Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दिल्‍ली के शख्‍स का महाकुंभ में महापाप, संगम लाकर दी पत्‍नी को मौत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 23, 2025
in जुर्म, दिल्ली, राज्य
A A
murder
16
SHARES
538
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: महाकुंभ में एक ऐसा ‘महापाप’ सामने आया है जिसे जानकर आप सन्‍न रह जाएंगे। यहां दिल्‍ली के एक व्‍यक्ति ने पत्‍नी को आस्‍था की डुबकी लगवाने के बहाने प्रयागराज लाया और धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद उसने घर फोन कर बेटों को बताया कि उनकी मां कुंभ मेले में खो गई हैं और वापस दिल्‍ली आ गया। हालांकि छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान अशोक वाल्‍मिकी (48) के तौर पर हुई है। वो दिल्‍ली नगर निगम में सफाई कर्मचारी है।

पुलिस के अनुसार नई दिल्ली निवासी अशोक वाल्मीकि 17 फरवरी को पत्नी मीनाक्षी के साथ महाकुंभ आया था। संगम में स्नान के बाद उसने सेल्फी मोड में वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इसके बाद झूंसी के आजाद नगर स्थित केवट बस्ती में कमरा लिया। वहां आईडी नहीं दी. 18 फरवरी की रात पत्नी की बाथरूम में गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

इन्हें भी पढ़े

IPS Preeta Verma

कौन हैं IPS प्रीता वर्मा, जिन पर सम्राट सरकार ने फिर जताया भरोसा!

October 5, 2026
cm Dhami

थारू, बोक्सा, जौनसारी और राजी जनजातीय की संस्कृति ने दिया ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश

October 5, 2026
cm Dhami

सेवा, स्नेह और संवाद, हर आंगन तक पहुंचे सरकार का संकल्प

October 5, 2026
Delhi University

DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

October 4, 2026
Load More

घर पर बताया कुंभ में खो गई है मीनाक्षी

19 फरवरी को अशोक जब मीनाक्षी के बिना घर पहुंचा तो लोगों ने उससे पूछताछ की। उसने बताया कि मीनाक्षी कुंभ में खो गई है। उसने अपने बेटे अश्विन से कहा कि हमने उसे बहुत ढूंढा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पिता के हाव-भाव देखकर बेटे अश्विन को शक हुआ। अगले ही दिन 20 फरवरी को अश्विन महाकुंभ नगर पहुंचा और अपनी मां की फोटो देकर गुमशुदगी दर्ज कराई।

अश्विन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मीनाक्षी की खोजबीन शुरू की। खोया पाया केंद्र की भी मदद ली गई, पर उसका कहीं पता नहीं चला। इसी दौरान झूंसी पुलिस से जानकारी मिली कि 18 फरवरी की रात हुई महिला की हत्या की तस्वीर मीनाक्षी से मिलती है। इसके बाद पुलिस अशोक तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

अवैध संबंधों के चलते की पत्‍नी की हत्या

पूछताछ में अशोक ने बताया कि मेरा दिल्ली में एक महिला से अवैध संबंध है। इसकी भनक मीनाक्षी को हो गई थी। वह रोज इसको लेकर झगड़ती थी। इसलिए मैंने मीनाक्षी को मारने का प्लान बनाया। मैंने प्रयागराज महाकुंभ को सबसे सही स्थान चुना। मैंने सोचा पत्नी को यहां मार दूंगा और लोगों से कह दूंगा कि वह कहीं गुम हो गई है।

ऐसा लॉज ढूंढा जहां नहीं मांगी गई आईडी कार्ड

तय प्लान के अनुसार अशोक 17 फरवरी को अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से महाकुंभ स्नान के लिए निकला। वह ऐसा कमरा खोज रहा था, जहां उससे आईडी न ली जाए और कोई कैमरा भी न लगा हो। 18 की देर रात कमरे की तलाश के दौरान उसकी मुलाकात झूंसी में सुरेंद्र बिंद से हुई। सुरेंद्र ने अपने मौसी के बेटे संजय के यहां लॉज में 500 रुपए में किराए पर कमरा दिलवाया।

यहां अशोक ने बताया कि वह दोनों पति-पत्नी हैं। मगर उनके पास आईडी नहीं है। लॉज मालिक ने उसे बगैर आईडी के कमरा दे दिया। अशोक ने बताया- रात में जब, मीनाक्षी बाथरूम में गई, तो मैं चाकू लेकर उसकी तरफ बढ़ गया। बाथरूम में ही मैंने उसकी गर्दन पर वार किया और मार डाला। इसके बाद मैं लॉज से भाग निकला।

हरिद्वार में भी की थी हत्या की कोशिश

पूछताछ में अशोक ने कबूल किया कि वह दो महीने पहले मीनाक्षी को हरिद्वार भी लेकर गया था, जहां उसने उसकी हत्या करने की कोशिश की थी। लेकिन तब वह अपने इरादे में सफल नहीं हो पाया। इस बार प्रयागराज में उसने पूरी योजना बनाकर पत्नी को मार डाला।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सियासत की मंडी में नारी के अपमान पर घमासान, सुप्रिया पर हुआ बड़ा एक्शन!

March 26, 2024
Mother's Day

मदर्स डे: माँ के प्रेम और समर्पण का उत्सव!

May 11, 2025
NITIN NABIN

PM मोदी के नेतृत्व में विकास और सुशासन ने बदली बांकीपुर की तस्वीर : नितिन नवीन

July 28, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कौन हैं IPS प्रीता वर्मा, जिन पर सम्राट सरकार ने फिर जताया भरोसा!
  • नौकरी छोड़ने के बाद EPF का ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता, जानें क्यों?
  • सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, इन नामों पर राष्ट्रपति ने लगाई मोहर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.