Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

पुरुषों में नपुंसकता का कारण बन सकता है हाई कोलेस्ट्रॉल, तुरंत सुधारें ये गलतियां

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 23, 2022
in लाइफस्टाइल
A A
पुरुषों में नपुंसकता
14
SHARES
454
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हमारे शरीर के लिए कोलेस्ट्रॉल काफी जरूरी माना जाता है. कोलेस्ट्रॉल लिवर में बनने वाला मोम जैसा पदार्थ होता है जो कई तरह के काम करता है. उदाहरण के लिए, यह हमारे शरीर में मौजूद कोशिकाओं को लचीला बनाता है और कई तरह के हार्मोन्स का उत्पादन करता है. लेकिन कोई भी चीज एक सीमित मात्रा में फायदा करती है और जब किसी की मात्रा ज्यादा होने लगती है तो वह कई तरह के नुकसान पहुंचाने लगती है. ऐसा ही कुछ कोलेस्ट्रॉल के साथ भी है. हमारे शरीर को जितनी मात्रा में कोलेस्ट्रॉल की जरूरत है, उतनी मात्रा का उत्पादन लिवर करता है लेकिन अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होती है तो इससे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल. गुड कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में कई तरह के काम करता है, जैसे हार्मोन्स का उत्पादन करना आदि. वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर के लिए खराब माना जाता है. शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से यह रक्त वाहिकाओं में जमना शुरू हो जाता है और धीरे -धीरे ये कोलेस्ट्रॉल आर्टरीज में जमने लगता है और ये सिकुड़ने लगती हैं. जिससे ब्लड फ्लो रुक जाता है. इस कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है जिसमें से एक है नपुंसकता या जिसे इरेक्टाइल डिस्फंक्शन भी कहा जाता है.

इन्हें भी पढ़े

काली मिर्च

10 रुपये की ये छोटी सी चीज है नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर, एक्सपर्ट ने गिनाए फायदे

June 26, 2026
biometric locks on fire

आग लगने पर बायोमेट्रिक लॉक क्यों नहीं करते हैं काम? घर में लगवाते समय रखें इन बातों का ध्यान

June 24, 2026
cancer

आपके घर में भी हैं ये चीजें? बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा, हो जाएं सावधान!

June 21, 2026
mango peels

आम के छिलके नहीं है कूड़ा, जानें कैसे करें घर के कामों में इसका यूज

June 20, 2026
Load More

स्मोकिंग छोड़ें- सिगरेट में कई ऐसे पदार्थ पाए जाते हैं जो हार्ट की हेल्थ के लिए खतरनाक साबित होते हैं. स्मोकिंग करने से हमारे फेफड़ों में कार्बन मोनोऑक्साइड प्रवेश करता है जो हमारे खून में मिल जाता है. खून में कार्बन मोनोऑक्साइड पहुंचने से लाल रक्त कोशिकाओं से ऑक्सीजन खत्म होने लगता है जिससे हमारे अंगों और टिशू को काफी कम ऑक्सीजन मिल पाती है. इसके अलावा, स्मोकिंग करने से आर्टरीज के आसपास की दीवारें काफी सख्त और कठोर हो जाती हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है.

शराब का सेवन करें बंद- अगर आप कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करना चाहते हैं तो शराब छोड़ना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. शराब का सेवन ना करने से आपकी हार्ट हेल्थ सही रहती है और इससे हृदय संबंधित किसी भी तरह की बीमारी से लड़ने में मदद मिलती है. शराब का सेवन करने पर शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल (high density lipoprotein), बैड कोलेस्ट्रॉल (low density lipoprotein) और ट्राइग्लिसराइड का लेवल काफी ज्यादा बढ़ने लगता है. इससे हृदय संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

सैचुरेटेड फैट करें कम- अगर आप अपनी डाइट में अनसैचुरेटेड फैट युक्त चीजों को शामिल करते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है. इसके लिए जरूरी है कि आप प्लांट बेस्ड ऑयल, सीड्स, नट्स, फिश को अपनी डाइट में शामिल करें. हाई सैचुरेटेड फैट युक्त डाइट लेने और कम अनसैचुरेटेड फैट युक्त डाइट लेने से लिवर कोलेस्ट्रॉल को संभालने का तरीका बदल देता है और जितना हो सके इससे बचना चाहिए.

रोजाना करें एक्सरसाइज- कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने लिए एक्सरसाइज आपके काफी काम आ सकती है. जर्नल ऑफ ओबेसिटी में प्रकाशित अध्ययनों के अनुसार, जब मोटे और अधिक वजन वाले लोगों ने कम कोलेस्ट्रॉल वाली डाइट का सेवन करते हुए जॉगिंग और वॉक को अपने डेली रुटीन में शामिल किया तो उनके टोटल कोलेस्ट्रॉल के लेवल में सुधार हुआ.

वेट लॉस- अगर हाई कोलेस्ट्रॉल के साथ ही आप मोटापे के शिकार हैं तो यह आपकी हेल्थ के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है. अगर आप अपने वजन को 5 से 10 फीसदी तक कम करते हैं तो इससे आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल में काफी सुधार हो सकता है.

पुरुषों में नपुंसकता के कई कारण हो सकते हैं जिसमें आपकी खराब हार्ट हेल्थ भी शामिल है. शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने से कई तरह की बीमारियों समेत हार्ट डिजीज के चांसेस बढ़ जाते हैं, जो पुरुषों में नपुंसकता का कारण बन सकता है. इस कनेक्शन के कारण ही, जिन पुरुषों का कोलेस्ट्रॉल लेवल ज्यादा होता है, उनमें नपुंसकता का खतरा भी काफी ज्यादा पाया जाता है. कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अक्सर लोग स्टैटिन का इस्तेमाल करते हैं जो नपुंसकता के इलाज के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
TV journalist

पत्रकारिता का पतन: एक साझा जिम्मेदारी!

September 11, 2023
russia-ukraine conflict

यूक्रेन ने खड़े किए हाथ; राष्ट्रपति बोले -अब नहीं कर सकते जवाबी हमले!

March 25, 2023

बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से आजादी का किया एलान, समझें कैसे बनेगा अलग देश?

May 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सरकार ने लागू किया ‘सुधार नोटिस’ सिस्टम, ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
  • DRDO को मिला नया वित्तीय अधिकार… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े रिफॉर्म का किया ऐलान
  • बोलकर या मन में? जानिए क्या है मंत्र जाप करने का सही तरीका और नियम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.