Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

ED का बड़ा एक्शन… पीयूष ग्रुप पर की छापेमारी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 17, 2026
in राष्ट्रीय
A A
ED
13
SHARES
433
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के गुरुग्राम जोनल ऑफिस ने रियल एस्टेट सेक्टर में कथित बड़े घोटाले को लेकर पीयूष ग्रुप ऑफ कंपनियों और इसके पूर्व प्रमोटरों के ठिकानों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की गई.

ED ने फरीदाबाद, पलवल, भिवाड़ी और अन्य जगहों पर चल रही परियोजनाओं से जुड़े मामलों में पूर्व प्रमोटरों, मौजूदा रेजोल्यूशन प्रोफेशनल्स, डायरेक्टर्स और हरियाणा के पूर्व विधायक महेंद्र प्रताप सिंह के ठिकानों की तलाशी ली.

इन्हें भी पढ़े

climate change

क्लाइमेट चेंज का सबसे ज्यादा असर झेल रहे भारत के बच्चे, UNICEF रिपोर्टसावधान!

June 25, 2026
ice of the arctic

आर्कटिक की पिघलती बर्फ में भारत तलाश रहा अपना भविष्य!

June 25, 2026
BJP and Congress

नागरिकता पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, BJP ने किया पलटवार!

June 25, 2026
UGC NET

NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?

June 23, 2026
Load More

क्या है आरोप

आरोप है कि एक कमर्शियल प्रोजेक्ट का निर्माण दूसरे प्रोजेक्ट्स के होमबायर्स के पैसों से किया गया. जांच एजेंसियों के मुताबिक, पीयूष ग्रुप ने निवेशकों और घर खरीदने वालों को तय समय पर मकान और सुनिश्चित रिटर्न का लालच देकर 2010 से 2018 के बीच 600 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाए. लेकिन न तो समय पर मकान मिले और न ही पैसा वापस किया गया. कई मामलों में एक ही फ्लैट को कई लोगों को बेचने और गिरवी रखी जमीन को बिना बैंक की अनुमति के बेचने के आरोप भी हैं.

FIR के आधार पर की कार्रवाई

ईडी की यह कार्रवाई आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) सहित विभिन्न जांच एजेंसियों द्वारा दर्ज की गई कई FIR पर आधारित है, जिनमें धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, जालसाजी, आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं.

जांच में हुआ खुलासा

पलवल, फरीदाबाद, भिवाड़ी, धारूहेड़ा और अन्य स्थानों पर अधूरी परियोजनाओं को लेकर दोनों कंपनियों के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही चल रही है. तलाशी के दौरान प्राप्त दस्तावेजों से पता चला है कि समूह ने 2010 से 2018 के बीच 600 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि एकत्र की. बताया जा रहा है कि 2,000 से अधिक घर खरीदार प्रभावित हुए हैं. कई परियोजनाओं के निरीक्षण से पता चला है कि निर्माण कार्य या तो बहुत पहले ही रुक गया था या 50% से भी कम पूरा हुआ था.

कई जगहों में परियोजनाएं शुरू कीं

दिवंगत अनिल गोयल और उनके बेटों पुनीत गोयल और अमित गोयल द्वारा स्थापित पीयूष समूह हरियाणा और राजस्थान में आवासीय और वाणिज्यिक रियल एस्टेट विकास में लगा हुआ था. समूह ने पलवल, फरीदाबाद, भिवाड़ी, धारूहेड़ा और अन्य स्थानों पर कई परियोजनाएं शुरू कीं. पीयूष कॉलोनाइजर्स लिमिटेड और पीयूष शेल्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित प्रमुख समूह कंपनियों को कॉर्पोरेट दिवालियापन समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) में शामिल किया गया. सीआईआरपी के दौरान, फोरेंसिक ऑडिट से धन के महत्वपूर्ण गबन का संकेत मिला.

कैश, गहने समेत कई दस्तावेज जब्त

फिलहाल ग्रुप की कई कंपनियां दिवालिया प्रक्रिया में हैं और फॉरेंसिक ऑडिट में पैसों की भारी हेराफेरी सामने आई है. छापेमारी के दौरान ED ने दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, नकद, गहने और बैंक बैलेंस समेत 5 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है. इस मामले में करीब 2,000 से ज्यादा होमबायर्स के प्रभावित होने की बात कही जा रही है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Minister Ganesh Joshi

विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने ली कृषि एवं उद्यान विभाग की संयुक्त बैठक

January 2, 2024
भारतीय विचार के मजबूत स्तंभ ‘11 महानायक’

भारतीय विचार के मजबूत स्तंभ ‘11 महानायक’

April 25, 2026
JDS

कर्नाटक चुनाव में किंग बनेगी जेडीएस!

May 10, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं
  • राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों पर FIR दर्ज
  • केतन हत्याकांड: मंगेतर सिया और कथित प्रेमी चेतन आमने-सामने, जांच में नया मोड़!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.