Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

हिमाचल: कर्मचारियों को नहीं मिली रही सैलरी-पेंशन, कांग्रेस और बीजेपी ने एक दूसरे पर लगाए आरोप

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 3, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
रिश्वतखोरी
16
SHARES
532
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला: हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट गहरा गया है। आलम ये है कि सरकार अपने कर्मचारियों को वेतन और पेंशन नहीं दे पा रही है। हिमाचल प्रदेश के 2 लाख से ज्यादा कर्मचारी और 1.50 लाख पेंशनर को सैलरी-पेंशन नहीं मिली है। ऐसा पहली बार हुआ है कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिला है। अब केंद्र सरकार से राजस्व घाटा अनुदान की 490 करोड़ रुपये की मासिक किस्त मिलने के बाद ही वेतन का भुगतान होगा। सामान्य तौर पर राजस्व घाटा अनुदान की किस्त पांच-छह तारीख को सरकार के खाते में पहुंचती है। इसके बाद 10 तारीख को केंद्रीय करों के 688 करोड़ रुपये पहुंचते हैं। ऐसे में अब इसके बाद ही पेंशन मिलेगी।

वेतन के लिए हर महीने दो हजार करोड़ रुपये की जरूरत

इन्हें भी पढ़े

aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
Load More

दरअसल, हिमाचल में सरकार के कर्मचारियों को वेतन के लिए हर महीने दो हजार करोड़ रुपये की जरूरत होती है। इसमें से वेतन के लिए 1200 करोड़ और पेंशन के लिए 800 करोड़ रुपये चाहिए। अब हालत यह है कि सरकार को यदि केंद्र से आपदा राहत के तौर पर कोई राशि आती है तो उसे भी वेतन व पेंशन की मद में डायवर्ट नहीं किया जा सकता। इस तरह से यह संकट गंभीर हो गया है।

डबल इंजन की सरकार ने खजाने को लूटा

हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने प्रदेश में आर्थिक संकट की बातों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं । प्रदेश में कर्मचारियों की सैलरी को रोका नहीं गया बल्कि आर्थिक  सुधार किया जा रहा है। थोड़ी बहुत समस्या है प्रदेश को आगे बढ़ाना है । बोर्ड और निगम के कर्मचारियों की सैलरी पहले ही जारी कर दी गई है। सरकारी विभाग का सिस्टम को ठीक किया जा रहा है और निश्चित तौर पर जल्द ही सैलरी जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वित्तिय प्रबंधन पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। हम जनता को बताना चाहते हैं कि पूर्व की डबल इंजन की सरकार ने कैसे खजाने को लूटा है। उन्होंने पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

कांग्रेस सरकार की गारंटियां बनी वजह?

वही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने  प्रदेश में आर्थिक संकट की वजह कांग्रेस सरकार की गारंटियों को करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार हुआ की 3 तारीख भी जाने के बाद भी कर्मचारियों को वेतन और पेंशनरों को पेंशन नहीं मिल पाई है। इस हिसाब की प्रदेश में गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। हिमाचल में ऐसी स्थिति आई है कि कर्मचारियों को वेतन देने में यह सरकार असमर्थ हो गई है। सरकार को इस विषय को गंभीरता से लेना चाहिए। हिमाचल दिवालियापन की कगार पर खड़ा हो गया है।

हर वक्त केंद्र को कोसने रहना उचित नहीं: जयराम ठाकुर

वही केंद्र द्वारा मदद नहीं करने के आरोपों पर जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र से रिवेन्यू डेफिसेन्ट ग्रांट हिमाचल को मिलती है। 6 तारीख  को उसकी किस्त आएगी। उसे रोका नहीं गया है । इसके अलावा केंद्र से क्या मदद चाहिए? प्रदेश के मुख्यमंत्री को स्वीकार करना चाहिए कि प्रदेश में आर्थिक संकट है। हर वक्त केंद्र को कोसने रहना उचित नहीं है। प्रदेश में  सरकार कांग्रेस की है तो उनकी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि सत्ता को हासिल करने के लिए कांग्रेस ने झूठी गारंटी दी। सरकार गारंटी को लागू करने लगी तो प्रदेश में  आर्थिक संकट में आ गया । प्रदेश में आर्थिक संकट के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह दूसरे राज्यों के लिए भी उदाहरण है, जिस तरह से कांग्रेस फ्रीवेज के तहत राहुल गांधी का  खटाखट का फार्मूला है, इससे दूसरे प्रदेशों की आंखें भी खुल गई हैं कि जो झूठी गारंटी दी जाती है तो उसका यही हश्र  होगा। कर्मचारियों को समय पर सैलरी नहीं मिलेगी और आने वाले समय में हिमाचल में संकट और भी गहरा हो जाएगा।

 सैलरी में देरी से कर्मचारी हो रहे परेशान

वहीं कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सैलरी कब आएगी इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है और न ही सरकार ने इसकी कोई आधिकारिक सूचना दी है। कर्मचारियों को इधर-उधर से उधार लेकर खर्चा चलाना पड़ रहा है। कर्मचारियों को बिजली, पानी, राशन इत्यादि के बिल देने होते हैं जो नहीं दे पा रहे हैं। ईएमआई पर भी असर हो रहा है। बैंक से कर्मचारियों को फोन आ रहे हैं और कुछ को तो पेनल्टी भी लग गई है। जो कर्मचारी सरकार के खिलाफ़ आवाज उठा रहा है उसके तबादले किए जा रहे हैं।

बता दें कि हिमाचल सरकार पर लगभग 94 हजार करोड़ रुपए का कर्ज और 10 हजार करोड़ की कर्मचारियों की देनदारियां बकाया है। सरकार की आमदनी का ज्यादातर हिस्सा सैलरी-पेंशन, पुराना कर्ज लौटाने में खर्च हो रहा है। केंद्र से भी निरंतर बजट में कटौती हो रही है। इससे सरकार आर्थिक संकट से जूझ रही है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Yeti Narasimhanand Gir

एक बार फिर टूटा महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी पर पुलिस का कहर

September 29, 2023
बगलिहार बांध

बगलिहार बांध: भारत का जल शक्ति हथियार, जिससे थर्राता है पाकिस्तान!

May 5, 2025
india-pakistan

युद्धविराम के लिए पाकिस्तान ने किया आग्रह, शांति के लिए भारत ने बढ़ाये कदम

May 10, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.