Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

दोस्ती और मजबूत होगी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 14, 2023
in विशेष, विश्व
A A
PM Modi in France
19
SHARES
621
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर फ्रांस में हैं। आज बैस्टील डे परेड प्रोग्राम में वह गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर शामिल होंगे। यह यात्रा इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों का यह 25वां साल है। द्विपक्षीय रिश्तों के संदर्भ में यह बात याद की जा सकती है कि फ्रांस ने भारत को उस समय समर्थन दिया था, जब उसे इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। 1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण के बाद भारत पर प्रतिबंध लगाए जाने का फ्रांस ने विरोध किया था। इस पॉजिटिव पॉइंट से दोनों देशों के रक्षा संबंध आगे ही बढ़ते गए।

फ्रांस भारतीय सेना को आधुनिक लड़ाकू जेट और पनडुब्बियों जैसे महत्वपूर्ण साजो-सामान की आपूर्ति करता रहा। 2018 से 2022 के बीच फ्रांस भारत का दूसरा सबसे बड़ा डिफेंस सप्लायर बन गया। आज की तारीख में देश के कुल रक्षा आयात का 29 फीसदी फ्रांस से ही होता है। पीएम मोदी की मौजूदा यात्रा इस मायने में अहम मानी जा रही है कि इसमें 26 राफेल मरीन फाइटर जेट्स और तीन अतिरिक्त स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद का समझौता हो सकता है। अगर यह हो जाता है तो भारत को सैन्य हथियारों के मामले में उस अनिश्चितता से उबरने में आसानी होगी, जो यूक्रेन युद्ध के चलते रूसी डिफेंस सप्लाई में आई बाधाओं के चलते पैदा हुई है।

इन्हें भी पढ़े

ABVP's dominance in DUSU elections

विश्लेषण : डूसू चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, जेन ज़ी के वोट पर क्यों छिड़ी बहस?

September 20, 2026
Dattatreya Hosabale

श्रम साधक मजबूत होंगे तो समाज और भविष्य दोनों मजबूत होंगे : दत्तात्रेय होसबाले

September 20, 2026
Indian and US armies

भारत-अमेरिकी सेनाओं का युद्ध अभ्यास, AI-ड्रोन और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर पर फोकस

September 19, 2026
us israel attack on iran

अमेरिका को ईरान युद्ध कितना महंगा पड़ा?

September 19, 2026
Load More

इसके अलावा भारत और फ्रांस के रिश्तों का एक और अहम पहलू यह है कि भू-राजनीति के हाल के दिनों में बदलते समीकरण भी इन दोनों देशों को करीब ला रहे हैं। कई वजहों से ट्रांस अटलांटिक अलायंस सिस्टम में फ्रांस कुछ अलग-थलग पड़ा दिख रहा है। उदाहरण के लिए, 2021 में बने ऑकस (ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका) का जिक्र किया जा सकता है, जिससे फ्रांस को बाहर रखा गया। फ्रांस इसका जवाब भारत जैसे देशों से अपनी करीबी बढ़ाने की कोशिशों के रूप में दे रहा है।

यह स्थिति भारत के अनुकूल है, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उसके साथ तालमेल बढ़ाना चाहता है। बढ़ाए भी क्यों ना। आखिर दोनों देश इस क्षेत्र में वर्चस्वादी चीन के खिलाफ हैं। लेकिन फिर भी दोनों देशों के रिश्तों का सबसे अहम पक्ष व्यापारिक गतिविधियों का ही है। इसी क्षेत्र में सबसे ज्यादा संभावनाएं भी हैं। हालांकि इस क्षेत्र में भी प्रगति हुई है लेकिन इसके बावजूद 2022-23 में दोनों देशों के बीच का व्यापार महज 12.56 अरब डॉलर का रहा। जानकारों के मुताबिक यह काफी कम है और थोड़े प्रयासों से भी इसमें अच्छा-खासा इजाफा हो सकता है। इसलिए दोनों पक्षों को अब भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच जल्द से जल्द मुक्त व्यापार समझौता करने की दिशा में प्रयास तेज करने पर ध्यान देना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

वेकोलि ने मनाया सोल्लास ‘विश्व पर्यावरण दिवस’

June 5, 2024
CSIR-IHBT

आम लोगों के लिए खुला ट्यूलिप गार्डन

February 3, 2024
india-us trade deal

टैरिफ के बावजूद आर्थिक क्षेत्र में अमेरिका से आगे निकलता शेष विश्व

January 30, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘यह सनातन और वैदिक परंपरा अपमान’, गयाजी में ऑनलाइन पिंडदान के विरोध में पुरोहित
  • सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!
  • पीएम मोदी ने 10 मीटर राइफल में सिल्वर जीतने वाली महिला टीम को दी बधाई!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.