Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home धर्म

जून में ग्रहों का होगा बड़ा उलटफेर, जानें ये 7 बड़े गोचर बदलेंगे किस्मत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 29, 2026
in धर्म
A A
23
SHARES
764
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. गोचर का सीधा सा अर्थ है, ग्रहों की चाल में बदलाव. जब भी कोई ग्रह एक राशि में अपनी यात्रा पूरी करके दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो उसे गोचर या राशि परिवर्तन कहा जाता है. ग्रहों की इस बदलती चाल का सीधा असर हमारे करियर, आर्थिक स्थिति, सेहत, परिवार और रिश्तों पर पड़ता है. यही वजह है कि ज्योतिष में गोचर को सुख-दुख और उतार-चढ़ाव का मुख्य आधार माना जाता है.

जून 2026 का महीना ग्रहों की चाल के लिहाज से काफी खास रहने वाला है, क्योंकि इस महीने एक-दो नहीं बल्कि पूरे 7 बड़े ग्रह परिवर्तन होने जा रहे हैं. इनमें गुरु, शुक्र, सूर्य, मंगल और बुध जैसे प्रमुख ग्रहों के गोचर शामिल हैं. आइए विस्तार से जानते हैं कि कौन सा ग्रह कब गोचर करने वाला है.

इन्हें भी पढ़े

12 अगस्त को लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, क्या भारत में आएगा नजर?

July 22, 2026
Vrindavan Uma Shaktipeeth

वृंदावन का उमा शक्तिपीठ: जहां गिरे थे माता सती के केश, जानिए इस दिव्य धाम का इतिहास और महत्व

July 21, 2026
Chaturmas

चातुर्मास में वास्तु के इन उपायों को करने से दूर रहेगी नकारात्मकता! घर का वातावरण रहेगा शुद्ध

July 20, 2026
ज्वालामुखी मंदिर

भारत का ऐसा मंदिर, जहां आज भी बिना पुजारी के होती है आरती!

July 18, 2026
Load More

जून 2026 के 7 बड़े गोचर

(2 जून) देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर

महीने की शुरुआत ही एक बहुत बड़े और शुभ बदलाव के साथ हो रही है. 2 जून को ज्ञान, भाग्य और संतान के कारक देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे. कर्क बृहस्पति की उच्च राशि मानी जाती है, इसलिए गुरु का यह गोचर कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा.

(8 जून) शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश

वैभव, ऐश्वर्य और प्रेम के देवता शुक्र 8 जून को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. यहां उनकी युति पहले से मौजूद बृहस्पति के साथ होगी. शुक्र और गुरु का यह संयोग कला, मीडिया, और फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए शानदार रहेगा. इस दौरान लोगों का झुकाव सुख-सुविधाओं की तरफ ज्यादा बढ़ेगा.

(15 जून) सूर्य का मिथुन राशि में गोचर

ग्रहों के राजा और आत्मा के कारक सूर्य देव 15 जून को वृषभ राशि को विदा कहकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य के इस गोचर से कई राशियों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है. हालांकि, इस दौरान बातचीत में थोड़ी सावधानी रखनी होगी.

(21 जून) मंगल का वृषभ राशि में गोचर

साहस, पराक्रम और ऊर्जा के कारक मंगल देव 21 जून को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में कदम रखेंगे. मंगल का यह गोचर लोगों के भीतर आत्मविश्वास और काम करने की ऊर्जा को बढ़ाएगा.

(22 जून) बुध का कर्क राशि में गोचर

बुद्धि, व्यापार और संवाद के कारक बुध देव 22 जून को कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे. व्यापारिक नजरिए से यह समय काफी हलचल भरा रहेगा. शेयर बाजार और आर्थिक क्षेत्र में इस दौरान बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

(29 जून) बुध का वक्री होना

महीने के आखिर में बुध देव अपनी चाल बदलेंगे और 29 जून को कर्क राशि में ही वक्री यानी उल्टी चाल हो जाएंगे. बुध के वक्री होने से संवाद में गड़बड़ी, तकनीकी समस्याएं और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. इस दौरान कोई भी बड़ा व्यापारिक फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए.

(30 जून) बुध का अस्त होना

जून के आखिरी दिन यानी 30 जून को बुध देव सूर्य के प्रभाव में आकर अस्त हो जाएंगे. बुध के अस्त होने से जातकों की निर्णय लेने की क्षमता थोड़ी प्रभावित हो सकती है. कोर्ट-कचहरी के मामलों और पैसों के लेन-देन में इस समय विशेष सावधानी बरतनी होगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

सीआईएल की स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर WCL ने शुरू किया ‘हैप्पी स्कूल परियोजना’

January 25, 2025

छत्रपति संभाजी महाराज का जीवन और समय

May 16, 2025
CM Dhami reached Adi Gaurav Mahotsav

आदि गौरव महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी, भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

November 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
  • दिल्ली में जारी है ‘मेट्रो मंडे’ अभियान, रेखा गुप्ता सरकार सार्वजनिक परिवहन को दे रही बढ़ावा
  • बुलेट ट्रेन की रफ्तार को मिलेगी बिजली की ताकत, तैयार हो रहा नया सिस्टम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.