Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

क्या बुमराह के बिना कम हो जाते हैं टीम इंडिया के जीतने के चांस?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 19, 2025
in खेल
A A
Bumrah
19
SHARES
635
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया है. बुमराह ने दो टेस्ट मैचों में 12 विकेट झटके हैं, जिसमें दो पांच विकेट हॉल शामिल रहे. बूम बूम बुमराह ने लीड्स और लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारत के लिए भाग लिया, वहीं एजबेस्टन टेस्ट मैच में उन्हें रेस्ट दिया गया था.

जसप्रीत बुमराह का अब 23 जुलाई (बुधवार) से मैनचेस्टर में होने वाले टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में खेलना तय नहीं है. बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत इस सीरीज में तीन मुकाबले खेलने वाले हैं. दो मैच वो खेल चुके हैं, ऐसे में बाकी बचे दो में से वो एक मैच ही खेलते नजर आ सकते हैं. बुमराह को लेकर डिबेट जोरों पर हैं. सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, दिलीप वेंगसरकर जैसे दिग्गजों ने बुमराह को बाकी के दोनों मैच खेलने की सलाह दी है.

इन्हें भी पढ़े

Deepti Jeevanji

एशियन पैरा गेम्स: दीप्थी जीवनजी ने गोल्ड के साथ बनाया रिकॉर्ड, भाला फेंक में भारत को दो मेडल

October 20, 2026
चिन्मय सुतार

53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड, रणजी में बना नया इतिहास

October 19, 2026
Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
Load More

जसप्रीत बुमराह ने इस दौरे पर जो दो टेस्ट मैच खेले, उसमें भारतीय टीम को हार मिली. जबकि एजबेस्टन टेस्ट मैच में बुमराह नहीं खेले थे, जहां आकाश दीप और मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करके भारत को 336 रनों से जीत दिलाई. अब बुमराह को लेकर चल रहे डिबेट में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड भी शामिल हो गए हैं. लॉयड ने कहा कि जब बुमराह भारतीय टीम के लिए खेल रहे होते हैं, तो वो ज्यादा मैच हारती है.

बुमराह को लेकर लॉयड ने ऐसा क्यों कहा?
डेविड लॉयड ने टॉक स्पोर्ट क्रिकेट से कहा, ‘यह असाधारण है. ऐसा कहा जाता है कि जब वो खेलते हैं, तब भारतीय टीम ज्यादा मैच हारती है, बजाय इसके जब वो नहीं खेलते. बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं, उनका एक्शन बहुत अजीब और मुश्किल है. इसके बावजूद, वह व्यक्तिगत रूप से बहुत अच्छे और सभ्य इंसान है.’

जसप्रीत बुमराह ने अपना टेस्ट डेब्यू 5 जनवरी 2018 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में किया था. तब से भारतीय टीम ने कुल 74 टेस्ट मैच खेले हैं. इन 74 में से 47 मैचों में बुमराह खेले हैं. बुमराह ने जो 47 टेस्ट मैच खेले हैं, उसमें से भारत ने 20 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की. जबकि 23 मुकाबलों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. बुमराह के खेलने पर विनिंग प्रतिशत 42.55 रहा है.

जसप्रीत बुमराह ने जो 27 टेस्ट मैच मिस किए, उसमें से भारतीय टीम ने 19 में जीत हासिल की. जबकि केवल 5 में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. वहीं 3 मुकाबले ड्रॉ पर छूटे. बुमराह की अनुपस्थिति में भारतीय टीम का टेस्ट में जीत का प्रतिशत 70.37 रहा है. इन आंकड़ों से डेविड लॉयड का दावा मजबूत होता है कि बुमराह की मौजूदगी में भारत को अपेक्षित सफलता नहीं मिल रही है.

बुमराह का कैसा है टेस्ट में रिकॉर्ड?
हालांकि अब सवाल उठता है कि क्या जसप्रीत बुमराह की व्यक्तिगत सफलता टीम के कुल प्रदर्शन में योगदान नहीं दे पा रही है? बुमराह का टेस्ट में रिकॉर्ड शानदार रहा है. बुमराह ने अब तक 47 टेस्ट मैचों में 19.48 की औसत से 217 विकेट लिए हैं. 200 से ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सिर्फ बुमराह का औसत 20 से नीचे है. उनकी काबिलियत पर किसी को कोई संदेह नहीं है. लेकिन ऐसा लगता है कि जब बुमराह खेलते हैं तो टीम उन पर जरूरत से ज्यादा निर्भर हो जाती है या फिर साथी गेंदबाज उतना सपोर्ट नहीं करते हैं….

बुमराह की मौजूदगी में भारत का रिकॉर्ड:
कुल टेस्ट: 47
जीत: 20
हार: 23
ड्रॉ: 4

बुमराह के बगैर भारत का रिकॉर्ड:
कुल टेस्ट: 27
जीत: 19
हार: 5
ड्रॉ: 3

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

वेकोलि ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

June 5, 2026
National Conference of PRSI

पीआरएसआई के 47वें राष्ट्रीय सम्मेलन में स्वास्थ्य, संचार, मीडिया और शिक्षा पर हुआ गहन मंथन

December 15, 2025
Sourav Das and Ashutosh Ranka

तिहाड़ जेल में सौरव दास और आशुतोष रांका, पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

October 14, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • एशियन पैरा गेम्स: दीप्थी जीवनजी ने गोल्ड के साथ बनाया रिकॉर्ड, भाला फेंक में भारत को दो मेडल
  • मोहन भागवत का विपक्ष को मैसेज- भारत में रिजीम चेंज का प्रयास, इससे कुछ नहीं बदलेगा
  • PM की विदेश यात्राओं का रिकॉर्ड नहीं होगा पब्लिक, दिल्ली हाई कोर्ट ने CIC का आदेश किया रद्द

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.