Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

‘बोलने की आजादी का मतलब कुछ भी कहना नहीं, समाज में नफरत फैलाने से बचें’ : सुप्रीम कोर्ट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 14, 2025
in राष्ट्रीय
A A
Supreme court
14
SHARES
477
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने लोगों को नसीहत दी है कि वह कुछ बोलते या लिखते समय अपनी जिम्मेदारी को समझें. कोर्ट ने कहा है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एक अनमोल अधिकार है, लेकिन लोगों को खुद पर नियंत्रण रखना होगा. बोलने की आजादी के नाम पर कुछ भी कह देना सही नहीं. अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो सरकार और पुलिस को दखल देना होगा.

वजाहत खान की याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दी नसीहत

इन्हें भी पढ़े

Khagantak-243

IAF ने किया Khagantak-243 बम का सफल परीक्षण, नए हथियार की पूरी ताकत समझिए

September 3, 2026
Prime Minister modi

जल सुरक्षा पर प्रधानमंत्री का बड़ा जोर, राज्यों के साथ मिलकर बनेगी जल प्रबंधन की नई रणनीति

September 3, 2026
Indian economic

वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में आर्थिक विकास दर ने चौंकाया

September 2, 2026
india economy

तेजी से बदल रही है भारत की तस्वीर!

September 2, 2026
Load More

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बी वी नागरत्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह टिप्पणी पश्चिम बंगाल के रहने वाले वजाहत खान की याचिका पर की. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी की वजह बनने वाला वजाहत खान फिलहाल खुद कानून के शिकंजे में है. हिंदू समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने के आरोप में उस पर पश्चिम बंगाल के अलावा असम, महाराष्ट्र और हरियाणा में एफआईआर दर्ज हुई है. उसने राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

वजाहत खान ने कहा है कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार कर रखा है. अब दूसरे राज्यों में दर्ज केस में उसकी गिरफ्तारी न हो. बाकी केस भी कोलकाता ट्रांसफर कर दिए जाएं. 23 जून को हुई पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने उसे दूसरे राज्यों में दर्ज एफआईआर में गिरफ्तारी से राहत दी थी. सोमवार (14 जुलाई 2025) को हुई सुनवाई में इस राहत को अगली तारीख तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

सुनवाई के दौरान वजाहत के वकील ने कहा कि उसने अपने विवादित ट्वीट हटा दिए हैं और उनके लिए सार्वजनिक माफी मांगी है. वह इस बात के लिए शर्मिंदा है कि जैसे बयान के लिए उसने दूसरों पर केस दर्ज करवाया, वैसी बातें वह खुद भी कह चुका है. इस पर जजों ने कहा, “सोशल मीडिया से पोस्ट डिलीट करने का मतलब यह नहीं कि जो बात कही गई थी, वह खत्म नहीं हो गई.”

नफरती पोस्ट करने से बचें लोग- सुप्रीम कोर्ट

कोर्ट ने इस बात पर चिंता जताई कि देश भर में लोगों के सोशल मीडिया पोस्ट के लिए एफआईआर दर्ज हो रहे हैं. जस्टिस नागरत्ना ने कहा, “हर बार नई एफआईआर और आरोपी को जेल में डालने से क्या होगा? यह कोई समाधान नही है. लोगों को खुद ही नफरती सामग्री पोस्ट करने, शेयर करने या लाइक करने से बचना चाहिए.”

बेंच ने कहा कि लोग एक बटन दबाते हैं और कुछ भी इंटरनेट पर डाल देते हैं. अभिव्यक्ति की आजादी के ऐसे दुरुपयोग से मुकदमों की संख्या बढ़ रही है. सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कुछ दिशानिर्देश बनाए जाने की जरूरत है. सामाजिक भाईचारा नष्ट करने वाले बयानों पर कार्रवाई जरूरी है, लेकिन यह भी देखना होगा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दमन न हो.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

ऐसे कैसे बेरोजगारों को मिलेगी सरकारी नौकरी! रजिस्ट्रेशन भी हुआ बंद

October 12, 2022
TERI Summit pm modi

चुनाव पर दिखेगा PM मोदी के हिमाचल दौरे का असर

October 15, 2022
Seva Bharati organized health checkup camp

सेवा भारती ने माधवपुरम में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

January 28, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IAF ने किया Khagantak-243 बम का सफल परीक्षण, नए हथियार की पूरी ताकत समझिए
  • आर्कटिक-NSR पर PM मोदी-पुतिन करेंगे डील! मिनरल्स का भंडार मिलेगा
  • जनसुनवाई में बोलीं CM रेखा गुप्ता, जनता के लिए हमेशा खुला है सरकार का दरवाजा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.