Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली को निर्मला ताई ने क्या कुछ दिया? जानिए

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 24, 2024
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
Nirmala
12
SHARES
411
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली समेत देशभर में मेट्रो परियोजनाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार ने इस साल बजट में 9.38% की बढ़ोतरी की है। वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में केंद्र सरकार ने आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय को मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए कुल 21,335.98 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है, जबकि पिछले साल 19508 करोड़ रुपये दिए गए थे। इस लिहाज से देखा जाए, तो इस बार केंद्र सरकार ने मेट्रो प्रोजेक्ट्स के लिए 1828 करोड़ रुपये ज्यादा दिए हैं। इनमें से 21,247.94 करोड़ रुपये कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए और 88.04 करोड़ रुपये रेवेन्यू के तहत दिए गए हैं। वहीं, रैपिड रेल के लिए भी इस साल केंद्रीय बजट में 3596 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। अगर 2022-23 के बजट से तुलना करें, तो उसके मुकाबले इस बार मेट्रो प्रोजेक्ट्स के लिए 13% ज्यादा बजट मिला है। केंद्र सरकार ने 2022-23 में मेट्रो प्रोजेक्ट्स के लिए 18,831.44 करोड़ रुपये बजट में आवंटित किए थे।

दिल्ली मेट्रो को कितना मिलेगा पैसा?

इन्हें भी पढ़े

CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
el niño

भारत पर मंडरा रहा गंभीर खतरा! 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों की चेतावनी- कुछ तो बड़ा होने वाला है

September 20, 2026
Rahul Gandhi's

राहुल गांधी का युवा कनेक्ट, डूसू में कांग्रेस का डि-कनेक्ट, अब रणनीति पर उठे सवाल !

September 20, 2026
ABVP's dominance in DUSU elections

विश्लेषण : डूसू चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, जेन ज़ी के वोट पर क्यों छिड़ी बहस?

September 20, 2026
Load More

जहां तक दिल्ली मेट्रो का सवाल है, तो इस साल मेट्रो प्रोजेक्ट्स के लिए आवंटित 21,336 करोड़ रुपये में से डीएमआरसी को कितना पैसा मिलेगा, यह आने वाले दिनों में पता चलेगा। इसकी वजह यह है कि केंद्र सरकार अब केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के जरिए देशभर के मेट्रो प्रोजेक्ट्स को उनकी जरूरतों के हिसाब से एकमुश्त बजट आवंटित करती है। आगे चलकर मंत्रालय उस बजट में से देश की अलग-अलग मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए फंड देता है। इस वक्त दिल्ली में मेट्रो के फेज-4 की तीन लाइनों पर काम चल रहा है, जबकि दो अन्य लाइनों पर काम जल्द शुरू होने वाला है। इन लाइनों के लिए भी फंड इसी बजट से मिलेगा।

मेट्रो प्रोजेक्ट्स के लिए 3364.51 करोड़ रुपये

वित्त वर्ष 2024-25 के तहत मेट्रो परियोजनाओं के लिए 3364.51 करोड़ रुपये केंद्र सरकार की हिस्सेदारी के रूप में दिए गए हैं। वहीं, सोवरन ग्रीन फंड के लिए भी इतनी ही रकम दी जाएगी। सब-ऑर्डिनेट डेट यानी मेट्रो परियोजनाओं के लिए लोन और टैक्स की भरपाई के लिए 1,092.02 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा जापानी की एजेंसी जायका से लिए गए लोन के भुगतान के लिए पास थ्रू असिस्टेंस के रूप में 16,791.41 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि पिछले साल इस मद में 13,658 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।

डीएमआरसी के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली मेट्रो के मामले में बजट को लेकर कभी कोई समस्या नहीं रही है। अगर फंड्स की कहीं कोई कमी रह भी जाती है, तो उसे रिवाइज्ड एस्टिमेट्स के जरिए पूरा कर दिया जाता है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस बार भी डीएमआरसी को उसकी जरूरतों के मुताबिक पर्याप्त फंड मिलेगा।

दिल्ली पुलिस के बजट में कटौती

दिल्ली पुलिस को आम बजट में 11,400.81 करोड़ रुपये मिले हैं। पिछली बार 11932.03 करोड़ रुपये का ऐलान किया गया था। जी-20 की वजह से दिल्ली पुलिस को बाद में कुल 12,128.83 करोड़ रुपये मिले। इस लिहाज अबकी बार दिल्ली पुलिस के बजट में छह फीसदी की कटौती की गई है। दिल्ली पुलिस इस रकम को रोजमर्रा के खर्चों के अलावा विभिन्न योजनाओं को लागू करने में लगाती है।

पुलिस को मिले 11400 करोड़

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में पेश बजट के दौरान दिल्ली पुलिस को मिलने वाली राशि का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस के लिए 2024-25 का अनुमानित बजट 14967.86 करोड़ रुपये बताया गया था। इस साल आम चुनाव होने के मद्देनजर केंद्र सरकार ने फरवरी में अंतरिम बजट पेश करते समय 11397.98 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था। रेवेन्यू यानी रोजमर्रा के खर्चों के लिए 11291.28 करोड़ रुपये, जबकि विभिन्न चीजों की खरीदारी आदि के लिए कैपिटल में 1106.70 करोड़ रुपये अलॉट किए थे।

मंगलवार को पेश आम बजट में बढ़ोतरी करते हुए इसे 11400.81 करोड़ रुपये कर दिया। रेवेन्यू के तौर पर 11291.28 करोड़ रुपये ही दिए गए, लेकिन 0.26 फीसदी का इजाफा करते हुए कैपिटल में 1109.53 करोड़ रुपये का ऐलान किया गया। दिल्ली पुलिस राजधानी के लॉ एंड ऑर्डर के अलावा ट्रैफिक मैनेजमेंट का काम भी करती है। लिहाजा कम्यूनिकेशंस इंफ्रास्ट्रक्चर और पुलिस सिस्टम में लेटेस्ट टेक्नॉलजी को लाने, ट्रैफिक सिग्नल का इंस्टॉलमेंट और पुलिसवालों की ट्रेनिंग पर कैपिटल के मद में दिया जाने वाला रुपया खर्च होता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Vinesh Phogat

शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों का साथ देने पहुंची विनेश फोगाट!

August 31, 2024
chirag paswan

चिराग की बिहार वापसी… नीतीश के उत्तराधिकारी बनने की राह में चुनौतियां और संभावनाएं !

June 10, 2025

मंत्री गणेश जोशी ने राम जन्मभूमि आंदोलन के कार सेवकों को किया सम्मानित

January 23, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘यह सनातन और वैदिक परंपरा अपमान’, गयाजी में ऑनलाइन पिंडदान के विरोध में पुरोहित
  • सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!
  • पीएम मोदी ने 10 मीटर राइफल में सिल्वर जीतने वाली महिला टीम को दी बधाई!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.