Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

ED का दावा, केजरीवाल ने AAP के लिए 100 करोड़ रुपये की मांगी रिश्वत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 19, 2024
in दिल्ली
A A
ED - Kejriwal
14
SHARES
474
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 3 जून तक केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। अदालत में अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर भी सुनवाई हुई है। ED ने केजरीवाल की जमानत याचिका का विरोध किया है। सुनवाई के बाद ASG एसवी राजू ने कहा, ‘हमने अदालत से कहा कि हमारे पास इस बात के पुख्ता सबूत है कि अरविंद केजरीवाल ने PMLA के तहत अपराध किया है।’ हमारे पास सिर्फ अप्रूवल के बयान नहीं है बल्कि गवाहों के बयान भी हैं और डॉक्यूमेंट से जुड़े सबूत भी हैं। इसके अलावा भी काफी मटैरियल है जिसके हिसाब से इनके खिलाफ अपराध बनता है।’ एसवी राजू ने आगे कहा कि गवाह ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने 100 करोड़ रुपये घूस की मांग की है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका का विरोध करते हुए ईडी ने बुधवार को अदालत में बताया कि केजरीवाल ने 100 करोड़ रुपये की घूस मांगी थी। आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में केजरीवाल की जमानत याचिका का विरोध करते हुए ईडी ने अदालत में कहा कि केजरीवाल ने साउथ ग्रुप से अपनी पार्टी के लिए 100 करोड़ रुपये घूस की डिमांड की थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कोर्ट में कहा कि अगर आम आदमी पार्टी इस केस में आरोपी है और अपराध करती है तो पार्टी के इंचार्ज इसके लिए जिम्मेदार हैं। ईडी ने अदालत से कहा कि जब दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इस केस में आरोपी बनाए गए थे तब AAP को आरोपी नहीं बनाया गया था।

इन्हें भी पढ़े

ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
ABVP's Yash Dabas

डीयू चुनाव : ABVP के यश डबास बने अध्यक्ष, NSUI का सूपड़ा साफ

September 19, 2026
Load More

ED ने कोर्ट में विशेष जज नियाय बिंदू के सामने कहा, ‘केजरीवाल ने घूस मांगा। उन्होंने 100 करोड़ रुपया घूस मांगा। केजरीवाल ने AAP के लिए फंड मांगा। केजरीवाल ने साउथ ग्रुप से रिश्वत मांगी। आप यह नहीं कह सकते हैं कि वो इस अपराध के लिए दोषी नहीं हैं। अगर आम आदमी पार्टी अपराध करती है तो हर वो शख्स जो पार्टी का इंचार्ज है दोषी माना जाएगा।’ अब आप को आरोपी बनाया गया है तो पार्टी ने जो किया उसके लिए केजरीवाल जिम्मेदार हैं।’ बता दें कि अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं।मामले में गुरुवार को भी सुनवाई जारी रहेगी।

अपनी दलीलें पेश करते हुए एएसजी ने कहा कि दिल्ली शराब घोटाले में पीएमएलए के तहत दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी जमानत नहीं मिली। एएसजी ने कहा कि केजरीवाल ने पैसे मांगे यह बात ना सिर्फ ईडी अफसरों द्वारा दर्ज किए बयान से साबित होते हैं बल्कि मजिस्ट्रेट के बयान से भी साबित होते हैं। एएसजी ने कहा कि घूस साबित हो चुका है। पैसे गोवा गए थे। यह हवाला डीलर्स को दिए गए। हमारे पास बयान दर्ज हैं। काफी मात्रा में कैश भी दिया गया था जो साबित हो चुका है।

कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को इसी साल 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 जून तक अंतरिम जमानत दी थी। अदालत में केजरीवाल की तरफ से मौजूद एडवोकेट विक्रम चौधरी ने कहा कि केजरीवाल इस अपराध में आरोपी नहीं हैं। वरिष्ठ वकील ने गवाहों और अप्रूवरों के बयान पर भी सवाल उठाए। वरिष्ठ वकील ने मगुंटा रेड्डी के बयान पर प्रकाश डाला और यह भी कहा कि वो अब एनडीए गठबंधन का हिस्सा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
G. Kishan Reddy WCL

देश की कोयला आवश्यकताओं की पूर्ति में WCL का योगदान महत्वपूर्ण : जी. किशन रेड्डी

October 8, 2024
PM Modi

तब नेहरू ने नहीं किया, जो अब मोदी कर रहे!

July 2, 2023
Amit Shah and Farooq Abdullah

अमित शाह और फारुक अब्दुल्ला

October 13, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.