Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

गुरु-चेले में किस बात पर महासंग्राम?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 25, 2023
in दिल्ली
A A
Yogeshwar Dutt vs Bajrang Punia
25
SHARES
844
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली. कुश्ती की दुनिया में योगेश्वर दत्त और बजरंग पूनिया की गुरु-चेले की जोड़ी ने मिलकर कमाल किया. दोनों ने पूरी दुनिया को पिछले कुछ सालों में दिखा दिया कि एक अच्छे शिष्य के लिए गुरु क्या कर सकता है तो एक शिष्य अपने गुरु के लिए क्या कर सकता है. फिर बात 2016 की हो या फिर 2020 ओलिंपिक की, ऐसे ना जाने कितने किस्से होंगे, जब पूरे देश को गुरु चेले की इस जोड़ी पर गर्व हुआ होगा. ना गुरु ने साथ छोड़ा और ना चेले ने अपने गुरु को सम्मान देने में कोई कमी छोड़ी.

एक-दूसरे पर सब कुछ लुटाने वाले योगेश्वर और बजरंग की जोड़ी अब टूटती हुई सी लग रही है. दोनों के बीच दंगल शुरू हो गया है. दोनों के बीच संग्राम छिड़ गया है. कभी एक दूसरे की तारीफ करने वाले आज एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते नहीं थक रहे. दोनों के बीच संग्राम क्यों छिड़ गया, ये पूरा मामला जानने से पहले ये जान लीजिए कि दोनों ने एक दूसरे के लिए क्या किया था.

इन्हें भी पढ़े

special intensive revision

दिल्ली में 21 साल बाद शुरू हुआ SIR अभियान, 13 हजार से अधिक BLO करेंगे घर-घर सत्यापन

June 30, 2026
ev policy

दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी में क्या-क्या होगा खास, जानिए

June 29, 2026
fire service

दिल्ली में आग से निपटने के लिए फायर सर्विस का नया प्लान!

June 28, 2026
Delhi Traffic

दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान

June 27, 2026
Load More

पीछे हट गए थे बजरंग

बात 2016 की है. रियो ओलिंपिक सामने था. उसके लिए पहलवानों के ट्रायल्स हो रहे थे. बजरंग पूनिया, योगेश्वर दत्त सहित कई पहलवानों से देश को उम्मीद थी. बजरंग और योगेश्वर दोनों एक ही कैटेगरी में खेलते थे. ट्रायल्स में बजरंग पीछे हट गए. उनका कहना था कि ओलिंपिक टिकट के लिए वो योगेश्वर के खिलाफ नहीं लड़ना चाहते. बजरंग ने ओलिंपिक चैनल को कहा था कि वो कभी नहीं चाहते कि उनके और योगेश्वर के बीच कुछ भी आए. उनके इस कदम की हर तरफ तारीफ हुई थी.

बजरंग को बनाया स्टार

योगेश्वर भी बजरंग को स्टार बनाने में पीछे नहीं हटे. उन्होंने इसके बाद बजरंग को टोक्यो ओलिंपिक के लिए तैयार किया. 2008 से दोनों साथ में हैं. योगेश्वर ने बजरंग को हर जगह गाइड किया. अगर वो कहीं पर गलत होते तो योगेश्वर उन्हें सही रास्ता दिखाते. योगेश्वर की गाइडेंस में बजरंग ने कई मेडल जीते. जो जोड़ी अपने बीच कुछ भी आने देना नहीं चाहती थी, आज वो एक दूसरे के खिलाफ खड़े हैं. जिसकी वजह पहलवानों का धरना प्रदर्शन है.

एडहॉक कमिटी के फैसले से नाराज

दरअसल पिछले कुछ महीनों से बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक सहित कई पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था. बीते दिनों कुश्ती संघ का काम देख रही एडहॉक कमिटी ने धरना देने वाले पहलवानों को एशियन गेम्स के ट्रायल्स में छूट दी. जहां बाकी के पहलवानों को 4 से 5 मैच खेलने होंगे, वहीं इन पहलवानों को सिर्फ एक मैच खेलना होगा. योगेश्वर छूट के फैसले से काफी नाराज हैं.

बजरंग ने साबित करने के लिए कहा

योगेश्वर ने वीडियो शेयर करते हुए सवाल उठाया कि धरना देने वाले पहलवानों का मकसद सिर्फ छूट लेना ही था. उनका कहना है कि इन पहलवानों ने कमिटी को लेटर लिखकर छूट देने के लिए कहा. योगेश्वर के बयान से बजरंग काफी नाराज हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर जहर फैलाने का काम किया है. बजरंग ने कहा कि अगर ये साबित हो जाता है कि उन्होंने छूट की मांग की थी तो वो कुश्ती छोड़ देंगे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
World Human Rights Day

विश्व मानवाधिकार दिवस 2025 पर राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से जुटे प्रतिनिधि

December 11, 2025

राजनीति में विचारधारा का क्या कोई महत्त्व नहीं

April 24, 2023

17 मई क्रांतिकारी महावीर सिंह के शहीदी दिवस पर दी जाएगी श्रद्धांजलि

May 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • संकट से निपटने भारत ने बनाया महा-प्लान, अब एक महीने का तेल-गैस रखेगा बैकअप
  • mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस
  • 30 जून को पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, चेक करें अपने शहर का भाव

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.