Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 20, 2026
in लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य
A A
water
25
SHARES
841
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पानी पीने के तुरंत बाद भी अगर गला सूखता महसूस हो और बार-बार प्यास लगती रहे तो इसे मामूली चीज समझकर नजरअंदाज करना सही नहीं है. डॉक्टरों के मुताबिक, यह लक्षण भले ही खुद कोई बीमारी न हो, लेकिन यह शरीर में किसी गड़बड़ी की तरफ इशारा जरूर कर सकता है.

ज्यादातर मामलों में बार-बार प्यास लगने की वजह डिहाइड्रेशन ही होती है. मेहनत करने, ज्यादा पसीना निकलने, तेज धूप में रहने या नमक वाली चीजों का ज्यादा सेवन करने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे प्यास बार-बार लगती रहती है. कैफीन और शराब का ज्यादा सेवन भी शरीर से पानी निकालने का काम करता है, जो इस दिक्कत को और बढ़ा सकता है.

इन्हें भी पढ़े

smoking cigarettes

क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच

August 16, 2026
blood pressure

बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया

August 10, 2026
Swine flu hits Delhi

दिल्ली में स्वाइन फ्लू की दस्तक! क्या हैं लक्षण, कब और कहां कराएं जांच?

August 7, 2026
दालचीनी, मेथी

सेहत के लिए फायदेमंद है दालचीनी, मेथी और हल्दी का मिश्रण, मिलेंगे ये फायदे

August 6, 2026
Load More

डायबिटीज का भी हो सकता है संकेत

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बार-बार और असामान्य रूप से प्यास लगना डायबिटीज का शुरुआती लक्षण हो सकता है. जब ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है तो शरीर पेशाब के जरिए एक्स्ट्रा ग्लूकोज बाहर निकालने की कोशिश करता है, इसी प्रोसेस में शरीर से पानी भी बाहर निकल जाता है, जिससे बार-बार प्यास लगने लगती है.

बीमारी में भी बिगड़ता है पानी का संतुलन

किडनी शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने का काम करती है. अगर किडनी सही तरीके से काम न करे, तो यह संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे बार बार प्यास लगने की समस्या हो सकती है. ऐसे में यह लक्षण किडनी से जुड़ी दिक्कत की तरफ भी इशारा कर सकता है.

डायबिटीज इन्सिपिडस भी है एक वजह

डायबिटीज इन्सिपिडस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में एक खास हार्मोन की कमी हो जाती है, जिससे अत्यधिक प्यास लगने के साथ साथ बार बार पेशाब भी आता है. यह डायबिटीज मेलिटस से बिल्कुल अलग स्थिति है, लेकिन इसके लक्षण काफी हद तक मिलते जुलते होते हैं.

मुंह सूखना भी हो सकता है वजह

कई बार मुंह में पर्याप्त लार न बनने की वजह से भी बार-बार प्यास महसूस होती है, इसे ड्राई माउथ कहा जाता है. इसमें मुंह, गला और जीभ रूखी हो सकती है, कई बार होंठ भी फटने लगते हैं. कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट के तौर पर भी यह समस्या हो सकती है.

कब लेनी चाहिए डॉक्टर की सलाह?

अगर यह लक्षण लगातार बना रहे, खासकर उन लोगों में जिन्हें पहले से डायबिटीज, किडनी या हार्मोन से जुड़ी कोई बीमारी है, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. बच्चों और बुजुर्गों में यह लक्षण ज्यादा गंभीर हो सकता है, इसलिए समय पर जांच और सही इलाज जरूरी है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
जलवायु परिवर्तन

सीओपी27: दुनिया के नेताओं ने जलवायु परिवर्तन पर 2022 में क्या किया है

November 6, 2022
किसान आंदोलन

किसानों और सरकार के बीच बातचीत आज, इन बातों पर होगी चर्चा!

February 18, 2024

पृथ्वी और हम कण जितने!

July 26, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
  • WhatsApp पर PAN और Aadhaar शेयर करने वाले सावधान, आपकी एक गलती बढ़ा सकती है परेशानी
  • छात्र आंदोलन के बाद बीजेपी ने बदली रणनीति! ‘एक दिन, एक यूनिवर्सिटी’ दौरे का बना प्लान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.