Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली को 24 घंटे पानी देने की तैयारी में सरकार, यमुना की सफाई के लिए युद्ध स्तर पर चल रहा काम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 21, 2022
in दिल्ली
A A
Arvind Kejriwal
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार दिल्ली के हर घर को 24 घंटे नल से साफ पानी देने, सभी अनाधिकृत कालोनियों के घरों को सीवर लाइन से जोड़ने और यमुना की सफाई करने को लेकर बेहद गंभीरता से काम कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर इन परियोजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल ने इन योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट का जायजा लिया और अधिकारियों को सभी योजनाओं में तेजी लाने और समय सीमा के अंदर काम पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संबंधित मंत्री और अधिकारियों के साथ दिल्ली जल बोर्ड की विभिन्न योजनाओं और दिल्ली ड्रेनेज सिस्टम की समीक्षा बैठक की। हर घर में 24 घंटे पानी की आपूर्ति, सीवर लाइन कनेक्शन और यमुना की सफाई मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है।

इन्हें भी पढ़े

ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
ABVP's Yash Dabas

डीयू चुनाव : ABVP के यश डबास बने अध्यक्ष, NSUI का सूपड़ा साफ

September 19, 2026
Load More

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में सोमवार को समीक्षा बैठक में हर घर में 24 घंटे साफ पानी की आपूर्ति, सीवर लाइन, विश्व स्तरीय ड्रेनेज सिस्टम, यमुना की सफाई, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक की। सीएम अरविंद केजरीवाल ने हर घर को सीवर लाइन से जोड़ने के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीवर लाइन का कनेक्शन देने के लिए एक समय सीमा निर्धारित करने के निर्देश दिए, ताकि सबको कनेक्शन दिया जा सके।

मुख्यमंत्री ने यमुना को साफ करने के लिए चल रहे प्लान पर विस्तार से चर्चा की। दिल्ली में मुख्य रूप से तीन ड्रेनेज हैं। दिल्ली सरकार ने योजना बनाई है कि ड्रेनेज में जितना भी पानी आएगा, उस पानी को ट्रीट किया जाएगा और उसके बाद यमुना में डाला जाएगा। साथ ही, यह योजना भी बनी है कि जो गंदा पानी होगा, उसका उपयोग सिंचाई और ग्राउंड वाटर रिचार्ज में किया जाएगा। जिससे दिल्ली का ग्राउंड वाटर लेवल बेहतर हो सके।

जलापूर्ति बढ़ाने के लिए गंभीरता से काम

दिल्ली सरकार ने जलापूर्ति बढ़ाने के लिए पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है। दिल्ली में मौजूदा समय में करीब 986 एमजीडी पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसे और बढ़ाने पर बल दिया जा रहा है। दिल्ली में मार्च 2021 तक करीब 920 एमजीडी पानी की आपूर्ति की जा रही थी। पिछले एक वर्ष में दिल्ली सरकार ने इसे बढ़ाकर 986 एमजीडी कर दिया है। दिल्ली सरकार ने इसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाने पर जोर दे रही है। इस अथक प्रयासों से अप्रैल 2022 तक दिल्ली में पानी की आपूर्ति बढ़कर करीब 1020 एमजीडी तक हो जाएगी। इसी तरह, कार्य योजना पर काम करके मार्च 2023 तक दिल्ली में पानी की आपूर्ति का स्तर करीब 1110 एमजीडी तक पहुंचा दिया जाएगा और जून 2023 तक दिल्ली में जलापूर्ति बढ़कर करीब 1180 एमजीडी तक हो जाएगी।

उपचारित जल के दोबारा उपयोग पर तेजी से चल रहा काम

दिल्ली में वर्तमान में 67.9 एमजीडी पानी को ट्रीट कर के दोबारा उपयोग में लिया जा रहा है। दिल्ली सरकार की योजना है कि मार्च 22 तक 107.9 एमजीडी तक इसे पहुंचा दिया जाए। साथ ही, जून 2022 तक इसे 155.9, जुलाई 2022 तक 188.9, अक्टूबर 2022 तक 222.9, दिसंबर 2022 तक 241.4, जनवरी 2023 तक 480.4 और जून 2023 तक इसे 528.4 एमजीडी तक बढ़ाने की योजना पर काम चल रहा है।

यमुना में औद्योगिक कचरा गिराने वाली 86 इंडस्ट्री सील

दिल्ली में स्थित उद्योगों से निकलने वाले कचरे को यमुना में गिरने से रोकने और ग्राउंड में जाने से रोकने को लेकर दिल्ली सरकार गंभीर है। दरअसल, फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल युक्त कचरे को जमीन के अंदर डाल देती हैं या फिर नाले के जरिए यमुना में बहा देती हैं। यमुना के पानी में झाग बनने और पानी को दूषित करने में इसकी बहुत बड़ी भूमिका होती है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने पिछली बैठक में साफ कहा था कि औद्योगिक कचरे को यमुना में गिरने से तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। इसके बाद दिल्ली जल बोर्ड ने सभी इंडस्ट्री का मौका मुआयना किया था। अधिकारियों ने हर सप्ताह करीब 600 इंडस्ट्री का सर्वे किया और अभी तक 4375 इंडस्ट्री का सर्वे कर लिया गया है। दिल्ली सरकार से मिले निर्देश के बाद अधिकतर इंडस्ट्री में मानकों का पालन किया जा रहा है। लेकिन जिन इंडस्ट्री ने मानकों का पालन नहीं किया, उनको सील किया जा रहा है। अभी तक 86 इंडस्ट्री को मानकों का उल्लंघन करने पर सील कर दिया गया है।

इसके अलावा, यमुना सफाई मिशन के तहत केजरीवाल सरकार विभिन्न मोर्चों पर काम कर रही है। सभी अनधिकृत कॉलोनियों को सीवर लाइन से जोड़ा जा रहा है, ताकि नालियों के जरिए आने वाला गंदा पानी यमुना में न गिरे। जेजे कालोनियों से निकलने वाली नालियों की टैपिंग की जा रही है। मौजूदा एसटीपी को उन्नत किया जा रहा है और नए एसटीपी भी बनाए जा रहे हैं। सभी प्रमुख नालों और उप-नालों की टैपिंग की जा रही है, जिसे नजफगढ़ और सप्लीमेंट्री ड्रेन में लाया जाएगा। सीईटीपी का उन्नयन किया जा रहा है और सभी औद्योगिक नालों की टैपिंग की जा रही है। एसडब्ल्यू नालों में जाने वाले सभी सीवरों को प्लग किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india-china

कैसे बनेगा आत्मनिर्भर भारत? घटने के बजाय चीन पर बढ़ गई हमारी निर्भरता

July 3, 2024
Pahalgam Attack

Pahalgam Attack : लंदन में पाकिस्तानी अधिकारी का दुस्साहस, भारतीयों को गला काटने का इशारा!

April 27, 2025

लंबा है सियासी परिवारों में बगावत का इतिहास!

April 9, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.