Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

UP की राह पर हिमाचल! फूड स्टॉल्स से लेकर दुकानों तक ID कार्ड जरूरी?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 25, 2024
in राज्य
A A
food stalls
16
SHARES
547
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला: हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने भी उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तर्ज पर अहम फैसला लिया है. हिमाचल सरकार ने आज बुधवार को नई स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी तैयार की है. नई पॉलिसी के तहत अब हिमाचल प्रदेश में रेहड़ी, पटरी और होटल वालों को अपनी आईडी दिखानी होगी.

प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने कई शिकायतें आने के बाद आईडी कार्ड को अनिवार्य किए जाने का फैसला लिया है. नई पॉलिसी के तहत खाने-पीने की चीज बेचने वालों को अब अपनी नेमप्लेट लगानी होगी. साथ ही आईडी कार्ड भी दिखाना होगा. हर तरह के वेंडर को अपना नाम और फोटो पहचान दिखाना होगा. इन सभी का रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा. स्ट्रीट वेंडिग कमेटी की ओर से आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे.

इन्हें भी पढ़े

murder

NEET पुनर्परीक्षा से पहले गाजियाबाद के छात्र की मौत, पुलिस को मिला वीडियो संदेश

June 20, 2026
भू-माफिया

हरिद्वार : 13 करोड़ की जमीन 54 करोड़ में खरीदी…कैसे 2 IAS अफसरों ने रचा पूरा खेल?

June 19, 2026
Sunil Grover

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर नजर आए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, सादगी भरे अंदाज ने जीता लोगों का दिल

June 19, 2026
shivraj

देश के लिए तरक्की की राह खोलेगा वन नेशन वन इलेक्शन, शिवराज सिंह चौहान का दावा

June 18, 2026
Load More

‘चिंता और शंका की वजह से लिया फैसला’

हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश में नई पॉलिसी बनाए जाने पर कहा, “हमने शहरी विकास विभाग और नगर निगम के साथ अहम बैठक की. यह सुनिश्चित करने के लिए कि हाइजेनिक फूड बेचा जाए, सभी स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक फैसला लिया गया है. खास तौर पर खाद्य पदार्थ बेचने वालों के लिए.”

उन्होंने कहा, “आम लोगों ने इस संबंध में अपनी चिंता और शंका जाहिर की थी और इसे देखते हुए, हमने उत्तर प्रदेश की तरह एक समान नीति लागू करने का फैसला किया है, जिसमें यह अनिवार्य कर दिया गया है कि वेंडर्स को अपना नाम और आईडी कार्ड दिखाना होगा. अब हर दुकानदार और स्ट्रीट वेंडर को अपना पहचान पत्र दिखाना होगा.”

कांग्रेसी मंत्री को पसंद आया योगी मॉडल

इससे पहले विक्रमादित्य सिंह ने आज सोशल मीडिया पर सीएम योगी की तस्वीर वाली खबर के साथ एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने फास्टफूड, रेहड़ी और ढाबों के मालिकों की आईडी और नाम की बात की, जिससे किसी को परेशानी न हो. उन्होंने बताया कि इसके लिए कल ही शहरी विकास और नगर निगम की बैठक में निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

योगी सरकार ने क्या लिया फैसला

एक दिन पहले कल मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में खाद्य पदार्थों में थूकने और मूत्र मिलाने जैसी घटनाओं का संज्ञान लेते हुए कल मंगलवार को यह निर्देश जारी किया कि सभी खाद्य केंद्र पर संचालकों, मालिकों और प्रबंधकों का नाम के साथ पता भी अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाना चाहिए.

साथ ही सीएम योगी ने यह भी निर्देश दिया कि शेफ और वेटर को मास्क तथा दस्ताने भी पहनने चाहिए. यही नहीं होटल और रेस्तरां में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया जाना चाहिए. सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एक उच्च स्तरीय बैठक में सीएम योगी ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मानव अपशिष्ट की उपस्थिति गलत है. मुख्यमंत्री ने खाद्य पदार्थों में मानव अपशिष्ट या गंदी चीजों से मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
neta cartun

राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं

November 28, 2022
budget

स्कोप ने की बजट की सराहना

February 10, 2023

गाजा में जमीनी अभियान में अब तक इसराइल के 23 सैनिकों की मौत

November 3, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • NEET पुनर्परीक्षा से पहले गाजियाबाद के छात्र की मौत, पुलिस को मिला वीडियो संदेश
  • सोना-चांदी खरीदने वालों की लगी लॉटरी, गोल्ड 2800 रुपए तो सिल्वर हुआ इतना सस्ता
  • निर्जला एकादशी पर बन रहा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.