Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

टिकट को लेकर कलह, मुंह पर पोती कालिख, टावर पर चढ़े AAP नेता

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 13, 2022
in दिल्ली
A A
AAP leader
21
SHARES
698
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता हसीब-उल-हसन (Haseeb-ul-Hasan) का ड्रामा रविवार को छाया रहा। दिल्‍ली नगर निगम (MCD) चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज हसन पहले शास्‍त्री पार्क मेट्रो स्‍टेशन के पास ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गए। जब किसी तरह उतरे तो पार्टी के बड़े नेताओं पर टिकट बेचने के आरोप लगाए। पूर्व पार्षद के मुताबिक, उनसे टिकट देने के लिए पैसे मांगे गए थे। जब वह ऐसा नहीं कर सके तो अंत समय में उनका टिकट काट दिया गया। उनकी बजाय किसी और को टिकट दिया गया। हसीब ने टावर से उतरने के बाद मीडिया का शुक्रिया अदा किया। उन्‍होंने कहा कि अगर उनके पेपर वापस हो पाए तो यह सिर्फ मीडिया का दबाव था। इस बीच हसन के पीए ने मौके पर मौजूद आप जिलाध्‍यक्ष के मुंह पर कालिख पोत दी। उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। एमसीडी चुनाव 4 दिसंबर को होना है। 7 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी और नतीजा घोषित किया जाएगा।

आप ने एमसीडी चुनाव के लिए अपने प्रत्‍याशियों की दो सूची जारी की हैं। पहली लिस्‍ट 11 नवंबर को जारी की गई थी। इसमें 133 प्रत्‍याशियों के नाम थे। फिर 12 नवंबर की लिस्‍ट में 117 और प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट जारी की। इस तरह उसने चुनावी मैदान में अपने 250 कैंडिडेट उतार दिए हैं। पार्टी के मुताबिक, चुनाव लड़ने के लिए 20 हजार से ज्‍यादा कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए अप्‍लाई किया था।

इन्हें भी पढ़े

ev charging

दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा

June 25, 2026
कोचिंग सेंटर

दिल्ली में 923 कोचिंग सेंटरों का होगा फायर ऑडिट, नियमों का पालन नहीं करने वालों पर होगा एक्शन

June 25, 2026
Chief Minister Rekha Gupta

दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए रेखा सरकार ने कसी कमर, ऐसा है पूरा प्लान

June 24, 2026
ACB

दिल्ली CPA घोटाला: ACB की रडार पर 19 विभागों के डॉक्टर, पसंदीदा वेंडर्स के लिए बदले गए नियम!

June 20, 2026
Load More

दोनों ल‍िस्‍टों से नाम नदारद
आप की दोनों लिस्‍टों में नाम न होने से नाराज पूर्व पार्षद हसीब-उल-हसन ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गए। कुछ देर बाद उन्‍हें टावर से नीचे उतारा गया। इसके बाद वह आप के कई सीनियर लीडर्स पर फूट पड़े। उन्‍होंने आरोप लगाया कि दुर्गेश पाठक, आतिशी और संजय सिंह भ्रष्ट हैं। उन्होंने 3 करोड़ रुपये में दीपू चौधरी को टिकट बेचा है। मीडिया नहीं आती तो ये तीनों उनके पेपर कभी वापस नहीं करते। उन्‍होंने इसे मीडिया की जीत करार दिया। हसन ने आरोप लगाया कि उनसे पैसे की डिमांड की गई थी। लेकिन, उनके पास देने के लिए पैसा नहीं था। वहीं, इसी दौरान हसन के पीए शमशुल कादरी ने आप ज‍िलाध्‍यक्ष के मुंह पर काल‍िख पोत दी। उसे पुल‍िस ने ह‍िरासत में ले ल‍िया।

मार्च 2022 में भी वायरल हुआ था वीड‍ियो
हसीब उल हसन वही हैं जिनका मार्च 2022 में एक वीडियो वायरल हुआ था। वह खुद नाले में उतरकर सफाई करते दिखे थे। बाद में लोगों ने हसन को दूध से नहलाया था। तब उनकी तुलना फिल्‍म ‘नायक’ में अभिनेता अनिल कपूर के किरदार से होने लगी थी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

उत्तराखंड: धाम के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के दिए निर्देश

December 29, 2022
bunker buster' bomb

अमेरिका का ‘बंकर बस्टर’ बम जो ईरान के फोर्डो परमाणु ठिकाने को मिटा सकता है !

June 19, 2025
college student

बदल गई पढ़ाई की परिभाषा, अब कॉलेज जाने की टेंशन होगी खत्म

April 11, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 15 मिनट एक्स्ट्रा काम के भी मिलेंगे पैसे, नए लेबर कोड में ओवरटाइम के नियम समझें
  • 10 रुपये की ये छोटी सी चीज है नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर, एक्सपर्ट ने गिनाए फायदे
  • आयरलैंड दौरे पर कप्तान श्रेयस अय्यर का दमदार संदेश ‘शेर की तरह खेलो’, जीत के साथ नई शुरुआत पर नजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.