Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली : विश्व पुस्तक मेला में बच्चों का आकर्षण बना AI वाला ई-जादुई पिटारा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 10, 2024
in दिल्ली
A A
New Delhi Book Fair 2024
16
SHARES
538
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: इस बार विश्व पुस्तक मेले में बच्चों को ध्यान में रखते हुए बहुत सारे आयोजन किए गए हैं. साथ ही बच्चों से जुड़ी किताबें भी बहुत सारी हैं.

दिल्ली में विश्व पुस्तक मेला 2024 शुरू हो गया हैं. दिन के 12 बजकर 10 मिनट पर  बजे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रगति मैदान के भारत मंडपम में मेले का उद्गाटन किया है. बता दें कि नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान के हॉल नंबर एक से पांच तक में पुस्तकों का यह मेला लगाया गया है. इस बार अतिथि देश सऊदी अरब है. इसमें 40 देशों के 1000 से ज्यादा प्रकाशक शामिल हैं. विश्व पुस्तक मेले का मुख्य आकर्षण बच्चों से जुड़ी किताबें और गतिविधियां हैं.

इन्हें भी पढ़े

fire service

दिल्ली में आग से निपटने के लिए फायर सर्विस का नया प्लान!

June 28, 2026
Delhi Traffic

दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान

June 27, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

June 27, 2026
Delhi University

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 67 कॉलेज और 73 कोर्स में होगा दाखिला

June 27, 2026
Load More

राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय की हुई शुरुआत

मेले के उद्गाटन के बाद अतिथियों ने कुल चार पुस्तकों का लोकार्पण किया है. इस मौके पर राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय का भी उद्घाटन किया गया. इसमें हर उम्र के अनुरूप 23  भाषाओं की टेक्स्ट और ऑडियो बुक उपलब्ध हैं. ये किताबें मुफ्त में डाउनलोड की जा सकती हैं.

बच्चों के लिए आया ‘ई-जादुई पिटारा’, बना सबका आकर्षण

विश्व पुस्तक मेले में खास आकर्षण का केंद्र बच्चों के लिए आया ‘ई-जादुई पिटारा’ है, जो खेल-खेल में पढ़ाई की थीम पर डिजाइन है. यहां एआई के जरिए अनुदित मातृभाषा में सारे कंटेंट उपलब्ध होंगे. इसके अलावा जी-20, नारी शक्ति और विकसित भारत थीम पर आधारित तीन विशेष मॉड्यूल का लोकार्पण हुआ है.

पीएम मोदी की लिखी एग्जाम वॉरियर्स भी मेले में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लिखी पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) ने हिंदी और अंग्रेजी के अलावा इसे 11 भाषाओं में प्रकाशित किया है. इसे ब्रेल लिपि में भी लाया गया है. यह भी मेले में उपलब्ध है.

मन की बात अब किताब में

प्रधानमंत्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ पर आधारित किताब भी मेले में पेश की गई है. इसका प्रकाशन नेशनल बुक ट्रस्ट ने 13 भाषाओं में किया है. इस किताब के कुल तीन खंड हैं और इसकी प्रस्तावना को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है.

स्कूली बच्चों से भरा हॉल

इस मौके पर पूरे हॉल में स्कूली बच्चों की भीड़ लगी थी. कुर्सियों पर बैठने की जगह नहीं थी. खचाखच भरे हॉल में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए. इस पूरे कार्यक्रम का संचालन अंजुम शर्मा ने किया.

इंग्लिश लिटरेचर का बोलबाला

उद्घाटन समारोह शुरू होने से पहले कार्यक्रम संचालक अंजुम शर्मा ने बच्चों को इनवॉल्व करने के लिए लिहाज से पूछा कि यहां मौजूद कितने बच्चे कोर्स की किताबों से अलग भी पढ़ना चाहते हैं, इस पर पूरा हॉल बच्चों की आवाज से गूंज गया. फिर अंजुम ने पूछा कि कितने बच्चे इंग्लिश लिटरेचर पढ़ना चाहते हैं और कितने बच्चे हिंदी साहित्य. बच्चों ने हाथ उठा कर जो दिखाया उसमें इंग्लिश लिटरेचर पढ़ने की चाह रखने वाले बच्चों की संख्या ज्यादा दिखी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Kejriwal

केजरीवाल की दिल्ली में हार, पंजाब के लिए तैयार… कांग्रेस कसूरवार ?

February 10, 2025

मोदी की सांसदों को दोटूक: व्यवहार को बदलें, बार-बार बच्चों की तरह एक ही बात कहना सही नहीं

December 7, 2021
Jhandewala Devi Temple

नवरात्र के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी देवी व चंद्रघंटा देवी की हुई पूजा-अर्चना

March 31, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत समेत दुनिया के शक्तिशाली देशों के स्वदेशी फाइटर जेट अमेरिकी इंजन के मोहताज क्यों?
  • देसी गगन की मदद से भारत में पहली बार हुई सैटेलाइट गाइडेड जेट की लैंडिंग!
  • CGHS लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब एचओडी दे सकेंगे मेडिकल क्लेम और इलाज की मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.