंगलवार को होगी अहम बैठक

इन सभी परियोजनाओं को साकार करने के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव तैयार किया गया है. यह प्रस्ताव आगामी मंगलवार को होने वाली Expenditure Finance Committee (EFC) की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा.

इस योजना की खास बातें…

  • जाम से राहत: प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या में भारी कमी आएगी.
  • समय की बचत: तेज और निर्बाध यात्रा से नागरिकों का समय बचेगा.
  • आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर: दिल्ली को वर्ल्ड-क्लास ट्रांसपोर्ट सिस्टम की ओर ले जाने वाला कदम.
  • पर्यावरण संरक्षण: ट्रैफिक कम होने से प्रदूषण और ईंधन की खपत घटेगी.
  • आर्थिक विकास: बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापार और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा.

दिल्लीवासियों को जाम से राहत देने के लिए यह कदम अहम माना जा रहा है. अगर इन प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी मिलती है, तो आने वाले महीनों में राजधानी की सड़कों पर ट्रैफिक जाम की तस्वीर काफी हद तक बदल सकती है

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
RSS

स्वच्छता एवं नशामुक्ति के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करते सामाजिक संगठन

July 16, 2025
Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Yatra

कांग्रेस के लिए बहुत कुछ तय कर देंगे ये इस राज्य के चुनावी नतीजे!

March 13, 2023

तेल का खेल है

July 3, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
  • WhatsApp पर PAN और Aadhaar शेयर करने वाले सावधान, आपकी एक गलती बढ़ा सकती है परेशानी
  • छात्र आंदोलन के बाद बीजेपी ने बदली रणनीति! ‘एक दिन, एक यूनिवर्सिटी’ दौरे का बना प्लान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.