नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर एसआईआर टोली की गहन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र रावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन राज्यमन्त्री मनोहर लाल पंथ व विशिष्ट अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा रहे।
इस मौके पर राज्यमन्त्री ने कहा कि कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को एसआईआर की जानकारी देकर जागरूक करें। सदर विधायक ने कहा कि सभी कार्यकताओं को एसआईआर के सम्बन्ध में सभी फार्मों की जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि 1 जनवरी को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को फॉर्म 6 भरने को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जिला संयोजक सभी मण्डल अध्यक्षों को अवगत करायें कि जिन मतदाताओं को संशोधन कराना है, वो फार्म 8 भरें।







