Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

अरबों का खजाना भारत ला रहे जहाज का मलबे की खोज, हजारों सोने के सिक्के और आभूषण मिले

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 3, 2025
in विश्व
A A
खजाना
20
SHARES
658
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अफ्रीकी देश नामीबिया के रेगिस्तान से मिले एक जहाज के मलबे से हो रही खोजें दुनिया को चौंका रही हैं। बीते 17 साल से लगातार इससे कई तरह की चीजें सामने आ रही हैं। नामीबिया के प्रतिबंधित हीरा खनन क्षेत्र स्परगेबिएट में साल 2008 में की रेत छान रहे खनिकों को लकड़ी के बीम और जंग लगी धातु जैसी मिलीं। जांच की गई तो यहां 16वीं सदी के पुर्तगाली जहाज का संरक्षित मलबा मिला। इसकी पहचान बाद में बोम जीसस के रूप में हुई, 1533 में यह जहाज खजाना लेकर भारत आ रहा था। 500 वर्षों तक रेगिस्तानी टीलों के नीचे दबा रहा यह जहाज पुर्तगाल से भारत आते हुए समुद्र से गायब हो गया था।

नामीबिया की सरकारी हीरा कंपनी नामदेब और समुद्री पुरातत्वविद् डॉक्टर डाइटर नोली की मदद से हुई इस खोज को अफ्रीका में अब तक की सबसे महत्वपूर्ण समुद्री खोजों में माना जाता है। इस जहाज के मलबे से 2,000 से ज्यादा सोने के सिक्के, हाथीदांत के बने आभूषण, तांबे की सिल्लियां और नौवहन उपकरण मिले। ये चीजें प्रारंभिक आधुनिक युग के वैश्विक व्यापार की गतिशीलता की एक दुर्लभ झलक पेश करते हैं।

इन्हें भी पढ़े

Sankalp India Charitable

संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का किया आयोजन!

August 31, 2026
fighter jet

चीन को साधने भारत में अपने जेट भेज रहा जापान, पहली बार हमारे आसमान में गरजेंगे F-2

August 31, 2026
India Uranium Deal Uzbekistan

यूरेनियम के पीछे भारत, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब उज्बेकिस्तान से डील के क्या हैं मायने?

August 31, 2026
Mohan Bhagwat

संघ प्रमुख मोहन भागवत का अमेरिका से दुनिया को संदेश, जानिए भाषण की बड़ी बातें

August 30, 2026
Load More

वर्षों तक नहीं थी कोई खबर

पुर्तगाली जहाज बोम जीसस (द गुड जीसस) 7 मार्च, 1533 को पुर्तगाल के लिस्बन से भारत के लिए रवाना हुआ था। यह रास्ते में समुद्र में गायब हो गया और साल 2008 तक इसकी कोई जानकारी नहीं थी। इतने साल तक इसको खोजने की कई कोशिश कामयाब नहीं हुईं। आखिरकार 2008 में इसका मलबा नामीबिया के रेगिस्तान में हीरा खनन के दौरान मिल गया।

बोम जीसस पुर्तगाल से सोने और तांबे की सिल्लियों लेकर भारत के लिए निकला था। बोम जीसस के मलबे से दो हजार शुद्ध सोने के सिक्के और हजारों पाउंड तांबे की सिल्लियां सुरक्षित मिली हैं। अनुमान है कि बोम जीसस नामीबिया के तट पर आए तूफान में किनारे के बहुत पास आने से जहाज का पतवार चट्टान से टकराकर डूबा। सैकड़ों वर्षों बाद पानी कम हुआ तो ये दिखा।

एक्सपर्ट ने बताई डूबने की वजह

जहाज के मलबे की जांच के बाद एक्सपर्ट का मानना है कि यह किसी भयानक तूफान की चपेट में आकर डूबा था। घटनास्थल पर मानव अवशेषों के ना होने पता चलता है कि जहाज पर सवार चालक दल के सदस्य या तो मलबे में दबे और बच गए या समुद्र में ही मारे गए। इसलिए उनके शरीर के अवशेष जहाज के पास नहीं थे।

दक्षिणी अफ्रीका समुद्री पुरातत्व अनुसंधान संस्थान के डॉक्टर नोली का कहना है कि यह तटरेखा तूफानों के लिए कुख्यात है। ऐसे में यहां जहाज का मलबा मिलना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। आश्चर्य खुदाई के बाद सोने का बड़ा जखीरा मिलना है। सिक्कों की जांच से पता चला कि यह पुर्तगाली जहाज था, जो 1533 में भारत जाते हुए डूबा। नोली ने बताया कि बोम जीसस अफ्रीका के पश्चिमी तट पर खोजा गया अब तक का सबसे मूल्यवान मलबा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
जदयू विधायक गोपाल मंडल

‘सिर्फ डांस ही नहीं करता, चुम्मा भी लेता हूं;’ JDU एमएलए बोले- ‘बुरा नहीं मानिएगा’

March 11, 2025

अमेरिका-25, चीन-5, भारत-1, यह कैसी लिस्ट है जिसमें सिर्फ टाटा ने बचाई भारत की लाज

March 18, 2024

बच्चे राष्ट्र की अमूल्य सम्पत्ति

October 25, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का किया आयोजन!
  • चीन को साधने भारत में अपने जेट भेज रहा जापान, पहली बार हमारे आसमान में गरजेंगे F-2
  • विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप युवाओं को दिया जाए कौशल व भाषा प्रशिक्षण : सीएम धामी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.