Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

ऐसा क्या बोल गए अमेरिकी राष्ट्रपति कि खुशी से झूम उठा तालिबान?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 2, 2023
in विशेष, विश्व
A A
Biden
26
SHARES
857
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को अफगानिस्तान में अल-कायदा की मौजूदगी पर एक बयान दिया। तालिबान ने इस बयान का न सिर्फ स्वागत किया बल्कि इसके आधार पर संयुक्त राष्ट्र की हालिया रिपोर्ट का खंडन भी कर दिया। तालिबान दावा करता है कि अफगानिस्तान में अल-कायदा मौजूद नहीं है जिस पर बाइडन ने अपने हालिया बयान से मुहर लगा दी। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की ओर से छात्र कर्ज माफी स्कीम को खारिज किए जाने के बाद बाइडन एक प्रेस कान्फ्रेंस को खत्म करके निकल रहे थे। तभी एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या वह 2021 में अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी के दौरान गलतियों को स्वीकार करते हैं?

वाइट हाउस के अनुसार, बाइडन ने जवाब दिया, ‘नहीं, नहीं। इसके नतीजे दिखने लगे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘क्या आपको याद है कि मैंने अफगानिस्तान के बारे में क्या कहा था? मैंने कहा था कि अल कायदा वहां नहीं होगा। मैंने कहा था कि हमें तालिबान से मदद मिलेगी। अब क्या हो रहा है? क्या हो रहा है? अपनी खबरें पढ़ें। मैं सही था।’ दरअसल यह सवाल शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट को लेकर पूछा गया जिसमें कहा गया था कि सही फैसले न ले पाने के चलते अमेरिकी अधिकारियों को 2021 में अफगानिस्तान से निकासी अभियान के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

इन्हें भी पढ़े

The CEO said, "Do you come here to study or to play politics?"

किताब मांगने पहुंची छात्राएं, CEO बोले – पढ़ने आती हो या राजनीति करने..!

September 29, 2026
दवा उद्योग

अमेरिका ने कुछ खास भारतीय दवाओं पर जीरो टैरिफ का किया ऐलान!

September 28, 2026
Petal Gehlot

कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!

September 26, 2026
Netanyahu

3 देशों पर नेतन्याहू की नजरें टेढ़ीं…तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस से क्यों चिढ़ा इजराइल?

September 25, 2026
Load More

तालिबान ने किया बयान का समर्थन

तालिबानी विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बाइडन के इस बयान का समर्थन किया। मंत्रालय ने कहा, ‘हम अफगानिस्तान में सशस्त्र समूहों की गैर-मौजूदगी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बयान को वास्तविकता की स्वीकृति मानते हैं।’ तालिबान ने कहा, ‘यह बयान संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध निगरानी टीम की हालिया रिपोर्ट का खंडन करता है जिसमें अफगानिस्तान में बीस से अधिक सशस्त्र समूहों की मौजूदगी और संचालन का आरोप लगाया गया है।’

यूएन की रिपोर्ट और तालिबान के दावे

संयुक्त राष्ट्र ने मई में अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि ऐसे संकेत हैं कि अल-कायदा जैसे समूह अफगानिस्तान में दोबारा सिर उठा रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया, ‘तालिबान के अल-कायदा और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के साथ मजबूत संबंध बने हुए हैं।’ तालिबान शासन इस बात पर जोर देता है कि वह अपनी धरती का इस्तेमाल अन्य देशों के खिलाफ साजिश रचने वाले समूहों को नहीं करने देंगे। तालिबान ने पिछले साल काबुल में अमेरिकी ड्रोन हमले में अल-कायदा सरगना अयमान अल-जवाहिरी की हत्या को भी स्वीकार नहीं किया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

जन समुदाय के समाजिक एवं आर्थिक विकास में अपना योगदान दे रहा हैं हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान

May 14, 2024

सीएम पद के लिए सिद्धरमैया का स्वभाविक चेहरा!

May 16, 2023
indus water treaty

सिंधु जल समझौता रद्द, पाकिस्तान में खलबली, भारत के कड़े रुख से दुनिया हैरान!

April 27, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.