Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

मौसम ने किया ऐसा खेला, सबने सड़क पर ही लगाया चुनावी ‘मेला’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 1, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
15
SHARES
488
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पटना: बिहार में चक्रवात मोंथा की तूफानी बारिश के कारण कई बड़े नेताओं की चुनावी रैलियां और सभाएं रद्द करनी पड़ींमुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधुबनी में बिना मंच और माइक के जनता से सीधे संवाद करने के लिए रोड शो करते नजर आएखराब मौसम के कारण तेजस्वी का हेलिकॉप्टर नहीं उड़ा तो उन्होंने फोन से ही चुनावी सभाओं को संबोधित किया

बिहार के चुनावी मौसम में चक्रवात मोंथा की वजह से बरसी तूफानी बारिश ने नेताओं की तैयारियों पर पानी फेर दिया. बड़े-बड़े नेताओं की चुनावी रैलियां और जनसभाएं रद्द करनी पड़ीं. सीएम नीतीश कुमार से लेकर तेजस्वी यादव तक अपनी रैलियां नहीं कर पाए. मंच भले ही भीग गया, लेकिन जनता से जुड़ने के जोश में उन्होंने सड़क और फोन पर ही चुनावी मेला सजा लिया.

इन्हें भी पढ़े

Journalist's bike number plate was used fraudulently

पत्रकार की बाइक नंबर प्लेट का हुआ फर्जी इस्तेमाल, एसएसपी मथुरा से एफआईआर की मांग

August 5, 2026
Livestock development and research

पशुधन विकास एवं अनुसंधान को मिलेगी नई दिशा : डुवासु

August 5, 2026
Bachchu Sharma

सर्वसम्मति से बच्चू शर्मा बने मैथिल ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष

August 5, 2026
speaker satish mahana

यूपी विधानसभा में राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर हंगामा, स्पीकर सतीश महाना ने जताई नाराजगी; बोले- ‘चंदा दिया है तो रसीद दिखाइए’

August 5, 2026
Load More

मंच भीगा तो नीतीश पैदल निकल पड़े

नीतीश कुमार सड़क पर उतर पड़े तो तेजस्वी यादव ने फोन से ही अपने समर्थकों को संबोधित किया. मोकामा से जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह भी समर्थकों के साथ पैदल चुनाव प्रचार करने निकल पड़े. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी में बारिश की परवाह किए बिना सड़क पर उतरकर लोगों से संवाद किया. मधुबनी जिले के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र के गंगौर गांव में रोड शो के दौरान बिना माइक, बिना मंच के उन्होंने सीधे जनता के बीच खड़े होकर अपनी बात रखी.

सीएम ने वीडियो संदेश से रखी अपनी बात

जेडीयू की तरफ से सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में नीतीश कुमार ने कहा कि बिहारी होना अब गर्व की बात है. उन्होंने अपने परिवार के लिए कभी कुछ नहीं करने और बिहार के विकास को ही हमेशा प्राथमिकता देने की भी बात कही. नीतीश का कहना था कि नवंबर 2005 में उनकी सरकार बनने के बाद से राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है.

तेजस्वी ने फोन से सभाओं को किया संबोधित

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का हेलिकॉप्टर खराब मौसम की वजह से शनिवार को भी उड़ान नहीं भर सका. इसकी वजह से तेजस्वी ने फोन के जरिए ही सभाओं को संबोधित किया. एक फेसबुक पोस्ट करके उन्होंने बताया कि आज मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, छपरा और वैशाली जिलों के 16 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं हैं. कुछ को फोन पर संबोधित किया है. अब मौसम थोड़ा साफ हुआ तो बाकी बची 9 सभाओं को संबोधित करने निकले हैं. वीडियो में तेजस्वी गाड़ी में बैठकर फोन से सभा को संबोधित करते हुए भी नजर आ रहे हैं.

अनंत सिंह ने भी पैदल प्रचार किया

मोकामा से जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह भी पीछे नहीं रहे. अनंत सिंह ने बारिश की परेशानियों के बीच मोकामा में पैदल यात्रा की और लोगों से संपर्क साधा. मोकामा में ‘छोटे सरकार’ बनाम ‘दादा’ के बीच चुनावी टक्कर है. अनंत सिंह छोटे सरकार के नाम चर्चित हैं, वहीं  ‘दादा’ के नाम से लोकप्रिय सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी राजद के टिकट पर मैदान में हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Taranjit Singh Sandhu

मानसून से पहले वर्षा जल संचयन परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश, उपराज्यपाल ने गुणवत्ता और सुरक्षा पर दिया जोर

June 16, 2026
wcl

वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड में वेंडर डेवेलपमेंट प्रोग्राम

November 20, 2023
student

तैयारी: बच्चे इंडिया नहीं, भारत पढेंगे!

October 27, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • शेख़ हसीना का बड़ा दावा, 2024 का छात्र आंदोलन नहीं था शांतिपूर्ण, बताया संगठित राजनीतिक साज़िश
  • दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ‘टीबी-मुक्त भारत अभियान’ में हुई शामिल
  • पत्रकार की बाइक नंबर प्लेट का हुआ फर्जी इस्तेमाल, एसएसपी मथुरा से एफआईआर की मांग

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.