Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home धर्म

देवों के देव महादेव भगवान शिव की महिमा अनंत है-श्री महंत रविन्द्रपुरी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 5, 2022
in धर्म
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार। गुरू पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर खड़खड़ी स्थित श्री बाल ब्रह्मचारी मिशन निर्धन निकेतन में आयोजित की जा रही श्री शिव महापुराण कथा के प्रथम दिन सर्वप्रथम श्रद्धालु भक्तों द्वारा निर्धन निकतेन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा के उपरांत स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, बाबा हठयोगी, महंत दुर्गादास आदि संत महापुरूषों ने व्यासपीठ का पूजन कर व कथा व्यास सत्यराज शास्त्री वृन्दाधाम वाले का तिलक कर श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होने वाले देवों के देव महादेव की महिमा अनंत है।

महादेव शिव अपनी शरण में आने वाले प्रत्येक भक्त का कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण का श्रवण व मनन करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। महाण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि श्रद्धा पूर्वक श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण करने वाले श्रद्धालु का जीवन भवसागर से पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण करने के साथ कथा से प्राप्त ज्ञान को जीवन आचरण में धारण करें और दूसरों को भी कथा श्रवण के लिए प्रेरित करें। निर्धन निकेतन आश्रम के परामध्यक्ष स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण करने से भगवान शिव के साथ मां पार्वती की कृपा भी श्रद्धालु भक्तों को सहज ही प्राप्त हो जाती है। शिव शक्ति की सम्मिलित कृपा से महान पुण्य की प्राप्ति होती है। पुण्यकर्मो से भाग्य उदय होता है और सुख संपत्ति की प्राप्ति होती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कथा श्रवण अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर महामण्डलेश्वर स्वामी भगवत स्वरूप महाराज, स्वामी शिवानंद, महंत मोहनसिंह, महंत दामोदर शरण दास, बाबा हठयोगी, महंत रघुवीर दास, महंत बिहारी शरण, महंत प्रह्लाद दास, महंत विष्णुदास, स्वामी चिदविलासानंद, संत हरमेल सिंह, पार्षद महावीर वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़े

Guru Purnima

गुरु मंत्र को क्यों रखा जाता है अत्यंत गोपनीय? जानें शास्त्रों में बताया गया नियम

July 3, 2026
dhyan

बोलकर या मन में? जानिए क्या है मंत्र जाप करने का सही तरीका और नियम

June 29, 2026

निर्जला एकादशी का व्रत कैसे करें? जानें व्रत के नियम    

June 24, 2026
Navratri

आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि कब से शुरू हो रही है?, जानिए

June 21, 2026
Load More

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CBI headquarter

अब कोई परदादारी नहीं

May 2, 2023
tribal

आदिवासी “हो” समाज युवा महासभा की टीम ने चलाया जागरूकता अभियान !

April 24, 2025

राष्ट्रपति एक वर्ग नहीं पूरे देश का गौरव  हैं

July 25, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गुरु मंत्र को क्यों रखा जाता है अत्यंत गोपनीय? जानें शास्त्रों में बताया गया नियम
  • दुश्मन की खैर नहीं! भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होंगे घातक हथियार
  • बीते साढ़े चार साल में कितने लोगों को मिली सरकारी नौकरी? CM धामी ने बताया

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.